मनोरंजन
‘धमाका’ के लिए तैयार कार्तिक आर्यन
लॉकडाउन के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी मस्ती और मोनोलॉग से लोगों का खूब मनोरंजन किया. अब महीनों बाद वे वापस काम पर लौट रहे हैं. कार्तिक ने अपनी अपकमिंग मूवी धमाका की शूटिंग पर जाने से पहले घर से फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में कार्तिक की मां के चेहरे पर परेशानी झलक रही है. लाजिमी भी है, कोरोना वायरस पैन्डेमिक के बीच शूटिंग पर जाना जोखिम भरा है. एक फोटो में कार्तिक भगवान के सामने हाथ जोड़े देखे जा सकते हैं, वहीं दूसरी फोटो में उनकी मां पर फोकस है. उन्होंने मास्क पहना है पर उनकी आंखों में डर की झलक भी है. कार्तिक से फोटो शेयर करते हुए शूटिंग पर जाने को लेकर जानकारी दी है, साथ ही मां की चिंता के बारे कमें भी बताया. एक्टर वरुण धवन ने भी कार्तिक को शुभकामनाएं देते हुए अपना ध्यान रखने को कहा है. मालूम हो कि वरुण हाल ही में चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी.


मनोरंजन
टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का हुआ निधन
पॉपुलर टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं’ के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह यानी अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया है। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। एक्टर शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्रिकेट खेलते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक एक्टर क्रिकेट खेल रहे थे और खेलते वक्त अचानक से जमीन पर गिर गए। दीपेश भान के निधन की पुष्टि भाभी जी घर पर हैं के असिस्टेंट डायरेक्टर वैभव माथुर ने भी की है। उन्होंने कहा कि हां अब मलखान हमारे बीच नहीं रहे, मुझे कुछ नहीं बोलना क्योंकि बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं हैं। इसके साथ ही कविता कौशिक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- वो एफआईआर शो के अहम सदस्य थे, वो बहुत ही हेल्दी थे। उन्होंने कभी ना शराब पी और ना ही सिगरेट को हाथ लगाया।
इन टीवी शो का रहे हिस्सा एक्टर
एक्टर दीपेश भान ‘भाभीजी घर पर हैं’से पहले ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला’, ‘एफआईआर’ ‘चैंप’ और ‘सुन यार चिल मार’ समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी भी टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे, साथ ही 2007 में आई फिल्म फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी दीपेश ने काम किया था।
2019 में की थी शादी
बता दें कि साल 2019 में दीपेश (Deepesh Bhan) ने दिल्ली में शादी रचाई थी। जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे। दीपेश भान दिल्ली के ही रहने वाले हैं और एनएसडी के स्टूडेंट थे।
मनोरंजन
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की एडवांस बुकिंग 16 जुलाई से शुरू, जानिए कितने करोड़ तक गयी ये फिल्म
Ranbir Kapoor Shamshera Advance Bookingरणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा की एडवांस बुकिंग 16 जुलाई से ही शुरू हो गए हैं. वहीं इसकी शुरूआत होते ही पहले ही दिन फिल्म से इसने अच्छी कमाई की है.
:रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) का लोग काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. हालांकि, जल्द ही अब फैंस का ये इंतज़ार खत्म होने वाला हैं. गौरतलब है कि एक्टर की ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है, जिसके लिए 16 जुलाई से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गए हैं, जिसे पहले दिन काफी अच्छा रेस्पांस मिला.
एडवांस बुकिंग से पहले दिन कमाए इतने करोड़
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार एडवांस बुकिंस से पहले दिन शमशेरा ने 0.97 करोड़ यानी 97 लाख रूपये की कमाई की है, जो हालिया रिलीज़ हुई कई बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर है. पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े को देखते हुए ऐसा अंदाज़ लगाया जा रहा है कि रिलीज़ के पहले दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार शुरूआत करते वाली है.
छोड़ सकती है भूल भुलैया 2 को पीछे
हाल ही में रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई करने के मामले में बॉलीवुड की इस साल की अब तक की सबसे बेहतर फिल्म है. गौरतलब है कि कार्तिक की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 6.60 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि अब लगता है कि रणबीर की शमशेरा ये रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगी, और भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ देगी.
फिल्म में हैं ये सितारे
गौरतलब है कि 24 जून को शमशेरा (Shamshera) का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखने के बाद फिल्म के प्रति लोगों का उत्साह काफी बढ़ गया था. बहरहाल, अब फिल्म 22 जुलाई को रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा फिल्म अभिनेत्री वाणी कपूर (Vanni Kapoor) और एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी हैं.
मनोरंजन
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कैसे बनी मिस वर्ल्ड, जानिए उनके मिस वर्ल्ड बनने के पीछे एक रोचक कहानी
Priyanka Chopra Miss World: बर्थडे गर्ल प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के पीछे एक रोचक कहानी मौजूद है.
Happy Birthday Priyanka Chopra: बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड (Hollywood) में भी अपनी शानदार अदाकारी का परचम लहरानी वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं है. 18 जुलाई यानी आज प्रियंका चोपड़ा अपना 40वां बर्थ डे (Priyanka Chopra Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ पूर्व मिस वर्ल्ड भी रही हैं. ऐसे में हम आपको प्रियंका के इस मिस वर्ल्ड बनने के पीछे का एक रोचक किस्सा बताने जा रहे हैं.
गलत जवाब देने पर भी मिस वर्ल्ड बनी थीं प्रियंका चोपड़ा
गौरतलब है कि साल 2000 में लंदन के मिलेनियम में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया गया था. बतौर फाइनलिस्ट प्रियंका चोपड़ा के इस प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल पूछा गया कि वह दुनिया में किस जीवत महिला को वह सबसे सफल महिला के रूप में देखती हैं. इस सवाल पर प्रियंका मे बेबाकी से जवाब देते हुआ कहा कि ”मदर टेरेसा, मैं उनसे काफी प्रभावित हूं साथ ही उन्हें अपने लिए प्रेरणास्त्रोत मानती हूं.” प्रियंका चोपड़ा के इस जवाब के बाद तमाम दर्शक और जूरी ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया. लेकिन प्रियंका चोपड़ा का ये जवाब गलत था, क्योंकि सवाल जीवित महिला को लेकर था और मदर टेरेसा की मृत्यु साल 1997 में हो गई थी. हालांकि फिर भी प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था.
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड पेजेंट का खिताब जीतकर इतिहास रचा था. प्रियंका की इस उपलब्धि ने देश का नाम भी रोशन किया. मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए और उसके बाद की कहानी हर कोई जानता है. क्योंकि प्रियंका चोपड़ा का नाम फिलहाल सबसे सफल हिंदी एक्ट्रेस में शुमार है.
-
जॉब7 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
जॉब7 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
जॉब5 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
4 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित
-
Tech & Auto3 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश - दुनिया7 days agoराशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया4 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च होना वाला है oppo का यह 7100mAh बैटरी वाला पॉवरफुल टेबलेट, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स




































You must be logged in to post a comment Login