हुई गलतफहमी,सोशल मीडिया पर अपवाह मौत की उड़ दिये , जाने कैसे

हुई गलतफहमी,सोशल मीडिया पर अपवाह मौत की उड़ दिये , जाने कैसे
इस गेंदबाज ने 7 टेस्ट, 60 वनडे और 22 टी20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. पिछले दो दिनों से ऐसी अपवाह उड़ रही थी कि कार हादसे में उनकी मौत हो गई है
नई दिल्ली. बीते दिन से ऐसी खबरें आ रही थी कि दुनिया के सबसे लंबे गेंदबाजों में से एक पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी. फैन गम में डूब गए थे. इस गेंदबाज के परिवार को सहानुभूति देने के लिए फोन आने लगे थे. जिसके बाद इस गेंदबाज को मजबूरन सामना आना पड़ा और कहा कि वह ठीक हैं. उन्हें कुछ नहीं हुआ. मगर ऐसी खबरों ने उनके परिवार को परेशान कर दिया है.
मोहम्मद इरफान ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपवाह उड़ रही है कि एक कार हादसे में मेरी मौत हो गई है, ये खबर पूरी तरह से फेक और झूठी है. 38 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि इस तरह से खबरों ने मेरे परिवार और दोस्तों विचलित कर दिया है. मुझे लगातार फोन आ रहे हैं. कृप्या इन सब चीजों से बचें. कोई भी हादसा नहीं हुआ है और हम ठीक हैं.
मोहम्मद इरफान दुनिया के सबसे ज्यादा लंबे क्रिकेटर्स के क्लब में शुमार हैं. उन्होंने 7 टेस्ट, 60 वनडे और 22 टी20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने नवंबर 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पिछला इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद पाकिस्तान सुपर लीग में नजर आए, मगर बाद में कोरोना वायरस के कारण इसी सीरीज को स्थगित कर दिया गया. पीएसएल में मोहम्मद इरफान ने मुल्तान सुल्तान टीम की तरफ से मैदान पर उतरे थे.
इस वजह से हुई गलतफहमी
2010 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले इरफान ने इस फॉर्मेट में अभी तक 83 विकेट लिए हैं. जबकि टेस्ट में 10 और टी20 में 16 विकेट लिए हैं. दरअसल रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मूक बधिर क्रिकेटर मोहम्मद इरफान के निधन की घोषणा की थी, इंफेक्शन के कारण जिनका निधन हो गया था. इसी वजह से फैंस को गलतफहमी हो गई और उन्होंने इन्हें श्रद्धांजलि दे दी.


ज्योतिष
Vastu Tips : घर मे रखें है मनी प्लांट तो न इस प्रकार की गलती वरना,अमीर नहीं ! बना देगा कंगाल …

Vastu Tips For Money Plant in Home : मनी प्लांट का घर में होना सुख-समृद्धि लाता है इसलिए आमतौर पर तमाम धर्म-संप्रदाय से जुड़े लोगों के घर में मनी प्लांट देखने को मिल जाता है. मनी प्लांट का संबंध धन से माना गया है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है. वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को बहुत शुभ माना गया है और इसे लगाने से लेकर रख-रखाव करने तक के कुछ खास नियम बताए गए हैं.यदि इन नियमों का पालन न किया जाए तो मनी प्लांट धनवान बनाने की बजाय गरीबी का कारण भी बन सकता है।
जॉब
CGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई

CGPSC Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को गौर से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार CGPSC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए CGPSC ने चपरासी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 08 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 02 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 30 रुपये और GST का भुगतान करना होगा.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पहला ऑब्जेक्टिव बेस्ड और दूसरा सब्जेक्टिव बेस्ड के आधार पर होगा.
जॉब
रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए 5636 पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून…

Indian Railway Recruitment 2022 : NFR ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.भारतीय रेलवे के तहत उत्तर सीमांत रेलवे, NFR ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है. ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार जल्द से जल्द पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर लें.
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 5636 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिसके तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में भर्ती की जाएगी. विस्तृत वैकेंसी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में उपलब्ध है.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 1 जून 2022
आवेदन करने की लास्ट डेट- 30 जून 2022
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार द्वारा संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए.
आयु सीमा
पदों के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 15 से 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा. जो ट्रेड-वार तैयार की जाएगी. वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाएं.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई































You must be logged in to post a comment Login