देश - दुनिया
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मैच्योरिटी से पहले कभी न निकालें पैसा, 48 परसेंट ब्याज का हो सकता है घाटा
कोई भी डिपॉजिट स्कीम बचत के लिए होती है. इसमें आप पैसे जमा करते हैं और मैच्योरिटी का इंतजार करते हैं. कम पैसे जमा कर भी अंत में मोटी कमाई पा सकते हैं. लेकिन कभी ऐसा भी होता है कि इमरजेंसी में पैसा निकालना पड़े. ऐसी स्थिति किसी के सामने आ सकती है. इसे रोक भी नहीं सकते. लेकिन इस पर नियंत्रण कर सकते हैं. नियंत्रण इसलिए कि समय से पूर्व डिपॉजिट स्कीम से पैसा निकालने पर बहुत घाटा होता है. ब्याज में भारी कमी आ जाती है और जुर्माना अलग से. कुछ ऐसा ही नियम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट POTD स्कीम के साथ भी है.
मान लें किसी व्यक्ति ने 5 साल में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश किया. यह निवेश 1 अप्रैल 2021 को किया गया. उस वक्त के हिसाब से जमा राशि पर 6.7 परसेंट ब्याज की दर निर्धारित की गई. इस व्यक्ति को अपनी जमा राशि पर हर साल 34,351 रुपये ब्याज मिलेंगे और यह 5 साल तक मिलता रहेगा. मान लीजिए कि 3 साल स्कीम चलाने के बाद इस जमाकर्ता को इमरजेंसी में पैसे की जरूरत पड़ गई. इसकी तारीख 2 अप्रैल 2024 हो सकती है.
FD से ज्यादा होता है घाटा
इमरजेंसी की हालत में इस जमाकर्ता को अपनी पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट स्कीम को तोड़ना पड़ा. चूंकि स्कीम 5 साल की थी लेकिन उसे इमरजेंसी में 3 साल पर ही तोड़ना पड़ा, इसलिए पोस्ट ऑफिस से एकमुश्त 4,50,140 रुपये ही मिलेंगे. मौजूदा नियम को देखें तो इस जमाकर्ता को ब्याज पर 48 परसेंट का घाटा उठाना पड़ा. अगर इस स्कीम को और भी पहले बंद कर दें तो ब्याज का घाटा बेहद ज्यादा होगा. फिक्स्ड डिपॉजिट से तुलना करें तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट पर ग्राहक को ज्यादा घाटा उठाना पड़ेगा. FD को समय से पहले तोड़ते हैं तो ब्याज में इतनी कटौती नहीं होगी जितनी POTD स्कीम में 48 परसेंट कटौती हुई.
मैच्योरिटी बाद स्कीम बंद करें तो ज्यादा फायदा
इसके विपरीत अगर पूरे साल तक पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम को चलाया जाता तो एफडी से ज्यादा रिटर्न मिलता. लेकिन समय से पहले स्कीम बंद कर दी गई, इसलिए एफडी से ज्यादा कटौती हो गई. पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम सरकार द्वारा समर्थित योजना है जिसमें बैंक की एफडी से ज्यादा ब्याज मिलता है. इसमें एक साल पर 5.5 परसेंट, दो साल की स्कीम पर 5.5 परसेंट, तीन साल की स्कीम पर भी 5.5 परसेंट और 5 साल की स्कीम पर 6.7 परसेंट ब्याज मिलता है. लेकिन एफडी की तुलना में POTD पर तब ज्यादा घाटा होता है जब समय से पूर्व पैसे निकाले जाते हैं. अगर एफडी को समय पूर्व निकालते हैं तो 0.5-1.0 परसेंट तक जुर्माना लगता है जबकि टाइम डिपॉजिट स्कीम में जुर्माने की दर बहुत ज्यादा हो सकती है.
6 महीने तक नहीं निकाल सकते पैसे
पीओटीडी स्कीम चार अलग-अलग पीरियड में मिलती है. 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल. 1 से लेकर 3 साल तक 5.5 परसेंट ब्याज मिलता है जबकि 5 साल की स्कीम पर 6.7 परसेंट ब्याज दिया जाता है. यहां ध्यान रखना होगा कि पीओटीडी में समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं है. अगर पैसे निकालते हैं तो भारी घाटा उठाना पड़ता है. यह नियम 6 महीने का है जिसके पहले पैसा नहीं निकाल सकते. एफडी में नियम है कि जिस दिन पैसे जमा किए उसके अगले दिन भी उसे तोड़ सकते हैं.
POTD का नियम
पीओटीडी POTD को समय से पहले बंद करने पर कितना पैसा मिलेगा, यह स्कीम के चलाए गए साल पर निर्भर करता है. टाइम डिपॉजिट को 4 साल बाद बंद कराया जाता है तो उस पर उतना ही ब्याज मिलेगा जितना 3 साल स्कीम चलाने पर मिलता है. अगर पीओटीडी को 4 साल और कुछ महीने में बंद कराया जाता है तो उस पर पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम की दर से ब्याज मिलेगा. इसी तरह 5 साल के टाइम डिपॉजिट को 2 साल या 3 साल पर बंद कराएं तो दोनों में एक समान ब्याज मिलता है.

देश - दुनिया
जाने क्यों? हवन के दौरान कहा जाता है बार-बार स्वहा, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

हमारी जिंदगी में ऐसी कई चीजें हम देखते हैं या करते हैं, जिसका कारण हमें नहीं पता. सभी ऐसा करते हैं, इसी वजह से हम भी उस काम को वैसा ही कर तो देते हैं. लेकिन जान नहीं पाते कि आखिर इसकी वजह क्या है. पूजा और हवन भारत में काफी महत्व रखता है. हिंदू धर्म में लोग अलग-अलग ऑकेजन पर पूजा-हवन करते हैं. जब कभी हवन करवाया जाता है तो अग्निकुंड में पंडित जी भगवान को अर्घ्य देते हुए स्वाहा बोलते हैं. हम भी उनके पीछे ऐसा ही करते हैं.
पूजा-पाठ में हवन करवाने से इंसान का मन और भगवान प्रसन्न हो जाते हैं, इस दौरान जब भी अग्निकुंड में घी या धूप डाला जाता है, तो लोग स्वाहा बोलते हैं. चाहे रियल लाइफ हो, या फिल्में, ऐसा होता ही है. लोग इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वाहा बोलते जाते है लेकिन कई लोगों को इसकी वजह नहीं पता है. अग्निकुंड में घी डालते हुए स्वाहा यूं ही नहीं कहा जाता है. इसका एक ख़ास मतलब है और इसकी एक ख़ास वजह है. अगर आपको भी इसकी वजह नहीं पता है, तो आज हम इसकी जानकारी आपको देने जा रहे हैं.
ये है स्वाहा का मतलब
अग्निकुंड में घी डालते हुए स्वाहा बोलने के पीछे एक ख़ास कारण है. दरअसल, स्वाहा है मतलब है किसी भी चीज को सही-,सलामत रीति-रिवाज के साथ उसके प्रिय स्थान तक पहुंचाना. अगर पुराणों का हवाला दें, स्वाहा असल में भगवान अग्नि की पत्नी हैं. हवन करते हुए हम अग्नि के पास अपनी रिक्वेस्ट के साथ अर्जी लगाते हैं. आमतौर पर माना जाता है कि पति अपनी पत्नी की बात सुनता है और मानता है. इसलिए स्वाहा बोलने के साथ इंसान अपनी रिक्वेस्ट अग्नि देव तक उनकी पत्नी के जरिये पहुंचाता है.सिर्फ पत्नी की ही सुनते हैं
अग्नि देव
पुराणों के मुताबिक़, जब तक भगवान आपका दिया प्रसाद ग्रहण नहीं करते, तब तक कोई भी पूजा सफल नहीं मानी जाती. हवन के दौरा जब अग्निकुंड में घी डाला जाता है तो इसके साथ ही इंसान अपनी विश भी भगवान तक पहुंचाता है. स्वाहा अग्निदेव की पत्नी का नाम है. वो प्रजापति दक्ष की बेटी भी हैं और उनका विवाह अग्निदेव से हुआ है. इन्हीं के माध्यम से लोग स्वाहा बोलकर अपनी मुराद अग्निदेव तक पहुंचाते हैं.
देश - दुनिया
FREE SILAI MACHINE YOJNA: इन महिलाओ को सरकार दे रही है फ्री सिलाई मशीन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
देश - दुनिया
MONSOON UPDATE: अब प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, देश के इन राज्यों में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश, जाने अपने राज्यों का हाल…

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में जनता इस बात का इंतजार कर रही है कि यहां जल्द से जल्द मानसून आए और उसे राहत मिले। हालांकि दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंदरूनी गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ समय से प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है।
वहीं अगर मानसून की बात करें तो वो मुंबई को पार कर गया है लेकिन रविवार तक वहीं टिका हुआ है। हालांकि अब ये जल्द ही आंध्र, दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में इस तारीख तक बदल सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 15 जून के बाद ही मौसम बदलने की संभावना है। तब तक यहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 15 जून के बाद इन राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी आ सकती है।
वहीं उत्तरी व मध्य राजस्थान में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है और बिहार में 15 जून से हवाओं का रुख बदल सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की प्रबल संभावना है।
मध्य प्रदेश और बिहार में कब बदलेंगे हालात
मध्य प्रदेश में मानसून 15 या 16 जून के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि बीते 24 घंटों में यहां के 50 फीसदी हिस्से में प्री मानसून बारिश हुई है
वहीं बिहार में अगले 48 घंटे में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 3-4 दिन में इसका असर पूरे राज्य में दिखेगा। इसके बाद ही बिहार में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..





























You must be logged in to post a comment Login