Connect with us

पत्नी को अश्लील वीडियो भेजने पर एमबीबीएस डाक्टर को जाना पड़ा जेल

Published

on

पति पत्नी के बीच का एक अनोखा मामला सामने आया है, जब पत्नी को अश्लील वीडियो भेजने पर दुर्ग के एक एमबीबीएस डाक्टर को जेल जाना पड़ गया। दरअसल, मामला बिलासपुर के जरहाभाठा का है। यहां पर रहने वाली युवती की शादी कुछ साल पहले दुर्ग बोरसीभाठा निवासी एमबीबीएस अमन बंजारे से हुई थी।

शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। मामला इतना तूल पकड़ लिया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में दहेज प्रताड़न की शिकायत दर्ज करा दी। थाने के बाद प्रकरण कोर्ट पहुंचा। कुछ साल तक अदालत में मामला चलता रहा। इस दौरान दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई। एक दिन महिला के पति अमन बंजारे ने उसे एक अश्लील वीडियों मोबाइल पर भेज दिया।

इस बात से खफा होकर पत्नी ने दो साल पहले पति के खिलाफ बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत डाक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस में शिकायत के बाद से ही डॉक्टर गिरफ्तारी के डर से छुपकर रायपुर में रहने लगा था। इस बात की जानकारी जब सिविल लाइन पुलिस को मिली तो आरोपी को एक पुलिस पार्टी ने रायपुर आकर डाक्टर को अरेस्ट किया गया।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

Gold Silver price today : सोने की कीमत में बंफर उछाल,जानें 10 सोना के दाम

Published

on

By

Gold-Silve rate today: अमेरिकी इकोनॉमी में लगातार दूसरी तिमाही में सुस्ती की संभावना के कारण सोना और चांदी की कीमत में तेजी दिखा. हालांकि, यह अभी निवेशकों को आकर्षित कर पाने में अक्षम दिख रहा है.आज सोना फ्लैट है, जबकि चांदी में तेजी देखी जा रही है. लगातार दूसरी तिमाही में अमेरिकी ग्रोथ रेट में गिरावट आई है, जिसके बाद गुरुवार को सोना और चांदी में भारी उछाल दर्ज किया गया था. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सोना 51300 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर है. अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 132 रुपए के उछाल के साथ 51575 के स्तर पर और दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 61 रुपए के उछाल के साथ 51766 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड इस समय 1760 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर है.चांदी में आज तेजी देखी जा रही है. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 332 रुपए की तेजी के साथ 57951 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई. दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 396 रुपए की तेजी के साथ 59064 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई।

गुरुवार को सोना-चांदी में आई थी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 592 रुपए की तेजी के साथ 51750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 1335 रुपए चढ़कर 56937 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 55602 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट तपन पटेल ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की वृद्धि के बाद उम्मीद के अनुरूप सोने की कीमतों में तेजी आई।

24 कैरेट गोल्ड का भाव
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 28 तारीख को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5122 रुपए प्रति ग्राम रहा था. 22 कैरेट गोल्ड का भाव 4999 रुपए, 20 कैरेट गोल्ड का भाव 4559 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 4149 रुपए और 14 कैरेट गोल्ड का भाव 3304 रुपए प्रति ग्राम रहा था.

999 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव
उसी तरह 999 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 51222 रुपए प्रति दस ग्राम है. 995 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 51017 रुपए प्रति दस ग्राम है. 916 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 46919 रुपए प्रति दस ग्राम, 750 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 38417 रुपए प्रति दस ग्राम, 585 प्योरिटी वाले गोल्ड का भाव 29965 रुपए प्रति दस ग्राम है. 999 प्योरिटी वाली चांदी का भाव 55972 रुपए प्रति किलोग्राम है।

डॉलर इंडेक्स और यील्ड में गिरावट से कीमत को सपोर्ट
कोटक सिक्यॉरिटीज के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख रविंद्र राव ने कहा कि डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की स्पॉट कीमत में तेजी देखी जा रही है. फेडरल रिजर्व ने बाजार के अनुमान के अनुरूप इंट्रेस्ट रेट में 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है. लगातार दूसरी तिमाही में अमेरिकी ग्रोथ रेट में गिरावट आई है जिसके कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व उतना अग्रेसिव होकर इंट्रेस्ट रेट में बढ़ोतरी नहीं करेगा. इसके बावजूद गोल्ड निवेशकों को आकर्षित नहीं कर पा रहा है. निवेशकों के मन में यह भी है कि फेडरल रिजर्व केवल महंगाई पर फोकस करेगा. ये तमाम फैक्टर्स कीमत पर असर डाल रहे हैं।

इसे भी पढ़िये :-

रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में निकली बंफर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

Continue Reading

जॉब

रेल मंत्रालय के तहत RITES में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जल्द करें आवेदन

Published

on

By

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार RITES में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.रेल मंत्रालय के तहत RITES लिमिटेड में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए RITES में ग्रेजुएट/डिप्लोमा/ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हुए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों  के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों  के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.rites.com/Career के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक RITES Apprentice Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 91 पद भरे जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2022

रिक्ति विवरण

ग्रेजुएट अपरेंटिस-72
डिप्लोमा अपरेंटिस-10
ट्रेड अपरेंटिस-09

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास UGC और AICTE, राज्य सरकार / भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में चार साल की रेगुलर डिग्री या तीन साल का रेगुलर इंजीनियरिंग डिप्लोमा या ITI पास (पूर्णकालिक) एनसीवीटी / होना चाहिए.

ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिग्री (B.E/B.Tech) होनी चाहिए.
डिप्लोमा अपरेंटिस- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
ट्रेड अपरेंटिस – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास होना चाहिए.

वेतन

ग्रेजुएट अपरेंटिस-14,000/-
डिप्लोमा अपरेंटिस-12,000/-
ट्रेड अपरेंटिस- 10,000/-

इसे भी पढ़िये :-

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में निकली बंफर भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता

अजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

Continue Reading

Tech & Auto

भारत में लॉन्च हुई Tecno Spark 9T स्मार्टफोन, 10000 रु से भी कम में मिल रही ये बेहतरीन स्मार्टफोन, जाने डिटेल्स

Published

on

 

टेक्नो ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 9T लॉन्च कर दिया है. फोन की कीमत 9,299 रुपये है. फोन की सेल 6 अगस्त से अमेजन इंडिया पर शुरू होगी. फोन 6 अगस्त से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

. टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 9T लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी स्पार्क सीरीज लाइनअप में एक और फोन जोड़ा दिया है. इस महीने की शुरुआत में Amazon ने Tecno Spark 9T स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए एक अलग लैंडिंग पेज बनाया था. Tecno Spark 9T की कीमत 9,299 रुपये है.

फोन में कंपनी 4GB LPDDR4x रैम के साथ 3जीबी वर्चुअल रैम का फीचर भी दे रही है, जिससे इसकी टोटल रैम 7जीबी हो जाती है. Tecno Spark 9T को नाइजीरिया में जून 2022 में लॉन्च किया गया था. यह ऐटलांटिक ब्लू और टर्कोइज स्यान जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. फोन की सेल 6 अगस्त से अमेजन इंडिया पर शुरू होगी.

Tecno Spark 9T के स्पेसिफिकेशंस
Tecno Spark 9T में 6.6-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है. इसमें वाटर ड्रॉप स्टाइल नॉच भी दिया गया है. हैंडसेट MediaTek Helio G35 SoC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Tecno Spark 9T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें क्वाड फ्लैशलाइट के साथ 50MP AI ट्रिपल कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट पर 8MP सेंसर मिलता है. इसमें सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉल करने के लिए डुअल फ्लैशलाइट मिलती है. फोन में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट मोड भी दिया गया है.

5000mAh की बैटरी 
स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में आता है. इसमें मेमोरी फ्यूजन और 64GB eMMC ROM के साथ 7GB की बड़ी रैम (4GB LPDDR4x + 3GB मेमफ्यूजन) भी है. Tecno Spark 9T में 18W फास्ट चार्जर के साथ 5000mAh की बैटरी है. फोन की कीमत 9,299 रुपये है,

 

इसे भी पढ़िए

अजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

मात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें जानें कहाँ से खरीदें

Motorola ने लॉन्च किया ये दमदार स्मार्टफोन Moto G32, इसमें मिलेगी 50MP कैमरे के साथ जबरदस्त डिस्प्ले

19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

 

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़20 hours ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़6 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़7 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto3 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • 2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर4 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब3 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto4 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • 7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • 7 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम