खेल
मीराबाई चानू को मिल सकता है स्वर्ण पदक, चीनी खिलाड़ी का होगा डोप टेस्ट
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की भारोत्तोलक झीहुई होऊ से गोल्ड वापस लिया जा सकता है। दरअसल, झीहुई का डोपिंग रोधी अधिकारियों द्वारा टेस्ट किया जाएगा और यदि वह इसमें विफल रहती हैं, तो भारतीय भारत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक को गोल्ड में बदल दिया जाएगा।
सामचार एजेंसी एएनआई ने घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से बताया, ‘होऊ को टोक्यो में रहने के लिए कहा गया है और इस दौरान उनका डोपिंग टेस्ट किया जाएगा।’
बता दें कि चीनी खिलाड़ी झीहुई होउ ने ओलंपिक के दूसरे दिन यानी शनिवार को कुल 210 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता था और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया था।
बात करें नियमों की तो इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर कोई एथलीट डोपिंग टेस्ट में फेल हो जाता है, तो सिल्वर जीतने वाले एथलीट को गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीराबाई चानू ने शनिवार को टोक्यो इंटरनेशनल फोरम में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया था।

खेल
टीम इंडिया को मिला विस्फोटक ओपनर,करता है सहवाग जैसी आतिशी बल्लेबाजी,जानें कौन है खिलाड़ी…

भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. किसी भी टीम के लिए ओपनर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. वह टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद करता है. सहवाग ने टीम इंडिया के लिए कई आतिशी पारियां खेली हैं. अब उनकी तरह ही बल्लेबाजी करने वाला एक प्लेयर टीम इंडिया में शामिल हुआ है.
टीम इंडिया मिला विस्फोटक ओपनर
रोहित शर्मा जब से टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, वह नए-नए प्लेयर्स को टीम इंडिया में मौका दे रहे हैं, जिससे प्लेयर्स की प्रतिभा का आकलन किया जा सके. उन्होंने ईशान किशन को अपनी कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया की ओपनिंग करने के लिए उतारा था और ये दांव बिल्कुल हिट साबित हुआ. ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी कमाल नहीं दिखा पाए थे, लेकिन उन्होंने इसकी सारी कमी श्रीलंका के खिलाफ पूरी कर दी. अब उनकी रोहित शर्मा के साथ हिट ओपनिंग जोड़ी बन गई है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में ईशान ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए 111 रनों की साझेदारी की, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 44 रन बनाए.
नजारा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पेश किया
ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इसका नजारा उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पेश किया. ईशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रन बनाकर सभी को अपनी बल्लेबाजी का दीवाना बना लिया, उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए. ईशान किशन ने जमकर श्रीलंका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए.
खतरनाक बल्लेबाजी में माहिर है ये खिलाड़ी
ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने आक्रामक और लंबे शॉट के फेमस हैं. विरोधी टीम को धराशाही करने के लिए उनके तरकश में हर तीर मौजूद हैं. ईशान किशन क्रीज पर आते ही विपक्षी गेंदबाजी पर अपने तेजतर्रार शॉट से धावा बोल देते हैं. वहीं, उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है. ईशान किशन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी भी है. भारतीय पिचों पर हमेशा से ही ईशान का बल्ला जमकर बोला है.
संभाल चुके हैं पहले भी ओपनिंग की जिम्मेदारी
भारत के स्टार विकेटकीपर्स में शुमार ईशान किशन बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वह बिल्कुल वीरेंद्र सहवाग की तरह ही गेंदों को हिट करते हैं और हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल (IPL) में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग करते हुए ढेरों रन कूटे हैं. वहीं, टी20 वर्ल्ड 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कप्तान विराट कोहली ने उनसे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग कराई थी.
बने सबसे महंगे विकेटकीपर
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने मोटी रकम देकर अपने साथ रखा था. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है. वह मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बने थे. उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है. वह बीच बीच में गेंदबाजों से बात भी करते हुए दिखाई देते हैं.
खेल
टेस्ट कप्तान की नियुक्त: आगामी श्रीलंका श्रृंखला के लिए बुुमराह बने टेस्ट टीम की उप-कप्तान
रोहित शर्मा अब भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे। उन्हें आगामी श्रीलंका श्रृंखला के लिए टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है। गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान चुना गया है। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और टी20 सीरीज दोनों के लिए शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा बाहर कर दिए गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के टीम के एलान के साथ ही टीम इंडिया को विराट कोहली का उत्तराधिकारी मिल गया है। रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौर पर 2-1 से सीरीज में मिली हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से सवाल हो रहा था कि अगला कप्तान कौन होगा? कई नाम सामने आ रहे थे। इनमें रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे था और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर सीनियर टीम के चयनकर्ताओं ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
खेल
IPL 15वां सीजन 27 मार्च से होंगे शुरू,जाने शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन अगले महीने के आखिर में शुरू होगा और मई के अंत में इसका फाइनल खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले हफ्ते आईपीएल 2022 के लिए फुल शेड्यूल जारी करेगा। कोरोना वायरस के किसी भी खतरे से बचने के लिए बीसीसीआई 15वें सीजन में लीग चरण के सभी मैचों को महाराष्ट्र में ही आयोजित करने के लिए तैयार है। आईपीएल 2021 से सीख लेकर बोर्ड इस बार कोई जोखिम नहीं लेगा और आईपीएल 2022 के सभी 70 लीग मैच को महाराष्ट्र में ही आयोजित करेगा।
लीग 15वें सीजन के लिए हाल में बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी।इनसाइडस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 27 मार्च से होगी और मई के आखिरी में इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई अधिकारी का मानना है कि महाराष्ट्र में पूरे लीग चरण के आयोजन से उड़ान यात्रा से बचा जा सकेगा जिससे कोविड-19 का खतरा कम होगा।खबरों के अनुसार, रिलायंस जियो स्टेडियम को आईपीएल 2022 के लिए संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है.
और इस मैदान पर भी IPL मैच खेले जा सकते हैं। यह स्टेडियम सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और मौजूदा समय में यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। कुल मिलाकर बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए छह स्थानों, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में चार को शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि जियो स्टेडियम को अभी ब्रॉडकास्ट टीम से क्लीरेंस मिलना बाकी है। आईपीएल 2022 के प्लेआफ और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: सीढ़ियां चढते व उतरते वक्त सांस फूलनें से है परेशान तो इन बातो का रखे ध्यान…






























You must be logged in to post a comment Login