जॉब
पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी,देखें लिस्ट..

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. आज पेट्रोल डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. इससे पहले पेट्रोल में 0.09 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 0.08 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
राजधानी पटना में पेट्रोल 116.23 पैसे और डीजल 101.06 पैसे में बिक रहा है बिहार में आज पेट्रोल और डीजल का दाम जगह पेट्रोल डीजल मुजफ्फरपुर 116.96 रुपए प्रति लीटर 101.73 रुपए प्रति लीटर पूर्णिया 117.56 रुपए प्रति लीटर 102.28 रुपए प्रति लीटर भागलपुर 117.57 रुपए प्रति लीटर 102.29 रुपए प्रति लीटर गया 117.08 रुपए प्रति लीटर 102.24 रुपए प्रति लीटर सुबह 6 बजे जारी हो जाते हैं नए रेट हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं.
जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जुड़ जाने की वजह से इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. इस वजह से पेट्रोल डीजल के दाम इतने अधिक हैं.
ऐसे जान सकते हैं पेट्रोल डीजल के रेट ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC सुबह 6 बजे ही नए भाव जारी कर देती हैं. कंपनी की वेबसाइट associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ और SMS के जरिए अपने शहर में पेट्रोल डीजल की लेटेस्ट कीमतें चेक कर सकते हैं. एसएमएस के जरिए घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल व डीजल के रेट जानने के लिए आपको मोबाइल पर RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 पर मैसेज करना होगा. हर शहर का कोड अलग है. शहर के कोड जानने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

जॉब
नर्स-ग्रेड-ए के तहत निकली भर्ती,मिलेगा 1,42000 तक सैलरी…

Nursing Job : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नर्स-ग्रेड-ए के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बदल दिया है. इन पदों के लिए उम्मीदवार अब 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी यहां पर झारखंड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नर्स-ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती निकाली है. आयोग ने नर्स के कुल 350 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में भरना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2022 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जाएं.
योग्यता
इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से बीएससी ऑनर्स डिग्री या नर्सिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए. या बीएससी पोस्ट सर्टिफिकेट या पोस्ट बेसिक बीएसी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए. या इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा हो.
इसके साथ ही कम से कम 50 बिस्तर वाले अस्पताल में दो साल कार्य करने का अनुभव प्राप्त हो. इसके अलावा उम्मीदवार का राज्य इंडियन नर्सिंग काउंसिल या झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में रजिस्ट्रेशन हो.
वेतनमान
पे मैट्रिक्स लेवल-7, 44900 से 142400 रुपये मिलेगा.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 35 होना चाहिए. न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु की गणना 31 मार्च 2021 के आधार पर की जाएगी. ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 38 वर्ष, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं : 12 मई 2022 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 11 जून 2022 तक
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 14 जून 2022 रात 12 बजे तक
फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करने की अंतिम तिथिः 17 जून 2022 रात 12 बजे तक
आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथिः 18 जून 2022 से 21 जून 2022 रात 12 बजे तक
आवेदन शुल्क
नर्स के इन पदों के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे. वहीं झारखंड के एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने के दौरान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग द्वारा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट लिया जाएगा. परीक्षा एक चरण में ली जाएगी. इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ होंगे. प्रश्न पत्र हिंदी और अग्रेजी दोनों भाषा में होंगे.
जॉब
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
जॉब
हेल्थ वर्कर की 1866 पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 16 मई तक करें आवेदन..

Sarkari Naukri : गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. बोर्ड ने 1866 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है.इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया दो दिन बाद यानी 16 मई से शुरू होगी.गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है.
बोर्ड ने 1866 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स या सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा चुके उम्मीदवार युवा इन पदों के लिए योग्य होंगे.
वे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे गुजरात पब्लिक सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल ये यानी 16 मई 2022 से शुरू होगी
मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करः 1886
योग्यता
मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार के पास मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर कोर्स या सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स में डिप्लोमा होनी चाहिए.भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना देखें.
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 150 पदों पर असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के लिए भर्तियां निकली है, 18 से 27 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे..
-
जॉब5 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब4 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब4 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई





























You must be logged in to post a comment Login