Etoinews
  • Home
  • देश – दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • Lifestyle
  • Tech & Auto
Connect with us
    Etoinews Etoinews

    Etoinews

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

    • Home
    • देश – दुनिया
    • प्रदेश
    • खेल
    • ज्योतिष
    • मनोरंजन
    • Lifestyle
    • Tech & Auto

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

    Published

    6 days ago

    on

    July 21, 2022

    By

    Manish Jhadav
    • Share
    • Tweet

     

    देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी नई कार (ग्रैंड विटारा) के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग 11,000 रुपये से शुरू हो गई है और कंपनी के लाइनअप में एस-क्रॉस को रिप्लेस करने की उम्मीद है। ग्रैंड विटारा की कीमतों का खुलासा अगस्त में होने की उम्मीद है।

    Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वैरिएंट के साथ आने वाली अपने सेगमेंट की पहली कार होगी। मारुति सुजुकी टोयोटा के साथ इलेक्ट्रिक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी क्लीनर पावरट्रेन साझा करेगी, जिसने पहले इसी तरह की टेक्नोलॉजी के साथ अर्बन क्रूजर हाइडर एसयूवी पेश की थी। यह कार भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में किआ सेल्टोस, ह्यूंदै क्रेटा, एमजी एस्टर, टाटा हैरियर जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।

    बुकिंग डिटेल्स
    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की राशि का भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। यह मॉडल मारुति के नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। जो लोग अपनी यूनिट बुक करना चाहते हैं वे नेक्सा डीलरशिप पर जा सकते हैं या आधिकारिक नेक्सा ऑनलाइन चैनल के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।

    ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित
    नई Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी अपने ज्यादातर कंपोनेंट्स Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर) के साथ साझा करती है, जिसे हाल में ही पेश किया गया है। दोनों एसयूवी सुजुकी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जिसका इस्तेमाल मारुति सुजुकी ब्रेजा और एस-क्रॉस में भी किया जा रहा है। दोनों एसयूवी के बीच इंजन, गियरबॉक्स और अन्य कंपोनेंट्स को भी साझा किया जाएगा। यह अनुसंधान और विकास में आने वाले खर्चों को बचाने में मदद मिलती है।

    कैसा है लुक और डिजाइन

    नई Grand Vitara में एक स्लीक और मस्कुलर डिजाइन देखने को मिलता है। बड़ी फ्रंट ग्रिल और स्क्वायर व्हील आर्च नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को एक मॉर्डन के साथ ही आकर्षक लुक देते हैं। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन है। 2022 Grand Vitara में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, 17-इंच के व्हील्स और बहुत कुछ है। पीछे की तरफ स्लीक एलईडी टेल लैंप्स हैं। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 6 मोनोटोन रंगों और 3 डुअल-टोन रंगों में पेश करेगी।

    ग्रैंड विटारा की स्पेसिफिकेशंस

    लंबाई 4365 mm
    चौड़ाई 1795 mm
    ऊंचाई 1635 mm
    व्हीलबेस 2600 mm
    सीट 5
    ईंधन टैंक 45 लीटर
    टर्निंग रेडियस 5.4 मीटर
    वजन 1755 किलो

    Related Topics:etoinetoinews-specialetoinews.comGrand VitaraMARUTI SUZUKI GRAND VITARA
    Advertisement

    You may like

    • Health Care Tips: सुबह उठते ही आप भी लेते है इस तरह की करवट, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी के संकेत…

    • नौकरी के अवसर: मिनिस्ट्री में निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

    • Monkeypox Cases In India : WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया यहां पहली बार मिला संक्रमण, पढ़े पूरी खबर…

    • Hero Super Splendor: जल्द लांच होने वाला है अपने नये अवतार में, मिला रहा इसमें BS6 वाला 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन

    • Kotak Mahindra ने FD की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब 1 साल की FD पर मिलेगा इतने का ब्याज, देखे नये ब्याज की लिस्ट… 

    • यहां केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

    • 10वी पास उम्मीदवार के लिए अग्निवीर MR के पदों पर निकली भर्ती, जल्द से जल्द करे आवेदन… 

    • अजब प्रेम की गज़ब कहानी : युवती को हुआ भैंस से प्यार, तो युवती ने किया कुछ ऐसा की जानकर आप भी  हो जायेंगे हैरान…

    • ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…

    • Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

    • 19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC, जाने क्या है इसकी कीमत…

    • Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा… …

    Click to comment

    You must be logged in to post a comment Login

    Leave a Reply

    Cancel reply

    You must be logged in to post a comment.

    Lifestyle

    Spot Weight Loss, जाने क्या है स्पॉट वेट लॉस, एवं इस स्पॉट वेट लॉस से शरीर के किस हिस्से का वजन काम किया जा सकता है

    Published

    31 seconds ago

    on

    July 27, 2022

    By

    Pooja Sachdev

    Spot Weight Loss: आजकल लोग वजन घटाने को लेकर बहुत क्रेजी हो गए हैं. कोई पेट कम करना चाहता है, तो कोई कूल्हों पर जमा चर्बी कम करना चाहता है. जानिए क्या स्पॉट वेट लॉस संभव है.

    फिटनेस आजकल लोगों का क्रेज बन गया है. लोग अलग-अलग तरीके से वर्कआउट (Workout) करते हैं. कोई जिम (Gym) में घंटों समय बिताता है तो कोई योग (Yoga) और जुंबा (Zumba) का सहारा ले रहा है. कुछ लोगों को ओवरऑल बॉडी वेट कम (Weight Loss) करना होता है तो कुछ लोग किसी खास जगह से वजन घटाना चाहते हैं. आजकल स्पॉट वेट लॉस काफी चलन में है. इसमें एक खास हिस्से से वजन घटाने की कोशिश की जाती है. जैसे कुछ लोग पेट कम करना चाहते हैं तो कुछ लोग हिप एरिया से वजन घटाना चाहते हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे कि क्या स्पॉट रिडक्शन (Spot reduction) होता है. क्या किसी खास स्पॉट पर वेट या मसल कम (spot weight loss or muscle reduction) हो पाते हैं.

    क्या है स्पॉट रिडक्शन ?
    स्पॉट रिडक्शन का मतलब है कि आप शरीर के किसी एक खास पार्ट से फैट कम करना चाहते हैं जैसे एब्स, हिप्स या आर्म्स से वजन घटाना. आजकल ऐसे कई व्यायाम हैं जिन्हें करने से पेट कम, कूल्हे कम या फिर पैर और हाथों की चर्बी कम करने का दावा किया जाता है, लेकिन क्या ऐसा हो पाता है या ये सिर्फ मिथ है. आइये जानते हैं.

    स्पॉट रिडक्शन क्या सिर्फ मिथ है?
    न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो कोई भी स्पेशल एक्सरसाइज तब तक आपका वजन कम नहीं कर सकती, जब तक कि आप अपनी ओवरऑल कैलोरी की मात्रा को कम और मैक्रोन्यूट्रिएंट्स को सही नहीं बनाए रखते हैं. स्पॉट रिडक्शन इतना काम नहीं करता है. क्योंकि इस तरह के वर्कआउट में छोटी मसल्स को टार्गेट किया जाता है, जो कंप्लीट एनर्जी को खर्च नहीं कराते हैं.
    क्या कहती हैं रिसर्च
    एक रिसर्च में ये पाया गया कि प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ियों के दोनों हाथों पर जमा फैट और मोटाई एक जैसी है. अगर एक्सरसाइज से स्पॉट में कमी होती तो उनके दोनों हाथों में अंतर होना चाहिए था.

    क्यों मुश्किल है किसी खास जगह से चर्बी कम करना? 
    दरअसल जैसे ही मोटापा बढ़ता है शरीर में कुछ खास जगहों पर चर्बी बढ़ने लगती है. पुरुषों के लिए बेली फैट यानि पेट से चर्बी करना मुश्किल होता है, ऐसे में सबसे जल्दी यहां फैट इकट्ठा होता है. वहीं महिलाओं के शरीर पर सबसे पहले कूल्हे, नितंब और जांघों पर चर्बी जमती है. जिसे घटाना बहुत मुश्किल हो जाता है.

     

     इसे भी पढिये 

    Health Care Tips: सुबह उठते ही आप भी लेते है इस तरह की करवट, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी के संकेत…

    नौकरी के अवसर: मिनिस्ट्री में निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

    Monkeypox Cases In India : WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया यहां पहली बार मिला संक्रमण, पढ़े पूरी खबर…

    जल्द ही लॉन्च होने वाला है Y02s की दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू लूक व शानदार फीचर्स

    बंद हो रहा है फेसबूक का मशहूर Couple ऐप, 9 लाख लोगो ने किया था डाउनलोड

     

    Continue Reading

    Health Care Tips: सुबह उठते ही आप भी लेते है इस तरह की करवट, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी के संकेत…

    Published

    13 mins ago

    on

    July 27, 2022

    By

    Manish Jhadav

     

    सही ढंग से सोना, 8 घंटे की नींद लेना अच्छी सेहत का राज है। ये बातें तो हर कोई जानता है, लेकिन सो कर सुबह किस करवट उठना है यह भी जानना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि जब आप सुबह सो कर उठते हैं, तो बिस्तर से किस करवट उठते हैं। उठने के सही तरीकों के बारे में पता होने से आप दिन भर फ्रेश और एनर्जी से भरपूर रहेंगे। दिल्ली के पंचकर्म हॉस्पिटल के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आर पी पराशर कहते हैं कि एक गलती बॉडी के सारे पॉश्चर खराब कर सकती है इसलिए दिनचर्या का ख्याल रखें।

    सही पॉश्चर में ​​सोने से नींद अच्छी आती है

    डॉ. आर पी पराशर कहते हैं कि आप जिस भी करवट सोते हैं, उससे भी काफी हद तक आपकी नींद प्रभावित होती है। सो कर उठने का आपका तरीका कैसा है, उससे भी सेहत पर असर पड़ता है। कहा जाता है कि बेड की दाईं तरफ से सो कर उठना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर की दाईं तरफ सूर्य नाड़ी होती है। जब आप दाईं करवट से सो कर उठते हैं, तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है और पेट की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। शरीर के आसपास दो मैग्नेटिक एरिया होते हैं। एक हमारे सिर से पैरों की तरफ जाता है और दूसरा पैरों से सिर की तरफ आता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति दाईं करवट से सो कर उठता है, तो अपने शरीर के दूसरे चुंबकीय क्षेत्र को मजबूत करता है। इससे बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। ऐसा भी कहा जाता है कि दाईं करवट से सो कर उठने से आप दिनभर तनाव मुक्त रहते हैं।

    झटके से न उठें, कमर में मोच आ सकती है

    झटके से बिस्तर से उठने से बचें। खासकर, वो लोग जिन्हें बैक पेन की प्रॉब्लम है। इससे कमर में मोच आ सकती है या दर्द बढ़ सकता है। स्‍ट्रेचिंग करते हुए बेड से उतरें।

    हाथों का सहारा लेकर उठें

    बेड से उतरते समय हाथों का सहारा जरूर लें। इससे गर्दन और कमर पर बेवजह जोर नहीं पड़ेगा।

    प्रेग्नेंट महिला उठने, बैठने, लेटने के तरीके का रखें ध्यान

    प्रेग्नेंसी में जैसे-जैसे शिशु का वजन बढ़ता है महिला को बैठने, उठने और लेटने में दिक्कत होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को उठने-बैठने और लेटने में एहतियात बरतनी चाहिए। गायनाकोलॉजिस्ट डॉ मीरा पाठक कहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान तीनों ट्राइमेस्टर में जब शिशु के शरीर का विकास होता है, तो महिला को बैठने, उठने या लेटने में परेशानी होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में 15-20 मिनट से ज्यादा एक जगह, एक ही पोजीशन में न बैठें। बॉडी का मूवमेंट जरूरी है।

    इन बदलावों को समझें

    पहली तिमाही: काम करते हुए कमर सीधी करके बैठें व लेटें। अधिक वजन उठाने से भी बचें।

    दूसरी-तीसरी तिमाही: डॉ मीरा कहती हैं कि प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के अधिक स्राव से शरीर के लिगामेंट ढीले होने लगते हैं जिस कारण जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द रहता है। लेटने के बाद करवट लेकर उठें। बैठकर उठते हैं तो हाथों का सपोर्ट जरूर लें। उकडू न बैठें। जितना हो सके कमर सीधी रखें। बिना सहारे के कभी न बैठें। दूसरी तिमाही के बाद से पेट आगे की ओर बढ़ता है और रीढ़ के निचले हिस्से में मुड़ाव आने लगता है। ऐसे में कमर के पीछे तकिए से सहारा दें।

    उठते ही चक्कर आना

    लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर अक्सर बैठकर उठते ही चक्कर आना और आंखों के सामने अंधेरा आना जैसी तकलीफें होती हैं। इस समस्या को सुपाइन हाइपोटेंशन कहते हैं। उठते ही पहले बॉडी को रिलैक्स करें।

    मूवमेंट है जरूरी

    प्रेग्नेंसी में ब्लड गाढ़ा होता है। ऐसे में शरीर का मूवमेंट जरूरी है। लंबे समय तक बैठने और लेटने से ब्लड इकट्ठा होता है जिससे दर्द और सूजन रहती है।

    इन बदलावों को समझें

    पहली तिमाही: काम करते हुए कमर सीधी करके बैठें व लेटें। अधिक वजन उठाने से भी बचें।

    दूसरी-तीसरी तिमाही: डॉ मीरा कहती हैं कि प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के अधिक स्राव से शरीर के लिगामेंट ढीले होने लगते हैं जिस कारण जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द रहता है। लेटने के बाद करवट लेकर उठें। बैठकर उठते हैं तो हाथों का सपोर्ट जरूर लें। उकडू न बैठें। जितना हो सके कमर सीधी रखें। बिना सहारे के कभी न बैठें। दूसरी तिमाही के बाद से पेट आगे की ओर बढ़ता है और रीढ़ के निचले हिस्से में मुड़ाव आने लगता है। ऐसे में कमर के पीछे तकिए से सहारा दें।

    उठते ही चक्कर आना

    लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने पर अक्सर बैठकर उठते ही चक्कर आना और आंखों के सामने अंधेरा आना जैसी तकलीफें होती हैं। इस समस्या को सुपाइन हाइपोटेंशन कहते हैं। उठते ही पहले बॉडी को रिलैक्स करें।

    मूवमेंट है जरूरी

    प्रेग्नेंसी में ब्लड गाढ़ा होता है। ऐसे में शरीर का मूवमेंट जरूरी है। लंबे समय तक बैठने और लेटने से ब्लड इकट्ठा होता है जिससे दर्द और सूजन रहती है।

    बाईं करवट लेटने के फायदे

    दूसरी तिमाही के बाद से बढ़ता वजन बैठने, उठने और लेटने में तकलीफ पैदा करता है। इससे कई महिलाओं को घबराहट और बेचैनी होती है। प्रेग्नेंट महिला को बाईं करवट लेटना चाहिए ताकि मां और बच्चा दोनों के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो। बॉडी में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली बेचैनी में बाईं करवट लेटना फायदेमंद है। प्रेग्नेंसी के दौरान अंतिम तीन माह में इस तरह लेटना ज्यादा सही है।

    Continue Reading

    नौकरी के अवसर: मिनिस्ट्री में निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

    Published

    41 mins ago

    on

    July 27, 2022

    By

    Manish Jhadav

     

    युवाओं के लिए सचिवालय, विभिन्न मंत्रालयों में काम करने का सुनहरा मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) सहित कई पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी एक परीक्षा के जरिए भारत सरकार के विभिन्न संस्थानों, विभागों और मंत्रालयों में जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर या सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पदों पर नियुक्ति होगी। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 4 अगस्त तक ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

    आयु सीमा

    स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी है। कैंडिडेट की आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2022 के अनुसार किया जाएगा। यानी कैंडिडेट का जन्म 02 जनवरी, 1992 से 1 जनवरी, 2004 के बीच जन्म हुआ हो।

    57 हजार रुपए होगी इन-हैंड सैलरी

    एसएससी जेएचटी का वेतनमान लेवल-6 के तहत 35400 -112400 रुपए तक रहेगा। यानी पोस्टिंग के बाद कैंडिडेट को 57,074 रुपए इन हैंड मिलेंगे। जबकि इसके अलावा पेंशन में 4000 रुपए के करीब शामिल किए जाएंगे।

    जरूरी योग्यता

    जेएचटी पद के लिए कैंडिडेट का हिंदी सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है जिसमें अंग्रेजी भी अनिवार्य विषय के रूप में रही हो। या अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री हो और इसके साथ हिंदी भी अनिवार्य विषय के रूप में रही हो। या फिर किसी भी विषय में मास्टर डिग्री हो जिसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी या हिंदी हो। साथ ही, हिंदी से अंग्रेजी या विपरीत में ट्रांसलेशन से संबंधित डिप्लोमा या सर्टिफिकेट या किसी केंद्रीय/राज्य सरकार के विभाग/संगठन में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।

    एप्लिकेशन फीस

    जनरल और ओबीसी कैंडिडेट को एप्लिकेशन फीस के तौर पर 100 रुपए देने होंगे। एससी, एसटी,पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को एप्लिकेशन फीस नहीं देनी होगी।

    ऐसे करें आवेदन

    एसएससी की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।
    वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराने, फोटो (20kb to 50kb) और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन्ड प्रतियां अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा कराएं।
    आवेदन शुल्क के बाद आवेदन फॉर्म कम्प्लीट करें और सब्मिट करें।
    आवेदन रिसीप्ट/या आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भी लेकर रख लें जिससे कि आगे जरूरत पर काम आए।

    महत्वपूर्ण तारीखें

    अप्लाई करने की आखिरी तारीख – 4 अगस्त, 2022
    ऑनलाइन एप्लिकेशन भुगतान करने की आखिरी तारीख – 5 अगस्त, 2022
    आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो ओपन होने की ताीख – 6 अगस्त, 2022

    Continue Reading
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement

    #Chhattisgarh खबरे !!!!

    छत्तीसगढ़4 days ago

    यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

    बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

    क्राइम न्यूज़5 days ago

    CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

    Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

    छत्तीसगढ़1 week ago

    CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

      भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

    छत्तीसगढ़1 week ago

    Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

    छत्तीसगढ़1 week ago

    CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

    #Exclusive खबरे

    Advertisement

    Calendar

    July 2022
    M T W T F S S
      1 2 3
    4 5 6 7 8 9 10
    11 12 13 14 15 16 17
    18 19 20 21 22 23 24
    25 26 27 28 29 30 31
    « Jun    
    • Latest
    • Trending
    • Videos
    Lifestyle31 seconds ago

    Spot Weight Loss, जाने क्या है स्पॉट वेट लॉस, एवं इस स्पॉट वेट लॉस से शरीर के किस हिस्से का वजन काम किया जा सकता है

    13 mins ago

    Health Care Tips: सुबह उठते ही आप भी लेते है इस तरह की करवट, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी के संकेत…

    41 mins ago

    नौकरी के अवसर: मिनिस्ट्री में निकली भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

    58 mins ago

    Monkeypox Cases In India : WHO ने मंकीपॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया यहां पहली बार मिला संक्रमण, पढ़े पूरी खबर…

    Lifestyle1 hour ago

    Health Tips: लाइफ में रहना चाहते है खुश तो अपनी लाइफस्टाइल में लाये ये बदलाव आएगी पॉजिटिविटी

    3 years ago

    बटुक भैरव मंत्र दूर करें सभी विपत्ति 

    3 years ago

    जाने क्या है कुम्भ विवाह और क्यों किया जाता है कुम्भ विवाह

    2 years ago

    नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020

    2 years ago

    नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 : देखें व अपना नाम चेक करें

    देश - दुनिया2 years ago

    क्या है Red Mercury और लोग क्यों इसके लिए लाखों रुपये देने के लिए तैयार हैं?

    Tech & Auto1 month ago

    OnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB REM के साथ ये दमदार फीचर्स…

    देश - दुनिया1 month ago

    E-SHARM CARD YOJANA: इस दिन जारी हो सकती है ई श्रम की दूसरी किस्त, इस तरीके से करे चेक…

    3 years ago

    जीतू पटवारी का आरोप- शिवराज सिंह और उनकी पार्टी घड़ियाली आंसू बहा रही है.

    Advertisement
    Advertisement

    Trending

    • देश4 days ago

      केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

    • Tech & Auto6 days ago

      लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

    • 7 days ago

      MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

    • 5 days ago

      मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

    • देश - दुनिया7 days ago

      NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…

    • व्यापर2 days ago

      Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

    • Tech & Auto2 days ago

      19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

    • 5 days ago

      MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

    • जॉब4 days ago

      इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

    • Lifestyle6 days ago

      डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे

    Etoinews
      • Home
      • देश – दुनिया
      • प्रदेश
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
      • Lifestyle
      • Tech & Auto

      Copyright © 2022 Etoinews Raipur Chhattisgarh, powered by Futureforyou Group.