Tech & Auto
Reliance Jio,के 30 और 31 दिन वाले प्लान, मिलेगी इतनी सस्ता

ट्राई की के आदेश के बाद पहले रिलायंस Jio ने कैलेंडर महीने के प्रीपेड प्लान पेश किया था और उसके बाद Airtel और Vodafone Idea ने भी महीने भर के प्लान को पेश कर दिया। वहीं वोडाफोन आइडिया ने तो चार प्लान महीने भर की वैधता के साथ पेश किए हैं।दूरसंचार रेगुलेटरी TRAI के निर्देश के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने 30 और 31 दिनों का प्लान पेश किया है। या यह भी कह सकते हैं कि कंपनियों ने कैलेंडर माह के रिचार्ज प्लान की पेशकश कर दी है। हालाकि इनके रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैधता वाले प्लान के अपेक्षा थोड़े महंगे हैं।ट्राई की के आदेश के बाद पहले रिलायंस Jio ने कैलेंडर महीने के प्रीपेड प्लान पेश किया था और उसके बाद Airtel और Vodafone Idea ने भी महीने भर के प्लान को पेश कर दिया। वहीं वोडाफोन आइडिया ने तो चार प्लान महीने भर की वैधता के साथ पेश किए हैं। आइए जानते हैं किसमें क्या दिया जा रहा है ऑफर्स और कौन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
एयरटेल
एयरटेल के पास 30 दिनों की वैलिडिटी वाले दो प्रीपेड प्लान हैं। इसमें 296 रुपये का एक समान पैक है, जिसमें 30 दिनों के लिए 25GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस देता है और साथ ही ऐयरटेल ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी है। वहीं 319 रुपये के प्लान में 31 दिनों के लिए 2GB डेटा प्रतिदिन दिया जाता है। साथ ही असीमित कॉलिंग और प्रति दिन 100 संदेश दिया जाता है।इसके अलावा एयरटेल 1 महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री में ट्रायल सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। यहां आपको कम डेटा यूज करने और अधिक डेटा यूज करने दोनों तरह का प्लान दिया जा रहा है, जिसमें से किसी एक का आप चयन कर सकते हैं।
वोडाफोन आइडिया
Vodafone Idea का 30 दिनों का प्रीपेड प्लान 327 रुपये से शुरू होता है जो कि Jio और Airtel पैक से 31 रुपये ज्यादा है। 327 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और एक दिन के लिए 100 एसएमएस के साथ 30 दिनों के लिए 25GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 337 रुपये का प्लान भी है, जो 31 दिनों की वैधता के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग सपोर्ट के साथ केवल 28GB डेटा देता है।इसके अलावा वोडाफोन आइडिया ने 111 रुपये और 107 रुपये का प्लान पेश किया है। 111 रुपये में 111 रुपये टॉकटाइम 1पैसा प्रति सेकेंड की दर से देता है। और इसमें 31 दिनों की वैधता के साथ 200MB डेटा भी दिया जाता है। जबकि 107 रुपये के रिचार्ज प्लान में 107 रुपये का टॉकटाइम 1पैसा प्रति सेकेंड की दर से चार्ज किया जाता है और 30 दिनों के लिए इसमें 200MB डेटा मिलता है।

Tech & Auto
क्या आप भी खरीद रहे है गाड़ी तो जल्दी कीजिये, ये कंपनिया बढाने जा रही है दो पहिये वहनो की कीमत…

भारत में इन दिनों दोपहिया वाहन को मांग बढ़ गई है। इस बीच सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अगर आप दोपहिया वाहन लेने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए ही है करेगी। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 3,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी।
हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि कंपनी 20 सितंबर, 2021 से अपनी मोटर साइकिल और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। इसमें कहा गया है कि जिंसों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए दाम बढ़ाने जरूरी हो गये हैं। कंपनी ने कहा कि मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी 3,000 रुपये तक की होगी और वृद्धि की सही मात्रा मॉडल और बाजार पर निर्भर करेगी। यह इस साल कंपनी की तीसरी मूल्य वृद्धि होगी।
आपको बताते चलें कि कंपनी ने लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए पहले जनवरी में अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में 1,500 रुपये तक और इस साल अप्रैल में फिर से 2,500 रुपये की बढ़ोतरी की थी। हीरो मोटोकॉर्प घरेलू बाजार में कई तरह की बाइक और स्कूटर बेचती है। पिछले महीने घरेलू बाजार में कंपनी की थोक बिक्री 4,31,137 इकाई रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 5,68,674 इकाई थी।
Tech & Auto
क्या आप भी गाड़ी खरीदने की सोच रहे है तो देर नही करिये, सरकार के बेहतरीन सुविधा को अभी आजमाये….

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार राज्य में वायु प्रदूषण कम करने के लिए लगातार कई उपाय कर रही है. सरकारको बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग पॉलिसी लेकर आ रही है. अब हाल ही में सरकार ने एक योजना बनाई है, जिसके तहत राज्य सरकार के कर्मचारी समान मासिक किश्तों (EMI) पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीद सकेंगे. राष्ट्रीय राजधानी में सरकार के साथ दो लाख से अधिक कर्मचारी हैं.
एक अधिकारी ने बताया कि सरकार अपने कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उपलब्ध कराने के लिए एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ पार्टनरशिप करने को लेकर विचार कर रही है. दिल्ली में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में दो-तिहाई की हिस्सेदारी टू-व्लीलर की है. सरकार का मानना है कि इस सेगमेंट को इलेक्ट्रिक मोड में बदलने से महत्वपूर्ण बदलाव लाने में मदद मिल सकती है.
e-cycles क्या है, कैसे करती है ये काम और इसके फायदे क्या हैं? यहां जानिए सबकुछ
कर्मचारियों के पास होगा ये ऑप्शन
सरकारी कर्मचारियों को अपने विभाग के माध्यम से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. उनके पास अग्रिम भुगतान करने या ईएमआई का विकल्प चुनने का ऑप्शन होगा, जिसे उनके वेतन से काट लिया जाएगा. एक अन्य अधिकारी ने कहा, “यह योजना आम जनता को लागत और प्रौद्योगिकी से संबंधित मनोवैज्ञानिक बाधाओं को दूर करते हुए ऐसे वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी.”
ई-साइकिलों को ईवी पॉलिसी में किया शामिल
दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर शिफ्ट करने के लिए प्रयास कर रही है. पिछले हफ्ते सरकार ई-साइकिलों को ईवी नीति में शामिल करने के साथ आगे बढ़ाने की एक बड़ी योजना की घोषणा की. पहले 10,000 इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदारों को ₹5,500 तक का खरीद प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि पहले 1,000 को ₹2,000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा.
Kia ने लॉन्च किए Sonet और Seltos के अपडेट मॉडल, जानें कीमत और खासियत
फरवरी में एग्रीगेटर्स के लिए लागू की थी पॉलिसी
फरवरी में सरकार सभी एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सेवा प्रदाताओं को अपने नए बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के लिए अनिवार्य रूप से एक मसौदा नीति लेकर आई थी. इसके तहत कैब एग्रीगेटर्स और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके नए दोपहिया वाहनों में से 10 फीसदी और नए चार पहिया वाहनों में से पांच फीसदी पहले तीन महीनों में इलेक्ट्रिक हों. उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके नए दोपहिया वाहनों में से 50 प्रतिशत और नए चार पहिया वाहनों में से 25 प्रतिशत मार्च 2023 तक इलेक्ट्रिक हों.
Tech & Auto
लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी M53 5G स्मार्टफ़ोन, मिल रही है 5000mAh की बैटरी और 108MP कैमरा, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G स्मार्टफोन को बेहद खामोशी के साथ लॉन्च कर दिया गया है। गैलेक्सी M-सीरीज लाइनअप में कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच के सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले से लैस है। फोन में 108 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।
अभी कीमत आना बाकी
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा होना बाकी है। इसे सैमसंग मोबाइल प्रेस वेबसाइट पर ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अभी तक भारत सहित दूसरे मार्केट्स में फोन की प्राइसिंग को लेकर कोई एलान नहीं किया है।
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग की वेबसाइट पर शेयर किए गए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, गैलेक्सी M53 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड वन UI 4.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी-O सुपर एमोलेड+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। गैलेक्सी M53 5G में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर की सटीक जानकारी अभी नहीं दी गई है। फोन में 6GB तक रैम मिलती है।
यह डिवाइस क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आती है। फोन में f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे सपोर्ट करते हुए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2-2 मेगापिक्सल के डेप्थ व मैक्रो कैमरा दिए गए हैं। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
गैलेक्सी A53 5G में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2. एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, जियो मैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है। इसकी 5,000mAh बैटरी को 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 176 ग्राम है।
सैमसंग गैलेक्सी M53 5G स्मार्टफोन की प्राइसिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। यह डिवाइस कब तक उपलब्ध होगी, यह भी सामने आना बाकी है। उम्मीद है कि कंपनी अगले कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर इसकी डिटेल्स शेयर करेगी। प्रोसेसर को लेकर भी कंपनी की तरफ से जानकारी दी जा सकती है।
-
Lifestyle6 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto5 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश6 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़6 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Tech & Auto4 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..

















You must be logged in to post a comment Login