Connect with us

PM Kisan : इन किसानो को लौटानी पड़ सकती है इस योजना की रकम, देखे लिस्ट कही आपका भी नाम तो  नही शामिल 

Published

on

 

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्‍वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता किसानों को दी जाती है. दो-दो हजार रुपये की तीन किस्‍तों में दी जाने वाली इस राशि को सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डाला जाता है. पीएम किसान योजना की 11 किस्‍तें अब तक किसानों के खाते में आ चुकी है. ऐसा भी नहीं है कि देश के हर उस आदमी को पीएम सम्‍मान योजना का लाभ मिलता है, जिसके पास खेती की जमीन है. कुछ किसानों को इस योजना से बाहर भी रखा गया है. लेकिन फिर भी बहुत-से ऐसे लोग पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं, जो इसके पात्र नहीं है. सरकार ने अब इस योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्‍त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और अपात्र किसानों से इस योजना की राशि को वापस लेना भी शुरू कर दिया.

कौन नहीं हैं पात्र
प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ हर वह व्‍यक्ति नहीं ले सकता, जिसके पास कृषि भूमि है. इसके लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं. सरकार ने ऐसे लोगों की सूची बनाई है, जिनको इस योजना से बाहर रखा गया है. जो लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते उनमें शामिल हैं-

संस्थागत भूमिधारक, वह किसान जिनके पास सरकारी खेत, किसी ट्रस्ट के खेत व सहकारी खेत आदि हों. ऐसे किसान परिवार जिनके घर में पहले या वर्तमान में किसी शख्स के पास संवैधानिक पद हो.केंद्र या राज्य सरकारों, कार्यालयों और विभागों के वर्तमान या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी.
केंद्र या राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों और संबद्ध कार्यालयों या केंद्र के तहत स्वायत्त संस्थानों के वर्तमान या पूर्व अधिकारी. वे पेंशनभोगी, जो 10,000 रुपये या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त करते हैं. जिन्होंने, पिछले आकलन वर्षों में आयकर का भुगतान किया है. अन्य पेशेवर जैसे इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट व अन्य पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत व्यक्ति. पति-पत्‍नी दोनों भी एक साथ इस प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकते.

ऐसे चेक करें पात्रता
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आप ये जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के पात्र हैं अथवा नहीं, तो ये काम आप आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद वेबसाइट पर मौजूद ‘Online Refund’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको आधार नंबर, मोबाइल नंबर अथवा अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज होगा. यह सब करने के बाद ‘Submit’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

आपकी स्क्रीन पर अगर ‘You are not eligible for any refund amount’ का मैसेज नजर आता है, तो आपको कोई पैसा रिफंड नहीं करना है. इसका अर्थ है कि आप पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं. अगर आप पात्र नहीं होंगे तो आपको रिफंड करने की राशि का मैसेज स्क्रीन पर दिखने लगेगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च किया गया 50MP कैमरा वाला यह नया स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग, एवं दमदार डिस्प्ले, जाने क्या है इस फ़ोन की कीमत

Published

on

हुवावे ने 50MP कैमरा वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो आधे घंटे में फोन को 50% तक चार्ज कर देती है। फोन का डिस्प्ले और प्रोसेसर भी दमदार है।

हुवावे (Huawei) ने अपने स्मार्टफोन्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में नए हैंडसेट Huawei Enjoy 50 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और शानदार फीचर्स से लैस है। 50MP कैमरा वाला यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जो फोन को 30 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज कर देती है। एमरल्ड ग्रीन, मैजिक नाइट ब्लैक, स्नो वाइट और स्टार सी ब्लू कलर ऑप्शन में आने वाला यह फोन अभी चीन में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है। फोन की प्री-सेल 29 जुलाई से शुरू होगी।

हुवावे इंजॉय P50 प्रो के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2388 पिक्सल के रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में मिलने वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 270Hz है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।

फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है। फोन में मिलने वाली यह बैटरी 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन HarmonyOS 2 आउट-ऑफ-बॉक्स पर काम करता है।

 

 

 

Continue Reading

10वी पास युवाओ के लिये HAL में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

Published

on

 

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 455 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स HAL की ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर 10 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। कैंडिडेट का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

वैकेंसी की डिटेल्स​​​​

पद संख्या योग्यता
फिटर 186 फिटर ट्रेड में ITI
टर्नर 28 टर्नर ट्रेड में ITI
मशीनिस्ट 26 मशीनिस्ट ट्रेड में ITI
कारपेंटर 4 कारपेंटर ट्रेड में ITI
मशीनिस्ट (ग्राइंडर) 10 मशीनिस्ट (ग्राइंडर) ट्रेड में ITI और 10वीं पास
इलेक्ट्रिशियन 66 इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI
ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 6 ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिकल) ट्रेड में ITI
इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिक) 8 इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिक) ट्रेड में ITI
पेंटर 7 पेंटर ट्रेड में ITI
शीट मेटल वर्कर 4 शीट मेटल वर्कर ट्रेड में ITI
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) 4 मैकेनिक (मोटर व्हीकल) ट्रेड में ITI
कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA) 88 PASAA/COPA में ट्रेड में ITI
वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) 8 वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक)ट्रेड में ITI
स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) 6 स्टेनोग्राफर (इंग्लिश)ट्रेड में ITI
फ्रिज/एसी मैकेनिक 4 फ्रिज/एसी मैकेनिकट्रेड में ITI
कुल 455

सिलेक्शन प्रोसेस

455 पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसलिए लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट की घोषणा की सितंबर महीने में होगी। हालांकि जरुरत पड़ने पर रिटन टेस्ट या फिर इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट को सिलेक्ट किया जा सकता है।

ऐसे करें अप्लाई

कैंडिडेट सबसे पहले www.apprenticeshipindia.org पर खुद को पंजीकृत करके यूनिक नंबर प्राप्त करें।

अब HAL की वेबसाइट www.hal-india.co.in पर जाएं और ‘करियर’ सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक के सामने क्लिक करें और फिर गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।

अब मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैंडिडेट सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एवं गायक अदनान सामी ने इंस्टाग्राम को कह दिया अलविदा, जाने क्या है वो खास वजह

Published

on

 

  पिछले कुछ दिनों से मशहूर संगीतकार और गायक अदनान सामी (Adnani sami) के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.

पिछले कुछ दिनों से मशहूर संगीतकार और गायक अदनान सामी (Adnani sami) के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हाल ही में अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसपर लिखा था ‘अलविदा’, जिसके बाद इंटरनेट पर सनसनी फैल गई और लोग ये अनुमान लगाने लगे कि आखिरकार  अदनान क्या कन्वे करना चाहते हैं.

अब आखिरकार इन सब अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने अपना टाइटल ट्रैक ‘अलविदा’ रिलीज़ कर दिया है. आपको बता दें कि दो साल के अंतराल के बाद ये उनका पहला गाना होगा जो लोगों को पसंद आएगा. अलविदा एक वाइब्रेंट ट्रैक है, जो आकर्षक गीतों और अदनान के हाथ के सिग्नेचर जेस्चर के साथ आपको कुछ ही समय में थिरकने पर मजबूर कर देगा. अलविदा एक ऐसा गाना है जो आपका ध्यान अपनी तरफ खींचता है और साथ ही गाने में क्लासिक अदनान सामी फील भी आपको मिलने वाला है जिसे निश्चित रूप में सभी पिछले कुछ समय से मिस कर रहें होंगे. ये गाना एक विजुअल ट्रीट है जो तुरंत अदनान सामी के साथ एक रिश्ता बनाने में कामयाब होगा. इसके अलावा सारा खत्री भी गाने में नजर आएंगी.

अदनान सामी कहते हैं कि, “अलविदा के इर्द गिर्द लगाए गए अटकलों को लेकर मुझे बहुत सारे मैसेज आए, और मैं लोगों द्वारा दिए गए इस प्यार और स्नेह को लेकर बेहद उत्साहित हूं. यह गीत मेरे सभी प्रशंसकों और दर्शकों के लिए है, जिन्होंने वर्षों से अपना समर्थन और अंतहीन प्यार दिया है. अलविदा मेरे पुराने स्वरूप को अलविदा कहने और ‘अदनान 2.0′ का खुले हाथों से स्वागत करने का मेरा अपना तरीका है. यह गाना मेरे लिए बेहद खास है और मैं इस पर काफी समय से काम कर रहा हूं. इसका उद्देश्य भावपूर्ण गीतों के साथ एक मधुर फुट टैपिंग ट्रैक के साथ दुनिया को मंत्रमुग्ध करना था.’

सारेगामा इंडिया के प्रबंध निदेशक विक्रम मेहरा ने अदनान सामी जैसे संगीत उस्ताद के साथ सहयोग पर बात करते हुए कहा, “उनके संगीत से बेहतर अगर कोई चीज है तो वो है स्वयं वो इंसान. हम संगीत के सुल्तान अदनान के साथ साझेदारी करके खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं.” गाने के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन रितिका बजाज ने किया है. ये गाना अब सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.

 

 

इसे भी पढ़िए

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

ऑफिसर,चीफ ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती,उम्मीद्वार इस तारीख़ तक करें आवेदन

Vaastu Shaastra : किचन में ना लगाएं ऐसे चींजे,वरना पड़ सकता भारी नुकसान !

क्या चिकनपॉक्स और मंकीपॉक्स दोनों एक ही है जाने दोनों में क्या है अंतर

Poco का 5G Smartphone मिल रहा है मात्रा 10000 रुपये में,जानिए इसके दमदार फीचर्स और बैटरी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़5 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़6 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto2 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto2 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • 1 day ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब2 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto3 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • 6 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • 6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम