भैयादूज के दिन 6 बहनों के इकलौते भाई ने लगाई फांसी, RAC में दिल्ली थी पोस्टिंग

राजस्थान के शेखावाटी अंचल के सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके में आरएसी के जवान घीसालाल जांगू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस कारणों की जांच में जुटी है. जवान घीसालाल जांगू दिल्ली आरएसी की 11वीं बटालियन दिल्ली में तैनात था. वह दीपावली की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. जवान की आत्महत्या की घटना के बाद केवल पीड़ित परिवार में ही नहीं बल्कि गांव में मातम पसर गया.
खंडेला थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि जवान घीसालाल जांगू इलाके के फतेहपुरा भोमियान गांव का रहने वाला था. वह दिवाली की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था. परिवार के साथ दिवाली मनाने के बाद शनिवार को सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे गया था. उसके बाद वह बाहर नहीं निकला. इस पर परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी का फंदे पर लटका हुआ था.
दिवाली का उत्साह खत्म हो गया और मातम पसर गया
जवान की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची. बाद में पुलिस ने उसके शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. वहां पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. दिवाली पर हुये इस घटनाक्रम के बाद जवान के परिवार में कोहराम मच गया. वहीं ग्रामीण भी गमगीन हो गये. गांव में दिवाली का उत्साह खत्म हो गया और वहां मातम पसर गया.
पत्नी सरकारी कर्मचारी है
खंडेला एसएचओ घीसालाल के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घीसालाल छह बहनों का इकलौता भाई था. घीसालाल जांगू की पत्नी सरकारी कर्मचारी है. वह टीचर है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है. अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. पुलिस प्रत्येक पहलू की गहराई से जांच कर रही है.
राजस्थान में बढ़ रही है ऐसी घटनायें
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पिछले कुछ समय में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले पुलिस के 3-4 जवानों द्वारा भी आत्महत्या किये जाने की घटनायें सामने आ चुकी हैं. उसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने इन पर चिंता जताते हुये पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये थे वे जवानों से अपना संवाद बढ़ायें.


जॉब
कांस्टेबल के 10,459 पदों के लिए 11.75 लाख आवेदन,आवेदकों का लास्ट डेट 12 नवंबर
गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड ने हाल में निशस्त्र एवं सशस्त्र कांस्टेबल (पुरुष और महिला) और राज्य रिजर्व पुलिस बल कांस्टेबल (पुरुष) की भर्ती के लिए 10 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे.
इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट नौ नवंबर थी. इसके अगले दिन बुधवार 10 नवंबर को बोर्ड के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पुलिस कांस्टेबल के 10,459 पदों पर भर्ती के लिए 11.75 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन पदों के लिए बारहवीं कक्षा के पास अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हंसमुख पटेल ने कहा, कुल 11.75 लाख आवेदन मिले हैं.’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार तक मिले आवेदनों में से 9.10 लाख को स्वीकार किया गया है, जिनमें से 6.65 लाख उम्मीदवार पुरुष और 2.45 लाख महिलाएं हैं. आवेदनों की अंतिम संख्या नौ लाख के आसपास रह सकती हैं. बता दें कि परीक्षा पत्र लीक होने के कारण पिछले साल भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी.
Police Recruitment 2021: गुजरात लोकरक्षक भर्ती बोर्ड के खाली पदों का विवरण
- कुल पदों की संख्या – 10,459
- पुरुषों के पदों की संख्या – 8,476
- महिलाओं के पदों की संख्या – 1,983 पदों

देश - दुनिया
ह्यून्दे की चुनिंदा कारों पर मिल रहे दमदार ऑफर्स

भारत में त्योहारों का मौसम जारी है और वाहन निर्माता कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बढ़िया ऑफर्स लेकर आई हैं. ह्यून्दे ने भी दीपावली के मौके पर 50,000 रुपए तक के लाभ अपनी चुनिंदा करों पर दिए हैं और ये सभी फायदे सिर्फ नवंबर 2021 के अंत तक ही दिए जाने वाले हैं. ह्यून्दे ने सभी लाभ अपनी सेंट्रो, ऑरा, i10 और ग्रैंड i20 निऑस पर दिए हैं. याद रहे कि कंपनी ने ऐल्कज़ार, वेन्यू, वर्ना, क्रेटा, इलांट्रा, टूसॉन, आई20 एन लाइन और कोना ईवी पर कोई ऑफर नहीं दिए हैं.
ह्यून्दे सेंट्रो पर कुल 40,000 तक लाभ मिल रहे हैं, हालांकि कार के बेस ऐरा एग्ज़िक्यूटिव वेरिएंट पर कोई स्पेशल ऑफर नहीं दिया गया है. कार के सीएनजी मॉडल पर 17,300 रुपए तक फादया दिया जा रहा है. ह्यून्दे आई20 प्रिमियम हैचबैक पर कुल 40,000 रुपए तक लाभ दिया जा रहा है जो कार के सिर्फ 1.2-लीटर ऐस्टा आईएमटी पेट्रोल मॉडल पर मिल रहा है. कार के बाकी पेट्रोल वेरिएंट पर 21,000 का फायदा और डीजल वेरिएंट पर 15,000 तक फायदा दिया गया है

देश - दुनिया
गरीबी के कारण मां ने तीन दिन के बच्चे का किया सौदा, पढ़े बहुत ही दर्द भरी कहानी

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी शहर में एक महिला ने घोर गरीबी के कारण अपने तीन दिन के बच्चे को मुंबई के एक व्यक्ति को 1.78 लाख रुपए में कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां के डोंबीवली में मानपाड़ा पुलिस थाने में सात नवंबर को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने महिला, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति और इस अपराध में महिला की मदद करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने सितंबर माह में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन खराब आर्थिक हालात के कारण वह बच्चे के पालन पोषण में असमर्थ थी, इसलिए उसने बच्चे को बेचने के लिए खरीदार की तलाश शुरू की, ताकि उसे कुछ धन मिल सके।
उन्होंने बताया कि अहमदनगर और ठाणे के कल्याण तथा मुलुंड की तीन महिलाओं ने इस काम में उसकी मदद की और उन्होंने मुलुंड के निवासी एक व्यक्ति को बच्चा बेचने का सौदा पक्का किया। प्राथमिकी के अनुसार बच्चे की मां ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर कथित तौर पर व्यक्ति को 1.78 लाख रुपये में बच्चा बेच दिया और इसके लिए कोई कानूनी औपचारिकता पूरी नहीं की।
अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के घर पर छापा मारा और बच्चा बरामद किया। इसके बाद बच्चे की मां, बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति, तीन अन्य महिलाओं और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता तथा किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

-
देश - दुनिया6 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया4 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया5 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
3 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !
-
प्रदेश3 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
देश - दुनिया4 days agoपीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
खेल7 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड
-
देश - दुनिया4 days agoबीवी ने पति को कुत्ते के पट्टे से बांध मॉल में घुमाया, रेस्त्रां में भी चेन से बांधकर खिलाया खाना
-
देश - दुनिया3 days agoसरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा कल से बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइन
-
जॉब2 days agoएम्स में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जॉब करने का सुनहरा मौका



















You must be logged in to post a comment Login