क्राइम न्यूज़
नौकरी से निकाले जाने पर, युवक ने कर दी मालिक की ही हत्या, पढ़े पूरी खबर..
दिल्ली पुलिस ने बुजुर्ग बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नौकरी से निकालने की वजह से पुराने घरेलू सहायक ने ही सिविल लाईंस में बुजुर्ग बिल्डर रामकिशोर अग्रवाल की हत्या व लूटपाट की अंजाम दिया था। 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में रामकिशोर अग्रवाल ने उसे तीन वर्ष पहले नौकरी से निकाल दिया था।
साथ में उसे पता था कि पीड़ित के पास काफी नकदी रहती है। वह तीन वर्ष से साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पकड़े गए नाबालिग के दूसरे साथी को पकड़ लिया। उसने अपने गांव के इस नाबालिग साथी को बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
पूरी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले गूगल व यू-ट्यूब पर अपराध से जुड़ी बारीकियां भी सीख ली थीं। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 10.37 लाख रुपये, ज्वेलरी, दो घड़ियां, कुछ डॉलर व लूट की रकम से खरीदा गया वीवो मोबाइल बरामद कर लिया है।
नौकरी से निकाल दिया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नौकर करीब तीन वर्ष पहले पीड़ित के घर में काम करता था। उसने करीब तीन महीने काम किया था। आरोप है कि उसने करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इस कारण रामकिशोर अग्रवाल ने उसे घर से निकाल दिया था। उसके पिता जोकि रामकिशोर अग्रवाल के विश्वसनीय थे और ड्राइवरी की नौकरी करते थे, उसे भी नौकरी से निकाल दिया गया था।
इस बात का ये पीड़ित से बदला लेना चहाता था। साथ ही उसे पता था कि पीड़ित के पास हमेशा मोटी रकम रहती है। उसे घर के चप्पे-चप्पे की जानकारी थी। आरोपी नाबालिग आगे की जिंदगी ऐशोआराम की जीना चहाता था। इस कारण उसने हत्या व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय रामकिशोर अग्रवाल ने उसे पहचान लिया था। इस कारण उसने बुजुर्ग की हत्या की थी।
आरोपियों ने ऐसे रची थी साजिश
दोनों नाबालिग आरोपियों ने वारदात से पहले लाजपत राय मार्केट से एक टॉय पिस्टल और चावड़ी बाजार से दो सब्जी काटने वाले चाकू खरीदे थे। इन्होंने 28 अप्रैल को वजीराबाद इलाके से एक मोटरसाइकिल चोरी की। वारदात से एक रात पहले दोनों करीब दस बजे पीड़ित के घर के नजदीक पहुंचे, जहां बाइक खड़ी कर दोनों वहां से चले गए।
आरोपी को पता था कि सुबह के समय मोटरसाइकिल को एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि वहां गार्ड की तैनाती रहती है। मुख्य नाबालिग आरोपी को पता था बुजुर्ग रोज सुबह साढ़े पांच बजे लॉन में सैर करने के लिए अपने रूम का दरवाजा खोल देते हैं और इतनी जल्दी परिवार का कोई सदस्य उठता भी नहीं है।
साजिश के तहत आरोपी सुबह बाउंड्री वॉल के ऊपर से पीड़ित के घर में पहुंचे। उन्होंने गार्ड के रूम को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद वे पीड़ित के बेड रूम में गए। उस वक्त बुजुर्ग टीवी देख रहे थे। दोनों ने मौका देख उन्हें काबू में किया और चाकू से गर्दन रेत दी। इसके बाद पेट व में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अधिक खून बहने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मधुबनी, बिहार के रहने वाला है दोनों नाबालिग
दोनों नाबालिग आरोपी मूलरूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं। मुख्य नाबालिग आरोपी वजीराबाद, गांव, दिल्ली में रह रहा था। वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। दूसरा नाबालिग दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह मुख्य नाबालिग आरोपी के बचपन का दोस्त है। दोनों आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए बिहार भागने की फिराक में थे।

क्राइम न्यूज़
विवाद शांत करवाना पड़ गया महंगा, युवक के सिर पर रॉड-डंडे से किया हमला, पढ़े पूरी खबर..
रायपुर। राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में स्थित झंडा चौक के शिवनगर में बुधवार देर रात मोहल्ले में कुछ लड़के झगड़ा हो रहे थे। इस बीच विवाद को शांत कराना मोहल्ले के ही एक युवक को भारी पड़ गया। तीन सगे भाईयों ने मिलकर युवक के सिर पर रॉड-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके परिजन फौरन अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी का पूरा परिवार क्रिमिनल है। कई मामलों में सभी जेल भी जा चुके है। वहीं मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां समेत परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दो भाईयों के बीच 5 फिट गहरे नाली में जमकर चले लात-घूसे, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही मामले की जांच…
तीनों भाई है आदतन आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी भाई आदतन अपराधी है। मोहल्ले में आए दिन लोगों से लड़ते झगड़ते रहते है। कई बार इनकी शिकायत हो चुकी है और कई बार यह मर्डर, लूट, हाफ मर्डर सहित कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार इनके पिता इन्हें इन कार्यों के लिए संरक्षण देते हैं।
पुलिस ने क्या कहा?
एएसपी आकाश राव ने बताया कि डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग 11 बजे चंगोराभाटा के झंडा चौक के पास तीन भाई राम अवतार साहू, रामू साहू और मितेश साहू का राजा ठाकुर नामक युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों भाइयों ने हाथ, रॉड और डंडे से राजा ठाकुर की जमकर पिटाई कर दी। घटना में राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजा ठाकुर को उनके साथी सुनील साहू और परिजनों ने जगन्नाथ अस्पताल पहुँचाया जहां उपचार के दौरान राजा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमले में उपयोग रॉड और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।
मृतक की मां बोलीं- झगड़े को छुड़ाने गए बेटे को मारा, हमें न्याय चाहिए
मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा घुमकर घर आ रहा था, इस दौरान रामकुमार, रामू, कुंभकरण और मितेश ये चारों मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहे थे। ये लोग एक दुर्गेश नाम के लड़के को मारने के लिए दौड़ा रहे थे। मेरे बेटे ने उनको बोला की झगड़ा क्यों कर रहे हो। उसके बाद उसके एक भाई जो बोल नहीं पाता उनसे बत्ते से मेरे बेटे राजा के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि हमले के बाद राजा वहीं पर गिर गया, जिसके बाद तीनों आरोपी भाई ने स्टील के पंप और बत्ते से राजा को और मारे है। मैं घर में थी मुझे जैसे ही जानकारी मिली तो मैं दौड़ते हुए वहां गई। जब मैं वहां पहुंची तो मेरा बेटा जिंदा नहीं था।
आरोपी मर्डर, हाफ मर्डर के मामले में भी चले गए है जेल
मृतक की मां और परिजनों ने बताया कि, इन आरोपियों ने एक ही मर्डर नहीं किया है, जीतू निषाद नामक एक व्यक्ति की भी इन्होंने हत्या की है। कई लोगों का हाफ मर्डर किए है लेकिन इन लोगों को जमानत मिल जाता है। मैं न्याय चाहती हूं की इन लोगों को सजा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राजा घर के बड़े बेटे थे। उनकी एक बेटी और एक छोटा बेटा भी है। राजा एक दुकान चलाता था। और राजा घर भी चलाता था।
नौकर ने मालिक के घर ही डाला डाका, पढ़ाई के लिए छुट्टी मांगकर ले उड़ा बाइक, रास्ते में पकड़ाया…
मृतक की मां ने बताया कि, इन आरोपियों ने जीतू निषाद की हत्या करने के बाद जेल से छुटे। उसके बाद आरोपियों ने उन्हीं के परिवार के राधे साहू को भी मारे है। राधे साहू का दिमागी हालत अब ठीक नहीं है। इसके बाद सूरज देंवागन नाम के युवक और उसके तीनों भाई को भी इन तीनों आरोपी राम अवतार साहू, रामू साहू और मितेश साहू ने झगड़ा करके मारा है। इसमें आरोपियों के पिता भी शामिल थे। इस मामले में ये जेल से छुट गए। जेल से छुटने के आठ दिन बाद ही उसका बाप एकात लोगों का मर्डर तो करना है ऐसा धमकी देकर गया था और आज मेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिए। फिर अगर छुटकर आ गए तो किसी और की हत्या करेंगे। उनको कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।
क्राइम न्यूज़
हमीरपुर में हुई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार…
हमीरपुर जिले के मुंडखर तुलसी गांव में आधी रात को कुछ लोगों ने ट्रांसपोर्टर के घर पर फायरिंग कर दी। घर की खिड़की, दरवाजे पर आरोपियों ने पांच राउंड दागे हैं।
जाहू चौकी के तहत मुड़खर तुलसी गांव में आधी रात एक घर पर फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर पर रात 12 बजे के करीब 5 राउंड फायर किए गए हैं। गोलियों के निशान घर की दीवार पर साफ देखे जा सकते हैं। रात को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई है और मौके पर चली हुई गोलियों के कवर भी बरामद किए गए हैं।
गोलियों की आवाज होने से अचानक से पूरा गांव सहम गया। अनुज नाम के व्यक्ति के घर पर यह फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद जैसे ही अनुज अपने परिवारजनों के साथ बाहर निकले तो अंधेरा होने की वजह से वह गोली चलाने वाले को नहीं देख पाए। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। अनुज एक बस ऑपरेटर हैं जिनकी 3 प्राइवेट बसें हैं। मुड़खर पंचायत के मुड़खर तुलसी गांव में वह अपने माता-पिता के साथ घर पर थे।
अनुज घर पर आकर 9:00 बजे के करीब ही सो गए थे और जब रात को गोलियां चली तो उनकी मां को सबसे पहले पता चला उन्हें लगा कि घर के साथ लगते बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से आवाज हुई है। लेकिन एक के बाद एक लगातार पांच बार आवाज आने से उन्होंने बाहर आकर देखा तो दीवार पर निशान पड़े हुए थे। इसके बाद मां ने बेटे अनुज को उठाया और आस पड़ोस के लोग भी एकत्र हुए।
रात को 2:00 बजे के करीब पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर चली हुई गोलियों के कवर बरामद किए गए तथा वीडियोग्राफी भी की। भोरंज थाना के एसएचओ सुरम सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
क्राइम न्यूज़
जयपुर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पति के दोस्त ने किया रेप, पति को बात पता चलने पर पति छोड़कर भाग गया…
जयपुर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर एक महिला से परिचित युवक ने रेप किया। धमकाकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दरिंदगी की। आपबीती सुनाने पर पति भी छोड़कर चला गया। पीड़िता की शिकायत पर भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रामनगर शास्त्री नगर निवासी 24 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मनीष नाम के लड़के से मुलाकात हुई थी। काम काज के लिए उसके यहां आने पर बातचीत होने लगी। उसी दौरान हमारी दोस्ती हो गई। एक दिन आरोपी दोपहर के समय आया। वह घर में अकेली थी। कोल्डड्रिंक लेकर आए आरोपी ने उसे पीने के लिए दी। ]
कोल्डड्रिंक में कुछ मिला होने के कारण वह बेहोशी की हालत में हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। जिसके बाद घर में अकेला पाकर धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। इस बारे में पता चलने पर पति नाराज हो गया और उसे छोड़कर चला गया। शादीशुदा जिंदगी खराब करने के बाद भी आरोपी उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

































You must be logged in to post a comment Login