Tech & Auto
लॉन्च हुई oneplus10T स्मार्टफोन, इसमें मिलेगा 16GB रैम एवं 256GB स्टोरेज, 15 मिनट में होगा चार्ज, 5000 रु तक की छूट
वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 10T भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 10T ब्रांड का सबसे पावरफुल हैंडसेट है, जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W की सुपर वूक चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। भले ही फोन नया है, लेकिन इसका डिजाइन वनप्लस 10 प्रो जैसा ही है। हैंडसेट में 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। कंपनी की मानें तो फोन 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।
वनप्लस 10T की कीमत
वनप्लस का यह फोन 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह कीमत फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपए में आता है। टॉप वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपए है। इस प्राइस पर आपको 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलता है।
हैंडसेट जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक में कलर में आता है। स्मार्टफोन को आप अमेजन और वनप्लस की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ICICI बैंक और SBI कार्ड पर आपको 5000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
वनप्लस 10T स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस 10T में 6.7-इंच का फुल HD+ रेज्योलूशन वाला LTPO2 10-बिट अमोलेड डिस्प्ले मिलता है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 950Nits की पीक ब्राइटनेस और HDR 10+ का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है।
स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है।
डिवाइस में 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी की मानें तो फोन 19 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।
स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका मेन लेंस 50MP का है। इसके अलावा आपको 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ऑक्सीजन OS 12.1 पर काम करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी

Tech & Auto
Tata suv कार बेस्ट ऑफर, मिल रहा 7 लाख की ये कार सिर्फ 70 हजार में, इसमें मिलेंगे शानदार लूक एवं दमदार फीचर्स
कार सेक्टर में एसयूवी (SUV) सेगमेंट काफी पॉपुलर है। वहीं इस सेगमेंट की कारों को उनके शानदार लुक और दमदार इंजन के कारण काफी पसंद किया जा रहा है। यही नहीं ये SUV कम बजट में आने के साथ काफी अच्छा माइलेज भी देती हैं। वहीं इनमें फीचर्स भी कमाल के मिलते हैं। मौजूदा समय में इनकी डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। इसी कारण से अब वाहन निर्माता कंपनियां भी कॉम्पैक्ट एसयूवी में अपनी नई कारें लॉन्च कर रही हैं।
अब अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सेगमेंट की सबसे किफायती टाटा (Tata) की मिनी SUV खरीद सकते हैं। यह कार अपने सेगमेंट पॉपुलर भी है। यही नहीं इसे ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है। अब अगर आप टाटा पंच (Tata) की मिनी SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसका फाइनेंस प्लान बताते हैं जिसके जरिए आप टाटा पंच को आसान किस्तों में खरीद सकते हैं।
अगर टाटा पंच की कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 6,14,900 रुपये है, जो ऑन रोड 6,98,611 रुपये तक हो जाती है। आइए अब इसके फाइनेंस प्लान के बारे में जानते हैं।
टाटा पंच के इस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको बैंक से 6,28,611 रुपये मिलेगा। इसके बाद आपको सिर्फ 70,000 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। बाकी की रकम को चुकाने के लिए आपको 13,294 रुपये की मंथली ईएमआई देनी होगी।
बैंक के लोन को चुकाने के लिए आपको 5 साल का समय दिया जाएगा। इस दौरान बैंक के लोन पर 9.8 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।
आइए अब टाटा पंच (Tata Punch) के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
कंपनी ने इस कार 1199 cc का तीन सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 84.48 PS की पावर और 113 NM का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिला है।
फीचर्स की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) में कंपनी ने एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट, कनेक्टेड कार टेक, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट सीट पर डुअल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।
Tech & Auto
सावधान! फेसबूक पर प्रमोट हो रहे ये खतरनाक एप्प, जानिए कही आपने भी तो डाउनलोड नहीं किया है
फेसबुक पर पॉप-अप होने वाले कई ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह ऐप्स Android यूजर्स के फोन में वायरस इंजेक्ट कर रहे हैं. इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके है.
नई दिल्ली. फेसबुक पर पॉप-अप होने वाले कई ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह ऐप्स Android यूजर्स के फोन में वायरस इंजेक्ट कर रहे हैं और हैकर्स इन्हें फेसबुक मार्केटिंग के जरिए प्रमोट किया जा रहा है. चिंता की बात यह है कि इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक उन्हें 12 ऐसे ऐप्स मिले हैं, जिनको 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.
McAfee के साइबर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि जैसे ही यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड करते हैं, उनके फोन में मौजूद निजी डिटेल्स हैकर्स तक पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मौजूद दर्जनों ऐसे ऐप्स मौजूद हैं और इन्हें प्रमोट भी किया जा रहा है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि इन ऐप्स की वजह से लाखों यूजर्स का निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है.
नई दिल्ली. फेसबुक पर पॉप-अप होने वाले कई ऐप्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह ऐप्स Android यूजर्स के फोन में वायरस इंजेक्ट कर रहे हैं और हैकर्स इन्हें फेसबुक मार्केटिंग के जरिए प्रमोट किया जा रहा है. चिंता की बात यह है कि इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक उन्हें 12 ऐसे ऐप्स मिले हैं, जिनको 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है.
McAfee के साइबर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि जैसे ही यूजर्स इन ऐप्स को डाउनलोड करते हैं, उनके फोन में मौजूद निजी डिटेल्स हैकर्स तक पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मौजूद दर्जनों ऐसे ऐप्स मौजूद हैं और इन्हें प्रमोट भी किया जा रहा है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को चेतावनी दी है कि इन ऐप्स की वजह से लाखों यूजर्स का निजी डेटा हैकर्स के हाथ लग सकता है.
कौन से हैं ये ऐप्स
McAfee ने 12 ऐसे ऐप्स की खुलासा किया है, जिनमें इस तरह के ऐडवेयर, स्पाइवेयर और मेलवेयर पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर क्लिनिंग ऐप्स हैं, जिन्हें यूजर्स डिवाइस की जंग फाइल्स को क्लिन करने के लिए इंस्टॉल करते हैं, ताकि डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर रहे. इन ऐप्स में, जन क्लीनर, ईजीक्लीनर, पावर डॉक्टर, सुपर क्लीन, फुल क्लीन – क्लीन कैशे ,फिंगरटिप क्लीनर, क्वीक क्लीनर, कीप क्लीन, विंडी साफ, कार्पेट क्लीन, कूल क्लीन स्ट्रांग क्लीन और Meteor Clean शामिल हैं.
Play Store पर भी लिस्ट हैं ऐप्स
साइबर एक्सपर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक Facebook पर प्रमोट किए जाने वाले ऐप्स न केवल ऐडवेयर, बल्कि स्पाइवेयर (जासूसी सॉफ्टवेयर) और मेलवेयर (वायरस) भी कैरी करते हैं. यूजर्स को चकमा देने के लिए साइबर क्रिमिनल्स इन ऐप्स को नाम और उनका आइकन बदल कर प्रमोट कर रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि ये खतरनाक ऐप्स Google Play Store पर भी नए नाम से लिस्ट किए जा रहे हैं.
लाखों लोग कर चुके हैं डाउनलोड
इन ऐप्स को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. इन ऐप्स को दक्षिण कोरिया, जापान और ब्राजील में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है. हालांकि राहत की खबर यह कि गूगल प्ले स्टोर से फर्जी ऐप्स को हटा रहा है. ऐसे में गूगल इन ऐप्स
Tech & Auto
gmail स्टोरेज खाली करने का सबसे आसान तरीका, इन ट्रिक्स से अपने पुराने से पुराने ईमेल डिलीट करे
हमारे जीमेल पर रोजाना ढेरों ऐसे ईमेल्स आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. इसके अलावा कई ईमेल्स में बड़ी फाइल्स अटैच होती हैं, जो काफी स्पेस घेर लेती हैं. ऐसे में स्पेस फुल हो जाने पर हमें नए ईमेल नहीं मिल पाते हैं.
नई दिल्ली. हमें जीमेल पर रोजाना ढेरों ऐसे ईमेल्स आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. हम इन्हें समय रहते डिलीट नहीं करते, तो देखते ही देखते हजारों ईमेल इकट्ठा हो जाते हैं. यह ईमेल ज्यादातर स्पैम मेल होते हैं या मार्केटिंग-एडवर्टाइजिंग कंपनियों द्वारा भेजे जाते हैं. यह मेल हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. इसके अलावा कई ईमेल्स में बड़ी फाइल्स अटैच होती हैं, जो काफी स्पेस घेर लेती हैं. ऐसे में स्पेस फुल हो जाने पर हमें नए ईमेल नहीं मिल पाते हैं.
गौरतलब है कि Google अपने सभी यूजर्स को जीमेल पर 15GB स्टोरेज देता है. इसके अधिक स्टोरेज के लिए आपको हर महीने पैसे खर्च करने होंगे, तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप पुराने और बड़ी फाइल्स वाले ईमेल को आसानी से डिलीट कर सकते हैं और स्टोरेज की टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं.
एक साथ डिलीट करें कई ईमेल्स
एक-एक करके ईमेल डिलीट करना थोड़ा मुश्किल काम है और इसमें काफी समय है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप पहले बड़े अटैचमेंट वाले मेल को डिलीट करें. बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल को हटाने के लिए आप उन्हें साइज, डेट और अन्य के आधार पर एक बार में सर्च क सकते हैं और उन्हें डिलीट कर सकते हैं.
इसके लिए आपको बस उन सभी ईमेल को सिलेक्ट करना है जिन्हें आप हटाना चाहते हैं. इसके बाद डिलीट आइकन पर क्लिक करें. आप अपना समय बचाने के लिए सभी ईमेल का चयन भी कर सकते हैं और जिन्हें आप रखना चाहते हैं उन्हें अनचेक कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको Trash सेक्शन पर जाना होगा और यहां Empty the recycle bin ऑप्शन पर टैप करना होगा.
ज्यादा स्टोरेज के लिए कितना करना होगा भुगतान
जो यूजर अधिक स्टोरेज के लिए नया गूगल वन प्लान खरीदना चाहते हैं. उनके लिए गूगल तीन प्लान की पेशकश करता है. गूगल इसके लिए अपने यूजर्स को Basic, Standard और Premium प्लान ऑफर करता हैं. भारत में गूगल Basic प्लान के तहत 35 रुपये प्रति माह (डिस्काउंट प्राइस) पर 100GB स्टोरेज की पेशकश कर रहा है.
स्टैंडर्ड प्लान की कीमत आपको प्रति माह 52 रुपये और 200GB स्टोरेज मिलेगा, जबकि, प्रीमियम प्लान की कीमत 162 रुपये प्रति माह है और इसमें 2TB का स्टोरेज मिलता है. बता दें कि ये डिस्काउंट प्राइस है. गूगल वन प्लान की ओरिजनल कीमत क्रमश: 130 रुपये, 210 रुपये और 650 रुपये है.
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब4 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर
-
जरा हटके6 days agoअजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए
-
देश5 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी
-
देश3 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
4 days agoअब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे
-
Tech & Auto6 days agoमात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें जानें कहाँ से खरीदें
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

































You must be logged in to post a comment Login