Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाला है Y02s की दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू लूक व शानदार फीचर्स
वीवो बहुत जल्द अपने एक और एंट्री लेवल स्मार्टफोन Y02s को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग फोन की कीमत के साथ ऑफिशियल रेंडर्स और खास फीचर्स की जानकारी दे दी है।
वीवो (Vivo) आजकल अपनी Y सीरीज के नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन- Vivo Y02s पर काम कर रहा है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई अहम जानकारियों के साथ हैंडसेट के ऑफिशियल रेंडर्स को शेयर किया है। फोटो देख कर कहा जा सकता है कि वीवो का यह एंट्री लेवल फोन सेगमेंट में काफी शानदार डिजाइन डिजाइन और प्रीमियम लुक ऑफर करने वाला है।
मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस फोन में 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.51 इंच का एचडी+ IPS LCD पैनल देने वाली है। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच वाला होगा। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा ऑफर करने वाली है। यह कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन में कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS12 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
फोन का यह फोन फ्लोराइट ब्लैक और वाइब्रेंट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी कीमत 113 डॉलर (करीब 9 हजार रुपये) हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह अगले कुछ दिनों में एशिया के कुछ मार्केट्स में लॉन्च कर दिया जाएगा।
बंद हो रहा है फेसबूक का मशहूर Couple ऐप, 9 लाख लोगो ने किया था डाउनलोड
10वी पास उम्मीदवार के लिए अग्निवीर MR के पदों पर निकली भर्ती, जल्द से जल्द करे आवेदन…

Tech & Auto
बंद हो रहा है फेसबूक का मशहूर Couple ऐप, 9 लाख लोगो ने किया था डाउनलोड
Meta Tuned App: लॉन्च के दो साल बाद टेक दिग्गज मेटा ने कपल्स के लिए बनाए गए ऐप Tuned को बंद करने का फैसला किया है. टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र्स को नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है, जिसमें उन्हें सलाह दी जा रही है कि वह अपने डेटा को 19 सितंबर से पहले डाउनलोड कर लें.
: मेटा ने अपने सोशल ऐप ‘Tuned’ को बंद करने का ऐलान कर दिया है. लॉन्च के दो साल बाद टेक दिग्गज मेटा ने कपल्स के लिए बनाए गए इस ऐप को बंद करने का फैसला किया है. टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र्स को नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है, जिसमें उन्हें सलाह दी जा रही है कि वह अपने डेटा को 19 सितंबर से पहले डाउनलोड कर लें. द वर्ज के अनुसार, Tuned ऐप जिसे 2020 में लॉन्च किया गया था, मेटा की न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (एनपीई) टीम द्वारा पेश किया गया था, जो एक्सपेरिमेंटल ऐप और सेवाएं विकसित करती हैं.
ट्यून्ड, एक ऐसी ऐप है जिसे उन कपल्स के लिए डिज़ाइन किया गया था जो अलग होने पर भी जुड़े रहना चाहते हैं. ट्यून्ड कपल को चैट करने, फोटो और म्यूज़िक शेयर करने के साथ-साथ शेयर की गई यादों की एक टाइमलाइन रखने की अनुमति देता है.
ट्यून्ड मैसेजिंग ऐप के सबसे खास बात के बारे में बात करें तो इसके ज़रिए कपल प्राइवेट तौर पर अपने ख्यालों और मूड को शेयर कर सकते हैं और साथ ही एक दूसरे को नोट्स भी भेज सकते हैं.
इस ऐप में ऐसे गेम भी हैं जो कपल एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए खेल सकते हैं. कंपनी ने इस बात का कोई कारण नहीं बताता कि ट्यून्ड ऐप को क्यों बंद किया जा रहा है, और Google Play और ऐप स्टोर दोनों पर इसके ऐप पेज कोई डिटेल भी नहीं देते हैं.
9 लाख बार हो चुकी है डाउनलोड
TechCrunch द्वारा देखे गए सेंसर टॉवर डेटा के अनुसार, Android और iOS पर Tuned को लगभग 900,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है, जिससे साफ ज़ाहिर है कि ये कपल के बीच पॉपुलर ऐप के रूप में मौजूद है. हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है कि इसे बंद करने की असल वजह क्या है.
इसे भी पढिये
10वी पास उम्मीदवार के लिए अग्निवीर MR के पदों पर निकली भर्ती, जल्द से जल्द करे आवेदन…
Tech & Auto
लॉन्च हुआ 12जीबी रैम और दमदार प्रोसेसर वाला oppo का यह स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा 64MP कैमरा, जाने कितनी है इस फ़ोन की कीमत
ओप्पो K10 का वाइटैलिटी एडिशन लॉन्च हो गया है। यह फोन 12जीबी रैम और दमदार प्रोसेसर से लैस है। फोन के रियर में कंपनी 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। यह 30W की चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
ओप्पो (Oppo) ने मार्केट में अपनी K10 सीरीज के नए स्मार्टफोन Oppo K10 Vitality Edition को लॉन्च कर दिया है। यह 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च हुआ है। फोन कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। कंपनी इसमें 120Hz का डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही। इस फोन को अभी चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2199 युआन (करीब 26 हजार रुपये) है। फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च कर देगी।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 1080×2412 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है। फोन को कंपनी ने 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट दिया जा रहा है।
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।
इसे भी पढिये
ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…
ELECTRIC SEWING MACHINE : मिल रहा सिर्फ 461 रुपये में, ये रहा इसे खरीदने का प्रोसेस…
Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
Tech & Auto
OnePlus 10T 5G फ़ोन के जरूरी फीचर्स का हुआ बड़ा खुलासा, हटाया गया ये जरूरी फीचर्स, जानिए लॉन्चिंग डेट
OnePlus 10T 5G Photo Leak: OnePlus द्वारा शेयर की गई फोन की फोटो से एक और बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 10T 5G पर कोई अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया गया है, जो कि कंपनी का सिग्नेचर फीचर माना जाता है. ये फीचर कंपनी के पहले फोन से लेकर अब तक के सभी फोन में दिया जा रहा था.
OnePlus 10T 5G Photo Leak: वनप्लस अपने अगले स्मार्टफोन वनप्लस 10T को 3 अगस्त को लॉन्च करेगा. कंपनी अपने इस फोन को लेकर काफी समय से टीज़ कर रही है. लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने वनप्लस 10T के डिज़ाइन का खुलासा किया है. देखने पर ये वनप्लस 10 प्रो की तरह लग रहा है. जैसा कि पहले एक रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus 10T 5G कैमरा मॉड्यूल पर Hasselblad ब्रांडिंग के साथ नहीं आएगा.
इसके अलावा OnePlus द्वारा शेयर की गई फोन की फोटो से एक और बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 10T 5G पर कोई अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया गया है, जो कि कंपनी का सिग्नेचर फीचर माना जाता है. ये फीचर कंपनी के पहले फोन से लेकर अब तक के सभी फोन में दिया जा रहा था.
Alert Slider हटाने की कंपनी ने बताई वजह
अलर्ट स्लाइडर आपके फोन को साइलेंट ऑफ वाइब्रेशन पर रखने का एक आसान तरीका है, लेकिन इसे हटाने की वजह बताई गई है. वनप्लस के मुख्य डिज़ाइनर होप लियू के अनुसार वनप्लस को बताया गया है कि वनप्लस 10T के लिए स्लाइडर को हटाना आवश्यक था ताकि आने वाले फ्लैगशिप पर ‘हाई वॉटेज चार्जिंग’, ‘एक बड़ी बैटरी कपैसिटी’ और एंटीना सिग्नल के लिए पर्याप्त जगह हो.
अलर्ट स्लाइडर के अलावा, OnePlus 10T 5G में कैमरा मॉड्यूल पर Hasselblad ब्रांडिंग भी नहीं होगी. OnePlus ने इससे पहले एक ब्लॉग पोस्ट में आने वाले OnePlus 10T 5G के कैमरा फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया था.
कम्यूनिटी पोस्ट में वनप्लस ने कैमरा सिस्टम की डिटेल पोस्ट की है. कंफर्म हुआ है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX 766 सेंसर दिया जाएगा. वनप्लस 10T में नई इमेज क्लैरिटी ईंजन सपोर्ट मिलेगा, जिसको लेकर दावा है कि ये फोटो को फास्ट और बेहतर क्लिक करेगा. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC है.
ऐसा हो सकता है डिस्प्ले
वनप्लस की शेयर की डिटेल के मुताबिक OnePlus 10T ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें प्राइमरी 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर होगा. ये बेहतरीन फोटो और वीडियो के लिए ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों प्रदान करता है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक फोन में 6.7 इंच का फुल HD+ E4 AMOLED डिस्प्ले ऑफर किया जा सकता है. ये डिस्प्ले LTPO टेक्नॉलजी और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है.
इसे भी पढ़िये :-
OnePlus 10T 5G फ़ोन के जरूरी फीचर्स का हुआ बड़ा खुलासा, हटाया गया ये जरूरी फीचर्स, जानिए लॉन्चिंग डेट
Vastu Tips : करें ये ! नही होगी कभी घर में पैसों की क़िल्लत…
Vastu Shastra : घर में इन तस्वीर को लगाकर बदले,किस्मत का पिटारा… …
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए करे जामुन का सेवन
वर्कआउट करने के बाद बॉडी में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए अपनाये ये टिप्स
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
7 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
5 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया7 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
जॉब4 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Lifestyle6 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे


































You must be logged in to post a comment Login