ज्योतिष
हनुमान जयंती पर जाने हनुमान जी से जुड़ी कुछ खास बाते.. और करे ये कुछ उपाये.. होगी आपकी भी मनोकामना पूरी…

इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल को है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को हुआ था, इसलिए हर साल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है. हनुमान जी भगवान शिव के अंश थे. उनके पिता केसरी और माता अंजना थीं. जब उनका जन्म हुआ तो वे बहुत ही तेजवान, कांतिमय, बुद्धिमान एवं बलशाली थे. जैसे जैसे वे बड़े हुए, वैसे वैसे उनकी बाल्यकाल की शरारतें भी बढ़ने लगीं. उनके बाल्यावस्था से जुड़ी एक कथा है, जिसमें उनके महावीर बनने का वर्णन मिलता है. आइए जानते हैं उस कथा के बारे में.
हनुमान जयंती पर बन रहा है विशेष योग, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त
महावीर हनुमान की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, एक दिन बालक हनुमान आंगन में खेल रहे थे, उस दौरान उनको भूख लगी. उन्होंने उगते हुए सूर्य को फल समझ लिया. उन्होंने उस लाल रंग के चमकीले फल को खाने के लिए आसमान में छलांग लगा दी. वे वायु के वेग से आसमान में उड़ने लगे और देखते ही देखते सूर्य लोक पहुंच गए.
जैसे ही वे सूर्य देव के पास पहुंचे, उनको निगलने के लिए अपना मुंह खोल दिया. यह देखकर सूर्य देव वहां से भागने लगे. अब सूर्य देव आगे आगे और बाल हनुमान उनके पीछे पीछे. यह देखकर देवराज इंद्र आश्चर्य में पड़ गए.
हनुमान जयंती पर करें यह उपाय, मिलेगी तरक्की, सुख एवं सफलता
उन्होंने सूर्य देव को बचाने के लिए हनुमान जी पर वज्र से प्रहार कर दिया. इसके परिणाम स्वरुप बाल हनुमान पृथ्वी पर गिर पड़े. इस बात की ज्ञान जब पवन देव को हुआ तो वे क्रोधित और दुखी हो गए क्योंकि हनुमान जी पवन पुत्र भी हैं.
शोकाकुल पवन देव मूर्छित हनुमान जी को लेकर एक गुफा में चले गए और वहां पर उनकी मूर्छा टूटने की प्रतीक्षा करने लगे. उधर, वायु देव के न होने के कारण पशु, पक्षी, मनुष्य सब त्राहि त्राहि करने लगे. पृथ्वी पर हाहाकार मच गया. उधर इंद्र देव को भी पता चल चुका था कि जिस बालक पर उन्होंने प्रहार किया था, वह कोई सामान्य बालक नहीं हैं. वह रुद्रावतार हनुमान हैं.
वायु देव के दुख को दूर करने और पृथ्वी पर वायु के संकट को दूर करने के लिए त्रिदेव के साथ सभी प्रमुख देवता उस गुफा में प्रकट हुए. वहां पर सभी देवों को रुद्रावतार हनुमान जी के बारे में पता चला. ब्रह्मा, विष्णु, महेश समेत सभी देवताओं ने हनुमान जी को अपनी दिव्य शक्तियों से सुसज्जित कर दिया.
सूर्य देव ने हनुमान जी को शिक्षा देने का दायित्व लिया. बाद में वे हनुमान जी के गुरु बने. इस प्रकार सभी देवों की शक्तियों के मिलने से पवनपुत्र महावीर हनुमान बन गए, जो अपने प्रभु श्रीराम के संकटमोचन कहलाए.

ज्योतिष
15अप्रैल 2022 राशिफल : देखे अपना राशिफल और करे दिन की सुरुवात

5 अप्रैल 2022 राशिफल: जिस संदेश का इंतजार था, वो मिलेगा, खुशियों से भर जाएगा परिवार
15 अप्रैल 2022 राशिफल: रचनात्मक कार्य आपको शांति देंगे. आभूषण और प्राचीन वस्तुओं में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लाएगा।
मेष- आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा, क्योंकि आप जीवन को भरपूर जीएंगे. अत्यधिक खर्च और चतुर वित्तीय योजनाओं से बचें। लंबे समय से किसी दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की उम्मीद थी, वह खुशखबरी पूरे परिवार को खुशियों से भर देगी। स्पष्ट समझ से ही आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। यह खुद को अभिव्यक्त करने और रचनात्मक परियोजनाओं पर काम करने का एक अच्छा समय है। अचानक यात्रा के कारण आप भाग-दौड़ का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत हो सकती है, आप महसूस करेंगे कि आप दोनों के बीच कितना प्यार है।
वृष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कॉलेज प्रतियोगिता में आज जीत का जश्न आपका दिल खुशियों से भर देगा. इस खुशी को दोगुना करने के लिए आप अपने दोस्तों से जुड़ेंगे। साथ ही पूरा दिन दोस्तों के साथ बीतेगा और शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते हैं। आज किसी करीबी के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के साथ आज आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर जा सकते हैं। इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
मिथुन– आज आपको अपने क्षेत्र के लोगों से संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए. आज के नए अनुबंध भविष्य में बड़े लाभ लेकर आएंगे। तनाव कम होगा और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। विदेशी एजेंसियां और कंपनियां आपके व्यापार नेटवर्क में शामिल होंगी। अगर आज आपको कोई समस्या आती है तो अनुभवी विशेषज्ञों की सलाह लें।
कर्क- रचनात्मक कार्य आपको शांति देंगे. आभूषण और प्राचीन वस्तुओं में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लाएगा। ऐसे अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें जो अत्यधिक मिलनसार हों। प्यार का अहसास अनुभव से परे होता है लेकिन आज आपको प्यार के इस नशे की कुछ झलक देखने को मिलेगी.
सिंह- आज खुद को और अधिक आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे आपका आत्मविश्वास नहीं बढ़ेगा. बल्कि आपके व्यवहार में लचीलापन रहेगा। साथ ही आपके अंदर से नकारात्मकता भी खत्म हो जाएगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप अपने भविष्य की योजना बना सकते हैं।
कन्या- आज यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी. काम के सिलसिले में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। गुस्से पर पूरी तरह काबू रखें। अगर गुस्से पर काबू नहीं रखा गया तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। झगड़े से आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन आपकी परेशानी और बढ़ेगी।
तुला- आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति भंग कर सकती हैं. मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जो लोग आपके पास क्रेडिट के लिए आते हैं, उन्हें अनदेखा करना बेहतर है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान में आपका संतान जैसा व्यवहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वृश्चिक– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। इस राशि के जो लोग इंजीनियरिंग करते हैं, आज उनका ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से ऊपर-नीचे करने में परेशानी होगी।
धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। आर्थिक मामलों को गंभीरता से लें। नौकरी और व्यावसायिक स्थान पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज आप अपने ऑफिस या परिवार के सदस्यों के लिए भी भाग्यशाली साबित होने वाले हैं।
मकर- आज आप बिना किसी परेशानी के आराम कर पाएंगे. अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक परेशानियों के कारण आपको आलोचना और बहस का सामना करना पड़ सकता है – ऐसे लोगों को “ना” कहने के लिए तैयार रहें जो आपसे बहुत ज्यादा उम्मीद करते हैं।
कुंभ- आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में रहेगी. आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। साथ ही पुराने बिलों और कर्जों का भुगतान करेंगे। इस राशि के कानून के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। कॉलेज से आज सीनियर्स की मदद से प्रोजेक्ट पूरा करें, नहीं तो शिक्षकों से डांट पड़ सकती है। आज माता-पिता को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
मीन- आज आपकी समृद्धि के संकेत हैं. नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यह समय अपनी महत्वाकांक्षाओं को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। आज मित्रों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें।
ज्योतिष
14 अप्रैल को इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य,
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। पढ़ें राशिफल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 अप्रैल 2022 को गुरुवार है। इस दिन मेष संक्रांति, गुरु प्रदोष व्रत के साथ ही बैसाखी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 14 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। भाइयों में मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।
वृष राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा।
29 अप्रैल से इन 3 राशियों पर शनिदेव की होगी विशेष कृपा, एक के बाद एक बनेंगे बिगड़े काम
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। यात्रा कष्टमय हो सकती है।
कर्क राशि- माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान को कष्ट होगा। मित्रों से भेंट होगी।
सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से बचकर रहें।
कन्या राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यों के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।
राहु-केतु ने बदली चाल, इन 5 राशि वालों की 18 महीने के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। रोजगार के साधन बनेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु राशि- संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि- आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें। तनाव से बचकर रहें।
कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
29 अप्रैल तक इन 3 राशि वालों के नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव, 14 के बाद धन की स्थिति में होगा सुधार
मीन राशि– आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना भी पड़ सकता है।
ज्योतिष
राशि परिवर्तन: 12 साल बाद बना यह योग गुरु का मीन राशि में परिवर्तन, जानिए इन 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
महान ग्रह बृहस्पति लगभग 12 वर्षों बाद 13 अप्रैल को 3 बजकर 48 मिनट पर अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले ये मई 2010 से मई 2011 के मध्य मीन राशि में गोचर कर रहे थे, उसके उपरांत अब पुनः मीन राशि में आए हैं जिसके फलस्वरूप कई राशियों के लिए ‘हंस योग’का निर्माण होगा। इस राशि पर ये 23 अप्रैल 2023 तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सीधा असर दिखाई देता है अतः सभी राशियों के लिए इनका मीन राशि में गोचर काल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन में भी धन का निवेश करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
बृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो वो भी अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्योन्नति तो होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो वह भी आपके लिए सुपरिणाम दायक रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करते रहेंगे किंतु इन सबको परास्त करते हुए आप कीर्ति पताका फहराने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपको कई तरह के सुखद आश्चर्य का सामना करवाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी बृहस्पति का प्रभाव अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना हो तो सफलता के योग।
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु,गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे यद्यपि वह सफल नहीं रहेंगे फिर भी आप सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
बृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो,नौकरी में परिवर्तन करना हो तो भी हर तरह से सफलता ही मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सम्मान वृद्धि होगी,सामाजिक कद बढ़ेगा।
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए गुरु कार्यक्षेत्र में कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। यद्यपि सफलताओं का सिलसिला तो अनवरत चलता रहेगा किन्तु,किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करेंगे।
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपमें अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति का भंडार भर देंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी जुझारू प्रवृत्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति काफी दिनों से चले आ रहे आपके प्रतीक्षित संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होंगे। विलासितापूर्ण तथा स्वर्ण-आभूषण जैसी वस्तुओं के खरीदने पर अधिक धन खर्च होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर किसी भी परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। अचल संपत्ति प्राप्ति के योग। किसी भी तरह के विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
मीन राशि
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बृहस्पति ‘हंस योग’ का निर्माण करेंगे इसलिए यह वर्ष आपके लिए पूर्णरूप से वरदान है। अपनी कार्यकुशलता और ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए बड़े से बड़ा संकल्प लेने से पीछे न हटें। नया कार्य भी आरंभ करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी निर्णय लेना हो तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। संतान प्राप्ति के भी योग।
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब4 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक के लिए खुशखबरी ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…



















You must be logged in to post a comment Login