Hero Super Splendor: जल्द लांच होने वाला है अपने नये अवतार में, मिला रहा इसमें BS6 वाला 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन

हीरो मोटोकॉर्प सुपर स्प्लेंडर 125 के नए वैरिएंट को जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका नया टीजर भी जारी किया है। जिसमें पता चलता है कि ये नया मॉडल पूरी तरह से ब्लैक फिनिश के साथ आएगा। कंपनी पहले से ही 100cc स्प्लेंडर प्लस का एक ऑल-ब्लैक वर्जन पेश कर चुकी है जिसमें फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर हीरो और स्प्लेंडर प्लस लोगो के साथ ब्लैक बेस पेंट मिलता है।
सुपर स्प्लेंडर 125 के इस नए वैरिएंट में BS6 वाला 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन होगा। सुपर स्प्लेंडर 125 के इस नए वर्जन की बहुत जल्द भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। इसे फेस्टिव सीजन के पहले लॉन्च किया जा सकता है।
हीरो सुपर स्प्लेंडर पर दो वैरिएंट- डिस्क और ड्रम मिलेंगे
अन्य हार्डवेयर स्पेक्स के फीचर में, बाइक को मौजूदा वैरिएंट की तरह टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, फाइव-स्टेप एडजस्टेबल रियर स्प्रिंग्स और दोनों व्हील्स पर 130 मिमी ड्रम ब्रेक भी मिलेंगे। इसके अलावा, मोटरसाइकिल पर एक कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 240 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक के ऑप्शन के साथ भी मिलेगी।
कीमत
हीरो से सुपर स्प्लेंडर के ऑल-ब्लैक एडिशन की कीमत उसके मौजूदा मॉडल की तुलना से थोड़ी सी अधिक होने की उम्मीद है। 100cc स्प्लेंडर के ऑल-ब्लैक एडिशन की कीमत 71,728 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, जो ड्रम ब्रेक के साथ स्प्लेंडर + i3s की तरह है। दूसरी ओर, सुपर स्प्लेंडर के डिस्क वर्जन की कीमत 81,100 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
जून 2022 में हीरो बाइक की सेल्स 3.35% बढ़ी
टू-व्हीलर्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चर्स हीरो ने जून 2022 में 3.35% की बढ़ोतरी के साथ 4,84,867 यूनिट व्हीकल्स की बिक्री दर्ज की है। बीते साल इसी अवधि में कंपनी ने 4,69,160 यूनिट व्हीकल्स की बिक्री की थी। बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री 4,63,210 यूनिट्स हो गई जबकि एक्सपोर्ट 21,657 यूनिट्स का रहा। जून 2022 में हीरो मोटोकॉर्प के मोटरसाइकिलों की बिक्री 4,61,421 यूनिट्स रही जबकि इसी दौरान कंपनी केवल 23,446 स्कूटर बेचने में कामयाब रही।पैशन एक्सटेक 110 और एक्सपल्स 200 को हाल ही में लॉन्च किया
आपको बता दें कि हीरो ने हाल ही में पैशन एक्सटेक 110 और एक्सपल्स 200 4वीं रैली एडिशन को लॉन्च किया है। पैशन एक्सटेक 110 नए एलईडी हेडलैंप और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ लाई गई है, जबकि कंपनी ने एक्सपल्स 200 4वी रैली एडिशन को रैली किट और डिवाइस के साथ पेश किया है

Kotak Mahindra ने FD की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब 1 साल की FD पर मिलेगा इतने का ब्याज, देखे नये ब्याज की लिस्ट…

कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नए बदलाव के बाद अब 1 साल के लिए FD कराने पर आपको 5.60% सालाना ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 26 जुलाई से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर मिलने वाले ब्याज में भी इजाफा किया है।
कोटक महिंद्रा बैंक में FD पर अब कितना मिलेगा ब्याज
अवधि ब्याज दर (% में)
7 – 30 दिन 2.50
31 – 90 दिन 3.00
91- 179 दिन 3.50
180 – 363 दिन 4.75
364 दिन 5.25
365 – 389 दिन 5.60
390 दिन से 3 साल से कम 5.75
3 से 10 साल 5.90
रिकरिंग डिपॉजिट पर भी अब ज्यादा ब्याज
अवधि ब्याज दर (% में)
6 महीने 4.75
9 महीने 4.75
12 महीने 5.60
15 महीने 5.65
18 महीने 5.65
21 महीने 5.65
24 महीने 5.75
27 महीने 5.75
30 महीने 5.75
33 महीने 5.75
3 साल से 4 साल से कम 5.90
4 साल से 5 साल से कम 5.90
5 साल से 10 साल 5.90
FD और RD पर मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
FD से मिले ब्याज को लेकर टैक्स के नियम
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
RD से ब्याज पर टैक्स
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) से होने वाली ब्याज आय अगर 40000 रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50000 रुपए) तक है तो इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाला है Y02s की दमदार स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू लूक व शानदार फीचर्स
वीवो बहुत जल्द अपने एक और एंट्री लेवल स्मार्टफोन Y02s को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग फोन की कीमत के साथ ऑफिशियल रेंडर्स और खास फीचर्स की जानकारी दे दी है।
वीवो (Vivo) आजकल अपनी Y सीरीज के नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन- Vivo Y02s पर काम कर रहा है। फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच एक टिपस्टर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कई अहम जानकारियों के साथ हैंडसेट के ऑफिशियल रेंडर्स को शेयर किया है। फोटो देख कर कहा जा सकता है कि वीवो का यह एंट्री लेवल फोन सेगमेंट में काफी शानदार डिजाइन डिजाइन और प्रीमियम लुक ऑफर करने वाला है।
मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस फोन में 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.51 इंच का एचडी+ IPS LCD पैनल देने वाली है। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच वाला होगा। यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन 3जीबी रैम और 32जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G35 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल कैमरा ऑफर करने वाली है। यह कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। फोन में कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी देने वाली है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ओएस की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS12 पर काम करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
फोन का यह फोन फ्लोराइट ब्लैक और वाइब्रेंट ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। इसकी कीमत 113 डॉलर (करीब 9 हजार रुपये) हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह अगले कुछ दिनों में एशिया के कुछ मार्केट्स में लॉन्च कर दिया जाएगा।
बंद हो रहा है फेसबूक का मशहूर Couple ऐप, 9 लाख लोगो ने किया था डाउनलोड
10वी पास उम्मीदवार के लिए अग्निवीर MR के पदों पर निकली भर्ती, जल्द से जल्द करे आवेदन…
CG Crime News: रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से ठगे 2 लाख, ज्वाइनिंग लेटर भी दिया, जाने क्या है पूरा मामला…

बिलासपुर में रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक नियुक्ति आदेश लेकर जॉइन करने पहुंचा, तब पता चला कि लेटर फर्जी है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, युवक बिना ने एग्जाम दिए ही रेलवे में नौकरी पाने के लिए दो लाख रुपए दे दिए थे। मामला सिविल लाइन थाने का है।
मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के ग्राम कुकुरहट्टा निवासी हिमांशु पांडेय (24) ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनके जीजा प्रियांशु मिश्रा के माध्यम से उसकी पहचान शुभम विहार निवासी अभिषेक पांडेय से हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने उसे रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी लगाने का दावा किया। इसके लिए उससे दो लाख रुपए खर्च होने का झांसा दिया। साथ ही बताया कि बिना एग्जाम दिलाए उसे रेलवे में नौकरी मिल जाएगा।
मार्कशीट के साथ दिया दो लाख रुपए
हिमांशु ने बताया कि वह नौकरी की लालच में आकर अभिषेक को दो लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गया। 3 अक्टूबर 2021 को वह शुभम विहार स्थित अभिषेक के घर पहुंचा। इस दौरान अपनी मार्कशीट के साथ उसने अभिषेक को दो लाख रुपए दिया।
ऑफिस पहुंचा तब पता चला फर्जी है लेटर
दो महीने बाद 21 जनवरी को अभिषेक ने हिमांशु को अपने घर बुलाया। इस दौरान उसने रेलवे का जॉइनिंग लेटर दिया और दो दिन बाद DRM ऑफिस बुलाया। हिमांशु लेटर लेकर DRM ऑफिस पहुंचा, लेकिन, वहां अभिषेक नहीं मिला। उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बाद में आने को कहा। इसके बाद बार-बार हिमांशु को टालता रहा। तंग आकर हिमांशु लेटर लेकर अचानक DRM ऑफिस पहुंच गया। पूछताछ करने पर लेटर के फर्जी होने का पता चला। हिमांशु ने अभिषेक को फोन कर अपने रुपए वापस करने कहा, तब वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस की दोहरी भूमिका
करीब दो माह पहले ऐसे ही नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने और फर्जी नियुक्ति आदेश लेकर पहुंचे युवक पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। इस केस में पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए देने वाले युवक को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। इसके साथ ही नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने वाले भाजपा पार्षद, आरक्षक और नगर निगम के कर्मचारी को भी आरोपी बनाकर जेल भेज दिया गया। लेकिन, रेलवे में नौकरी लगाने और फर्जी लेटर जारी करने के इस केस में पुलिस ने फर्जी लेटर लेकर जॉइन करने पहुंचे युवक को पीड़ित बता रही है। धोखाधड़ी के एक तरह के मामले में पुलिस की दोहरी भूमिका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
7 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
5 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया7 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
जॉब4 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Lifestyle6 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे






























You must be logged in to post a comment Login