Connect with us

Sukanya Samriddhi Yojana: अब माता-पिता बेटियों की शादी को लेकर न करे चिंता, करे इस स्कीम में निवेश, ये रहा प्रोसेस…

Published

on

 

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके घर पर हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बेटियों के लिए चलाई जा रही एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। ये एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपनी बेटी की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम निवेश की सीमा 250 रुपये है। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप अपनी बेटी का अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में विजिट करके खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता बेटी की आयु 10 वर्ष के होने से पहले खोला जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत बेटी के खाते का संचालन उसकी उम्र 21 या 18 वर्ष के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। इसके अलावा बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए इस स्कीम से 50 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको ऋण की सुविधा नहीं मिलती है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा परिवार के समक्ष बेटियों के शादी के दौरान आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है। अगर आप इस योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड, बच्ची के माता पिता की तस्वीर, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, कानूनी अभिभावक का पैन कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

लॉन्च हुई oneplus10T स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा 16GB रैम एवं 256GB स्टोरेज, 15 मिनट में होगा चार्ज, 5000 रु तक की छूट

Published

on

वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10T भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 10T ब्रांड का सबसे पावरफुल हैंडसेट है, जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W की सुपर वूक चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। भले ही फोन नया है, लेकिन इसका डिजाइन वनप्लस 10 प्रो जैसा ही है। हैंडसेट में 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी की मानें तो फोन 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

वनप्लस 10T की कीमत
वनप्लस का यह फोन 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपए में आता है। टॉप वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपए है। इस प्राइस पर आपको 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है।
हैंडसेट जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में कलर में आता है। स्मार्टफोन को आप अमेजन और वनप्लस की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ICICI बैंक और SBI कार्ड पर आपको 5000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

वनप्लस 10T स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस 10T में 6.7-इंच का फुल HD+ रेज्योलूशन वाला LTPO2 10-बिट अमोलेड डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 950Nits की पीक ब्राइटनेस और HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है।
स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है।
डिवाइस में 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी की मानें तो फोन 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका मेन लेंस 50MP का है। इसके अलावा आपको 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ऑक्सीजन OS 12.1 पर काम करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी

Continue Reading

Tech & Auto

Tata suv कार बेस्ट ऑफर, मिल रहा 7 लाख की ये कार सिर्फ 70 हजार में, इसमें मिलेंगे शानदार लूक एवं दमदार फीचर्स

Published

on

 

कार सेक्टर में एसयूवी (SUV) सेगमेंट काफी पॉपुलर है। वहीं इस सेगमेंट की कारों को उनके शानदार लुक और दमदार इंजन के कारण काफी पसंद किया जा रहा है। यही नहीं ये SUV कम बजट में आने के साथ काफी अच्छा माइलेज भी देती हैं। वहीं इनमें फीचर्स भी कमाल के मिलते हैं। मौजूदा समय में इनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। इसी कारण से अब वाहन निर्माता कंपनियां भी कॉम्पैक्ट एसयूवी में अपनी नई कारें लॉन्च कर रही हैं।

अब अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सेगमेंट की सबसे किफायती टाटा (Tata) की मिनी SUV खरीद सकते हैं। यह कार अपने सेगमेंट पॉपुलर भी है। यही नहीं इसे ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है। अब अगर आप टाटा पंच (Tata) की मिनी SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसका फाइनेंस प्लान बताते हैं जिसके जरिए आप टाटा पंच को आसान किस्तों में खरीद सकते हैं।

अगर टाटा पंच की कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 6,14,900 रुपये है, जो ऑन रोड 6,98,611 रुपये तक हो जाती है। आइए अब इसके फाइनेंस प्लान के बारे में जानते हैं।

टाटा पंच के इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको बैंक से  6,28,611 रुपये मिलेगा। इसके बाद आपको सिर्फ 70,000 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। बाकी की रकम को चुकाने के लिए आपको 13,294 रुपये की मंथली ईएमआई देनी होगी।

बैंक के लोन को चुकाने के लिए आपको 5 साल का समय दिया जाएगा। इस दौरान बैंक के लोन पर 9.8 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।

आइए अब टाटा पंच (Tata Punch) के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

कंपनी ने इस कार 1199 cc का तीन सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 84.48 PS की पावर और 113 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिला है।

फीचर्स की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) में कंपनी ने एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट, कनेक्टेड कार टेक, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।

 

Continue Reading

Tech & Auto

सावधान! फेसबूक पर प्रमोट हो रहे ये खतरनाक एप्प, जानिए कही आपने भी तो डाउनलोड नहीं किया है

Published

on

फेसबुक पर पॉप-अप होने वाले कई ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह ऐप्स Android यूजर्स के फोन में वायरस इंजेक्ट कर रहे हैं. इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके है.

नई दिल्ली. फेसबुक पर पॉप-अप होने वाले कई ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह ऐप्स Android यूजर्स के फोन में वायरस इंजेक्ट कर रहे हैं और हैकर्स इन्हें फेसबुक मार्केटिंग के जरिए प्रमोट किया जा रहा है. चिंता की बात यह है कि इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक उन्हें 12 ऐसे ऐप्स मिले हैं, जिनको 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.

McAfee के साइबर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि जैसे ही यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड करते हैं, उनके फोन में मौजूद निजी डिटेल्स हैकर्स तक पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मौजूद दर्जनों ऐसे ऐप्स मौजूद हैं और इन्हें प्रमोट भी किया जा रहा है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि इन ऐप्स की वजह से लाखों यूजर्स का निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है.

नई दिल्ली. फेसबुक पर पॉप-अप होने वाले कई ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह ऐप्स Android यूजर्स के फोन में वायरस इंजेक्ट कर रहे हैं और हैकर्स इन्हें फेसबुक मार्केटिंग के जरिए प्रमोट किया जा रहा है. चिंता की बात यह है कि इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक उन्हें 12 ऐसे ऐप्स मिले हैं, जिनको 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.

McAfee के साइबर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि जैसे ही यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड करते हैं, उनके फोन में मौजूद निजी डिटेल्स हैकर्स तक पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मौजूद दर्जनों ऐसे ऐप्स मौजूद हैं और इन्हें प्रमोट भी किया जा रहा है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि इन ऐप्स की वजह से लाखों यूजर्स का निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है.

कौन से हैं ये ऐप्स
McAfee ने 12 ऐसे ऐप्स की खुलासा किया है, जिनमें इस तरह के ऐडवेयर, स्पाइवेयर और मेलवेयर पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर क्लिनिंग ऐप्स हैं, जिन्हें यूजर्स डिवाइस की जंग फाइल्स को क्लिन करने के लिए इंस्टॉल करते हैं, ताकि डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर रहे. इन ऐप्स में, जन क्लीनर, ईजीक्लीनर, पावर डॉक्टर, सुपर क्लीन, फुल क्लीन – क्लीन कैशे ,फिंगरटिप क्लीनर, क्वीक क्लीनर, कीप क्लीन, विंडी साफ, कार्पेट क्लीन, कूल क्लीन स्ट्रांग क्लीन और Meteor Clean शामिल हैं.

Play Store पर भी लिस्ट हैं ऐप्स
साइबर एक्सपर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक Facebook पर प्रमोट किए जाने वाले ऐप्स न केवल ऐडवेयर, बल्कि स्पाइवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) और मेलवेयर (वायरस) भी कैरी करते हैं. यूजर्स को चकमा देने के लिए साइबर क्रिमिनल्स इन ऐप्स को नाम और उनका आइकन बदल कर प्रमोट कर रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि ये खतरनाक ऐप्स Google Play Store पर भी नए नाम से लिस्ट किए जा रहे हैं.

लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड
इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. इन ऐप्स को दक्षिण कोरिया, जापान और ब्राजील में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है. हालांकि राहत की खबर यह कि गूगल प्ले स्टोर से फर्जी ऐप्स को हटा रहा है. ऐसे में गूगल इन ऐप्स

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 week ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • जॉब4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • जरा हटके6 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

  • देश3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • 4 days ago

    अब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे 

  • Tech & Auto6 days ago

    मात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें जानें कहाँ से खरीदें

  • Tech & Auto4 days ago

    लॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत

  • 4 days ago

    Mahindra Scorpio लांच होते है तेजी से हो रही इसकी बुकिंग, जाने क्या है इसकी कीमत और डिजाइन…