दिल्ली गैंगरेप केस में दोषियों की फांसी को लेकर NGO की मांग

दिल्ली गैंगरेप केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बीते मंगलवार को चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया है. चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी. दिल्ली की तिहाड़ जेल में दोषियों की फांसी देने की तैयारियां भी पूरी है. इस बीच एक एनजीओ (NGO) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री से मांग की है कि चारों दोषियों की फांसी का सीधा प्रसारण किया जाए. महिला अधिकार कार्यकर्ता और परी की संस्थापक योगिता भयाना ने इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है.
‘फांसी का लाइव प्रसराण किया जाए’
भयाना ने पत्र में लिखा है कि निर्भया के दोषियों को फांसी का लाइव प्रसारण से देश में महिला सुरक्षा पर वैश्विक चिंताओं को दूर करने का सही अवसर प्रदान करता है. उन्होंने मंत्रालय से निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के सभी दोषियों को फांसी की सजा के लाइव प्रसारण के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को अनुमति देने का आग्रह किया है.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर कुछ महिलाओं ने हाथों में रस्सी लेकर प्रदर्शन किया था. उस प्रदर्शन की आगुवाई भी सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने की थी. महिलाओं ने तिहाड़ जेल के गेट नंबर-4 के बाहर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने हाथों में रस्सी लेकर खुद दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की. योगिता ने उस समय कहा था कि वह खुद दोषियों को फांसी देना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने तिहाड़ जेल डीजी को मांग पत्र भी सौंपा था.
पत्र में योगिता ने लिखा, ‘निर्भया के दोषियों को मैं खुद फांसी देना चाहती हूं. जिससे समाज में यह संदेश जाए कि एक महिला भी फांसी दे सकती है. अगर मैं उन दरिंदों को अपने हाथों से सजा देती हूं तो मेरी वेदना कम होगी. उस बच्ची को और उसके परिवार को दर्द में मैंने देखा है. अगर यह मौका मुझे मिलता है तो यह निर्भया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. साथ ही महिलाओं की अस्मिता से खेलने वालों के लिए यह एक चेतावनी भी होगी.’
पहली भी एनजीओ ने खुद फांसी देने की मांग की थी
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही दिल्ली की एक अदालत ने एक एनजीओ की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें निर्भया के चार दोषियों को अंगदान के लिए मनाने के लिए उनसे मिलने की अनुमति देने का आग्रह किया गया था. बता दें कि निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को दुष्कर्म किया गया था. इस घटना के बाद देश में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे. बीते मंगलवार को ही इस मामले के चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है. सभी दोषियों को आगामी 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी.

जॉब
संघ लोक सेवा आयोग में मिनरल ऑफिसर सहित इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

संघ लोक सेवा आयोग ने ड्रग इंस्पेक्टर, मास्टर, मिनरल ऑफिसर, असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) व अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जून है।
पदों की संख्या : 161
वैकेंसी डिटेल्स
ड्रग इंस्पेक्टर – 3 पद
असिस्टेंट कीपर – 1 पद
मास्टर – 1 पद
मिनरल ऑफिसर – 20 पद
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर – 20 पद
सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – 2 पद
वाइस प्रिंसिपल- 131 पद
सीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – 1 पद
योग्यता
ड्रग इंस्पेक्टर – रिलेवेंट सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन।
असिस्टेंट कीपर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा।
मास्टर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से शिक्षण में डिग्री।
मिनरल ऑफिसर- जियोलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी या इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री या माइनिंग में बैचलर डिग्री।
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष योग्यता।
सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टेक्सटाइल प्रोसेसिंग या टेक्सटाइल केमिस्ट्री में डिग्री या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या टेक्सटाइल प्रोसेसिंग या टेक्सटाइल केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से टेक्सटाइल केमिस्ट्री या टेक्सटाइल प्रोसेसिंग में पोस्ट डिप्लोमा।
वाइस-प्रिंसिपल- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से मास्टर डिग्री।
सीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम, 1956 (1956 का 102) की किसी एक अनुसूचियों में शामिल विश्वविद्यालय या समकक्ष योग्यता और एक राज्य चिकित्सा रजिस्टर या भारतीय चिकित्सा रजिस्टर में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान या समकक्ष से M.D. (सामाजिक और निवारक चिकित्सा) / M.D. (सामुदायिक चिकित्सा) की डिग्री।
आयु सीमा
ड्रग इंस्पेक्टर – 30 वर्ष
असिस्टेंट कीपर – 30 वर्ष
मास्टर – 38 वर्ष
खनिज अधिकारी – 30 वर्ष
असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर -30 वर्ष
सीनियर लेक्चरर (टेक्सटाइल प्रोसेसिंग) – एससी के लिए 40 साल और ओबीसी के लिए 38 साल
उप-प्राचार्य -35 वर्ष
सीनियर लेक्चरर (सामुदायिक चिकित्सा) – 55
Tech & Auto
लॉन्च होते ही खलबली मचा रही है ये इलेक्ट्रिक साइकिल, जाने इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

हार्ले डेविडसन की कंपनी सीरियल 1 ने BASH/MTN नाम से अपनी नई इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। इसे पिछली इलेक्ट्रिक साइकिलों <OSH/CITY और RUSH/CITY मॉडल के बाद लाया गया है। पिछले मॉडल को शहर में चलाने के लिहाज से डिजाइन किया गया था, जबकि ये नई BASH/MTN साइकिल एडवेंचर राइडिंग के लिहाज से डिजाइन की गई है।
कंपनी ने बताया कि इसे सॉफ्ट ऑफरोडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सीरियल 1 BASH/MTN में 529Wh बैट्री पैक लगा है, यह एक बार चार्ज करने पर 30 से 95 किमी तक चल सकती है। निर्माता का दावा है कि इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग पांच घंटे लगते हैं और यह 75 प्रतिशत चार्ज केवल 2.5 घंटे में हो जाती है।
इस इलेक्ट्रिक साइकिल को मजबूत फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें Michelin E-Wild टायर्स और एक SR Suntour NCX सीट पोस्ट है। हालांकि, इसमें आगे और पीछे कोई सस्पेंशन सेटअप नहीं मिलता है।
इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 32 किमी प्रति घंटे की है। ब्रेकिंग के लिहाज से इसमें फोर-पिस्टन 203mm बायड्रालिक डिस्क ब्रेक मिलते है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक की बस 1050 यूनिट ही बनाई जाएगी और इसकी कीमत 3999 डॉलर होगी।
Lifestyle
रोजाना साइकिल चलाने की आदत से 50% तक मोटापा कम कर सकते है, बनाये रोज साइकिल चलाने की आदत..

शरीर को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत होती है। नियमित शारीरिक गतिविधि आपको मोटापा, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया जैसी गंभीर समस्याओं से बचाने में मदद कर सकती है। इसके लिए दिनचर्या में योग-व्यायाम को शामिल करना विशेष लाभदायक हो सकता है।
विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप रोजाना साइकिल चलाने की आदत बना लेते हैं तो यह आपके गतिहीन जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कई गुना तक कम करने का सर्वोत्तम तरीका हो सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी लोग साइकिलिंग का नियमित अभ्यास करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
साइकिल से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विशेषज्ञ साइकिलिंग की आदत को आनंददायक, किफायती और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद मानते हैं। इसकी आदत आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। आइए साइकिलिंग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
मोटापा कम करने वाला अभ्यास
साइकिल चलाना मुख्यरूप से एक एरोबिक गतिविधि है, जिसका अर्थ है कि इससे आपके हृदय, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों का आसानी से व्यायाम हो जाता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनके लिए साइकिलिंग करना बेहतर अभ्यास हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार लगभग आधे घंटे तक साइकिल चलाने से 210-311 कैलोरी बर्न होती है, जो अतिरिक्त फैट को कम करने में काफी मददगार है।
20-93 वर्ष की आयु वाले 30,000 लोगों के साथ 14 वर्षों में किए गए एक डेनिश अध्ययन में पाया गया कि नियमित साइकिल चलाने वाले लोगों को हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है। यह आदत आपके हृदय रोग-मोटापे के जोखिम को 50 फीसदी तक कम कर देती है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञ कहते हैं, साइकिल चलाने से तनाव से राहत मिलती है। साइकिल चलाना ध्यानपूर्ण और आनंददायक हो सकता है, इसके अलावा बाहर जाना और प्रकृति के करीब रहने से आपके दिमाग को शांति मिलती है। इसके अलावा साइकिल चलाना आत्मविश्वास में वृद्धि करने, आपके मूड को ठीक रखने और तनावग्रस्त दिमाग को शांत करने में भी आपके लिए सहायक है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह विशेष लाभकारी अभ्यास है।
साइकिल चलाने के अन्य फायदे
नियमित साइकिल चलाने के कई प्रकार के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।
कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में वृद्धि होता है।
मांसपेशियों की ताकत और लचीलेपन में सुधार होता है।
तनाव के स्तर में कमी और बेहतर मुद्रा-समन्वय में सहायक।
हड्डियां मजबूत होती हैं साथ ही शरीर से वसा का स्तर कम होता है।
शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoरोजगार के अवसर: यहां 31 मई को प्लेसमेंट कैंप में इतने पदों पर होगी भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: ये 4 दिन भूलकर भी न तोड़े तुलसी, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये परिणाम…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…





























You must be logged in to post a comment Login