देश - दुनिया
उत्तराखंड के CM तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद विधायक दल की आज बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम में इस्तीफा देने के बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव होगा. तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री के पद पर चार महीने ही रहे. तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार शाम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा दे दिया था. देर रात में उन्होंने औपचारिक तौर पर राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया. रावत ने शुक्रवार की सुबह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. उन्होंने संवैधानिक संकट के चलते इस्तीफा दिया है. देहरादून में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में विधान मंडल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा. उत्तराखंड में 70 सीटों की विधानसभा में बीजेपी के 57 विधायक हैं. इसमें से एक सीट गंगोत्री की BJP की खाली है.
सूत्रों का कहना है कि सतपाल महाराजऔऱ धन सिंह रावत ने शीर्ष नेतृत्व को संदेश भेजा है कि वो मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने को तैयार हैं. इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत के त्यागपत्र के बाद बाजी तीरथ सिंह रावत के हाथ लगी थी. तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा. उत्तराखंड बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारों बताया था कि तीरथ सिंह के बयानों और घोषणाओं को लेकर जनता में उनके खिलाफ नाराजगी है. अपनी ही सरकार के पिछले कामों की आलोचना करके भी वो बुरी तरह फंस गए थे.
शुक्रवार को दिन भर से कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस्तीफा दे सकते हैं. देर शाम इसकी पुष्टि हो गई. उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा था. गौरतलब है कि दिल्ली में डेरा जमाए रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे की अटकलें उस समय जोर पकड़ने लगी थीं जब उन्होंने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर जाकर मुलाक़ात की थी. बीते तीन दिनों में दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाक़ात थी. इस मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी कि कहीं यह उत्तराखंड में फिर से सत्ता परिवर्तन की आहट तो नहीं है?
तीरथ सिंह रावत तीन दिन से दिल्ली में थे. हालांकि जिस दिन वह आए उसी रात उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात हो गई थी. अगले दिन उन्हें देहरादून वापस जाना था. लेकिन अचानक वापसी का कार्यक्रम टल गया जिसके बाद से उनको बदले जाने की चर्चाओं ने तेजी पकड़ ली.
तीरथ सिंह रावत को संवैधानिक संकट के चलते पद छोड़ना पड़ रहा है. रावत ने इसी साल मार्च में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था. उनको सीएम पद से इसलिए हटना पड़ रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के छह महीने के अंदर यानी 10 सितंबर तक उनका विधायक बनना ज़रूरी है.
उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं लेकिन कोरोना महामारी को लेकर फ़िलहाल उपचुनाव पर चुनाव आयोग की रोक है. ऐसे में उपचुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर सवाल पर तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि उप चुनाव का विषय चुनाव आयोग का है. चुनाव आयोग जब भी निर्णय लेगा, उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा, वह स्वीकार होगा.

देश - दुनिया
Weather Update: इन जिलो में गरज-चमक की साथ हो सकती है जमकर बारिश, मिल सकती है गर्मी से राहत…

दोपहर के बाद शहर में हल्के बादल भी छाए लेकिन राहत नहीं मिल पाई। शहर का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री से अधिक बढ़ गया, इसके कारण रात में भी लोगों को काफी गर्माहट महसूस हुई और लोग परेशान दिखाई दिए।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिडोंरी में कहीं कहीं 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय कोई सिस्टम नहीं है, लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं, इसके कारण गर्मी बढ़ी है। जहां तक बादलों की स्थिति है, आमतौर पर जब तापमान अधिक हो जाता है, तो लोकल सिस्टम के कारण बादलों की स्थिति बनती है। इस समय तापमान अधिक है, बादल भी कम बन रहे हैं हालांकि गरज चमक की स्थिति बन रही है। एक दो दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभवना है। इसके कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
आज इन शहरों में लू का अलर्ट
भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोहह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।
देश - दुनिया
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे चेक…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
देश - दुनिया
PM Kisan योजना 11वी किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे यहां चेक…

-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…

You must be logged in to post a comment Login