मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी (मारुति सुजुकी इंडिया) ने अपनी नई कार Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की प्री-बुकिंग 11,000 रुपये से शुरू हो गई है और कंपनी के लाइनअप में एस-क्रॉस को रिप्लेस करने की उम्मीद है। ग्रैंड विटारा की कीमतों का खुलासा अगस्त में होने की उम्मीद है।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 सेल्फ-चार्जिंग इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वैरिएंट के साथ आने वाली अपने सेगमेंट की पहली कार होगी। मारुति सुजुकी टोयोटा के साथ इलेक्ट्रिक हाइब्रिड टेक्नोलॉजी क्लीनर पावरट्रेन साझा करेगी, जिसने पहले इसी तरह की टेक्नोलॉजी के साथ अर्बन क्रूजर हाइडर एसयूवी पेश की थी। यह कार भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में किआ सेल्टोस, ह्यूंदै क्रेटा, एमजी एस्टर, टाटा हैरियर जैसी एसयूवी को टक्कर देगी।
बुकिंग डिटेल्स
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 11,000 रुपये की राशि का भुगतान कर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। यह मॉडल मारुति के नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। जो लोग अपनी यूनिट बुक करना चाहते हैं वे नेक्सा डीलरशिप पर जा सकते हैं या आधिकारिक नेक्सा ऑनलाइन चैनल के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।
ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित
नई Maruti Suzuki Grand Vitara एसयूवी अपने ज्यादातर कंपोनेंट्स Toyota Urban Cruiser Hyryder (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइरायडर) के साथ साझा करती है, जिसे हाल में ही पेश किया गया है। दोनों एसयूवी सुजुकी के ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं जिसका इस्तेमाल मारुति सुजुकी ब्रेजा और एस-क्रॉस में भी किया जा रहा है। दोनों एसयूवी के बीच इंजन, गियरबॉक्स और अन्य कंपोनेंट्स को भी साझा किया जाएगा। यह अनुसंधान और विकास में आने वाले खर्चों को बचाने में मदद मिलती है।
कैसा है लुक और डिजाइन
नई Grand Vitara में एक स्लीक और मस्कुलर डिजाइन देखने को मिलता है। बड़ी फ्रंट ग्रिल और स्क्वायर व्हील आर्च नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को एक मॉर्डन के साथ ही आकर्षक लुक देते हैं। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन है। 2022 Grand Vitara में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, 17-इंच के व्हील्स और बहुत कुछ है। पीछे की तरफ स्लीक एलईडी टेल लैंप्स हैं। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को 6 मोनोटोन रंगों और 3 डुअल-टोन रंगों में पेश करेगी।
ग्रैंड विटारा की स्पेसिफिकेशंस
लंबाई 4365 mm
चौड़ाई 1795 mm
ऊंचाई 1635 mm
व्हीलबेस 2600 mm
सीट 5
ईंधन टैंक 45 लीटर
टर्निंग रेडियस 5.4 मीटर
वजन 1755 किलो

Lifestyle
डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा ही नहीं ये सब्जियों का सेवन भी है जहर, जाने
जिस तरह कुछ फूड्स शुगर को कम करने में असरदार साबित होते हैं उसी तरह कुछ फूड्स से शुगर बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है।
तनाव, खराब खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पनपने वाली बीमारी है डायबिटीज। डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता। डायबिटीज की बीमारी तब होती है जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम कर देता है या फिर बंद कर देता है। इंसुलिन के कम उत्पादन की वजह से ही ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है।
इंसुलिन का कम उत्पादन होने से खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। इंसुलिन एक तरह का हार्मोन होता है, जो पाचन ग्रंथि से बनता है। ये खाने को एनर्जी में बदलता है। इससे ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है।
एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहना जरूरी है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करना, तनाव से दूर रहना और डाइट को कंट्रोल करना जरूरी है। जिस तरह कुछ फूड्स शुगर को कम करने में असरदार साबित होते हैं उसी तरह कुछ फूड्स का सेवन करने से डायबिटीज की बीमारी बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सिर्फ मीठी चीजों से परहेज करना जरूरी नहीं है बल्कि कुछ फूड्स भी ऐसे हैं जो ज़हर की तरह काम करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो शुगर को तेजी से बढ़ाने में असरदार हैं।
डायबिटीज के मरीज करें आलू से परहेज:
आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शुगर को बढ़ाने में असरदार साबित होता है। आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है जिसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों की शुगर बढ़ सकती है।आलू में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को आलू खाने से परहेज करना चाहिए।
अरबी से करें परहेज:
अरबी में स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है। ये आलू की प्रजाति की सब्जी है जो स्टार्च युक्त होती है, इसलिए डायबिटीज रोगी को इससे दूर रहन चाहिए।
जमीकंद बढ़ा सकता है शुगर:
जमीकंद आलू के परिवार की सब्ज़ी है। यह सब्जी एक जड़ के तौर पर ज़मीन के नीचे विकसित होती है। इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
कटहल से परहेज करें:
डायबिटीज के मरीज कटहल का सेवन सोच समझ कर करें। इस सब्जी को खाने से शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है या आप प्री-डायबिटीक स्टेज में है, तो कटहल का सेवन न करें या बिल्कुल कम मात्रा में करें। ये सब्जी शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है।
Lifestyle
एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता, तो फॉलो कीजिये ये Motivational Tips
Motivation Tips For Exercise: आज हम आपको कुछ ऐसे मोटिवेशनल टिप्स(Motivation Tips for Exercise) बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप एक बार फिर जिम जाकर वर्कआउट स्टार्ट कर सकते हैं.
Motivation Tips For Exercise: अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि जिम (Gym) छोड़ने के बाद दोबारा से ज्वॉइन करने की इच्छा नहीं हो रही तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है. जी हां, आपके साथ भी कई ऐसे कारण हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप अपने आपको दोबारा से वर्कआउट(Workout) करने के लिए मजबूर ना कर पा रहे हों. आज हम आपको कुछ ऐसे मोटिवेशनल टिप्स(Motivation Tips for Exercise) बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बार फिर जिम जाकर वर्कआउट स्टार्ट कर सकते हैं.
वर्कआउट ड्रेस पर दें ध्यान
हमारा दिमाग ओकेजन के मुताबिक कपड़े को पहनना पसंद करता है साथ ही माइंड को भी उस जगह फोकस करने में मदद मिलती है. ऐसे में यदि आप वर्कआउट ड्रेस में एक्सरसाइज करते हैं तो आपको जिम में वर्कआउट करने में फोकस तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको प्रेरणा भी मिलेगी.
सुबह जल्दी उठने की डालें आदत
सुबह समय से उठकर जिम जाने से वर्कआउट करने की प्रेरणा तो मिलती ही है साथ ही आप अपने आप पर ध्यान भी दे पाते हो. यह आपकी लाइफस्टाइल में एक रूटीन की तरह बनने लगता है जिसके बाद आप चाहकर भी जिम जाना नहीं छोड़ोगे.
लक्ष्य के बारे में सोचे
अगर आप कोई चीज नहीं कर पा रहे हैं जैसे कि आप जिम जाने में आलस कर रहे हैं तो अपने आपको एक बार विजुअलाइज कर के देखें. कोई भी अच्छी चीज के बारे में खुद को रख कर सोचना अच्छा लगता है वैसे ही आप अपने टारगेट के बारे में सोचे जिस मकसद से आपने जिम ज्वॉइन किया था, आपको खुद प्रेरणा मिलने लगेगी और आप एक बार जिम में वर्कआउट करने के लिए खुद को प्रेरित करेंगे.
म्यूजिक की ले सकते हैं मदद
म्यूजिक सुनने से आप वर्कआउट पर फोकस कर सकते हैं. वर्कआउट के समय मोटिवेशन या फिर एनर्जेटिक गाने सुनने से आपका ध्यान वर्कआउट में लगता है. आप इसे एक बार जरूर ट्राई कर के देखें.
Lifestyle
बारिश के मौसम में 3 घंटा तक रखा हुआ हो सकता है नुकसानदायक, जानिए
बरसात के मौसम में लोगों को खाने-पीने की चीजों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है. इस मौसम में लापरवाही हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती है. एक्सपर्ट से कुछ जरूरी बातें जान लेते हैं.
Monsoon Diet Tips: बारिश का मौसम चल रहा है. इस मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है. लाइफस्टाइल से लेकर खाने-पीने की चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. जानकारों की मानें तो बारिश के मौसम में ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए. इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है और आप परेशानी का शिकार हो सकते हैं. इस बारे में डाइटिशियन से सभी सवालों के जवाब जान लेते हैं.
क्या है डाइटिशियन की सलाह?
मेदांता की पूर्व डायटिशियन कामिनी सिन्हा कहती हैं कि बारिश के मौसम में 3 घंटे से ज्यादा देर तक रखा हुआ खाना खाने से बचना चाहिए. कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो इस मौसम में जल्दी खराब हो जाती है और उन्हें खाने से पेट में इन्फेक्शन समेत कई बीमारियां हो सकती हैं. बारिश के मौसम में लोगों को फ्रेश और घर पर बना हुआ खाना ही खाना चाहिए. खाना बनाते वक्त साफ साफ-सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए और फल व सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करना चाहिए. आप गर्म पानी में नमक डालकर सब्जियों को साफ कर सकते हैं.
ऐसे फलों का करना चाहिए सेवन
कामिनी सिन्हा के मुताबिक बारिश में फलों को खाने के दौरान भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. कोशिश करें कि कटे हुए फल न खरीदें. जो फल छीलकर खाए जा सकते हैं, उनका सेवन करना चाहिए. इसके अलावा पैकेज्ड जूस के बजाय फ्रेश जूस पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. डाइटिशियन के मुताबिक बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से भी दूरी बरतनी चाहिए, क्योंकि हाइजीन के मामले में यह ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता.
ऐसे करें इम्यूनिटी को मजबूत
डाइटिशियन के अनुसार बरसात के मौसम में लोगों का इम्यून सिस्टम वीक हो जाता है और अगर हम इसे मजबूत कर लें तो बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आपको अपनी डाइट में अदरक, लहसुन और नींबू को शामिल करना होगा. इसके साथ ही हेल्दी डाइट लेनी होगी. साफ सफाई का ध्यान रखना होगा और बाहर के खाने से परहेज करना होगा. अगर इन सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो इम्यूनिटी को बेहतर बनाया जा सकता है.
-
जॉब5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
5 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
5 days agoMahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…
-
6 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: इन ट्रेनों का फिर से शुरू हुआ संचालन, यहां देखे पूरी लिस्ट…
-
जॉब3 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
जरा हटके खबर6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर































You must be logged in to post a comment Login