पंजाब: नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में नहीं मिला मेडल, शूटर ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड

पंजाब के फरीदकोट से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरसल, फरीदकोट के हरिन्दा नगर में बुधवार रात नौजवान अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी ने अपनी शूटिंग गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय खुशकीरत कौर के रूप में हुई।
मृतका हाल ही में पटियाला में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनसिप से भाग लेकर वापस आई थी। वह कोई भी मेडल न मिलने के कारण मानसिक तौर पर परेशान थी।बुधवार की रात वह अपने ही घर में दादी के साथ सो रही थी। लेकिन उसके इस कदम के बारे में दादी को भी कुछ पता नहीं लग सका। गुरुवार सुबह जब उसे इस हाल में देखा गया तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
खुशकीरत ने शूटिंग गन से अपनी कनपटी पर गोली मारी थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जिसके बाद मामले की जांच शुरु जारी है।हॉकी कोच हरबंस सिंह ने बताया कि खुशकीरत कौर ने बीते साल हुई नेशनल चैंपियनशिप में कुल 11 मेडल जीते थे।
जिसके बाद उसका चयन विश्व कप के लिए हुआ था। लेकिन वह विश्व कप में कोई भी मेडल नहीं जीत पाई थी। पिछले सप्ताह पटियाला में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में भी जब उसे कोई मेडल न मिला तो हताश होकर उसने यह कदम उठाया।

खेल
अफ्रीका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान रोहित को लगी चोट

टी 20 की कप्तानी के बाद रोहित शर्मा के हाथों में अब वनडे का भी कमान है। 8 दिसंबर को उन्हें टीम इंडिया के व्हाइट बॉल कप्तान बनाया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैट रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जगह ली है। टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू होगा और इसके लिए भारतीय टीम 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की उड़ान भरेगी।
लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा को ये चोट थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र की गेंद से लगी जो उनके सीधे हाथ पर जा लगी और उन्हें काफी तेज दर्द उठा। प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर साउथ अफ्रीका के अहम दौरे से पहले उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं टीम इंडिया के पास इस दौरे के लिए सिर्फ 2 हफ्ते का वक्त शेष बचा है।
अगर सबकुछ सही रहा तो इतने दिनों में रोहित शर्मा की चोट सही हो जाएगी लेकिन अगर गंभीर रहा था टीम इंडिया के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हो। अगर वो चोटिल ही रहते हैं तो ऐसे में पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि, रोहित शर्मा के जैसे ही चोट साल 2016 में अजिंक्य रहाणे को भी लगी थी, जिसमें उनकी इंगली थ्रो-डाउन पर टूट गई थी।
क्राइम
बार में छापा, 15 घंटे खोजने पर 3 फीट चौड़े सीक्रेट रूम से मिलीं 17 लड़कियां

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चौका देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने यहां के एक बार के गुप्त रूम से 17 बार गर्ल्स को बरामद किया है। बार के मेकअप रूम के अंदर एक गुप्त कमरा बना था, जिसमे यह सभी लड़किया छुपाई गई थीं। इन्हे ढूंढने में पुलिस को 15 घंटे का समय लग गया। इन लड़कियों को जिस कमरे में छुपाया गया था।
उसमे खाने-पीने से लेकर सभी सुविधाएं मौजूद थीं।एनजीओ से मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के अधिकारी को शिकायत मिली थी कि बार में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। बार में तय सीमा से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा होती है, जहां रोजाना ग्राहक लाखों रुपए खर्च करते हैं। बार गर्ल्स की वजह से पूरी रात बार खुला रहता है। वहीं स्थानीय पुलिस को भी बार के बारे में कोई सूचना नहीं है। एनजीओ की शिकायत के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ बार में छापा मारा।
घंटों तलाशी के बाद भी नहीं मिलीं लड़कियां
बार पर पुलिस ने जब छापा मारा तो उन्हें कोई भी बार गर्ल नहीं मिली। पुलिस ने बार के बाथरूम, किचन, स्टोरेज रूम और हर जगह तलाशी नहीं मिली लेकिन कोई भी लड़की नहीं मिली। वहीं बार के कर्मचारियों से भी पुलिस ने घंटों पूछताछ की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सीक्रेट रूम से निकलीं 17 लड़कियां
रात भर बार में पुलिस तलाशी अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं। इसके बाद समाज सेवा शाखा के डीसीपी सुबह होते ही मौके पर पहुंचे, जिन्होंने जब मेकअप रूम में जाकर तलाशी की तो शीशे में कुछ संदिग्ध मिला। पुलिस ने इसके बाद शीशे को तोड़ दिया, जिसके पीछे एक गुप्त दरवाजा पुलिस को दिखा, जो रिमोट से खुलता और बंद होता था।कड़ी मशक्त के बाद जब पुलिस ने इस दरवाजे को खोला तो उसमे से एक-एक कर 17 लड़कियां निकलीं। बार को पुलिस ने सील कर दिया है और 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
क्राइम
जमीन के विवाद में सगे भाई की सिर में कुल्हाड़ी मारकर कर दी , हत्या

हरियाणा के सोनीतप जिले के गोहाना कस्बे के गांव कथूरा में रविवार सुबह जमीनी विवाद में सगे भाइयों ने अपने ही भाई की सिर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।आरोप है कि मृतक के दो भाइयों, उनकी पत्नियों व भतीजे ने पहले गाली-गलौज करके मृतक की पत्नी के साथ मारपीट की। पति बीच-बचाव करने लगा तो एक भाई ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सूचना मिलने के बाद बरोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में गांव कथूरा निवासी मृतक की पत्नी संतोष ने बताया कि उसके पति कुलदीप (48) के तीन और भाई हैं। उनका जेठ बलजीत व देवर जगबीर के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि दोनों भाई काफी दिनों से उसके पति को परेशान करने के साथ ही धमकी देते आ रहे थे।रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बलजीत, उसकी पत्नी बीरमति, जगबीर व उसकी पत्नी सुमन और बलजीत का बेटा सविन उनके घर आ धमके।
संतोष के अनुसार आते ही सुमन व बीरमति ने उसके साथ गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। जब उसका पति कुलदीप उसे छुड़ाने लगा तो जगबीर ने अपने हाथ में ली कुल्हाड़ी से सीधा उसके सिर पर वार कर दिया।इससे कुलदीप घायल हो कर नीचे गिर गया। इस पर उसके भाई अशोक व नीरज उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में मृतक के दोनों भाइयों, उनकी पत्नियों और बलजीत के बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बर्खास्त पीटीआई था मृतक, पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गयापरिजनों के अनुसार कुलदीप पहले पीटीआई था, लेकिन वर्ष-2020 में बर्खास्त होने के बाद फिलहाल वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी दो एकड़ से भी कम जमीन है। जमीन को लेकर उसके दोनों भाई उसे परेशान करते रहते थे, लेकिन वह हमेशा विवाद से दूर रहकर अपना काम करता रहता था। यही नहीं, कुछ दिन पहले वह जब शादी में गए थे तो आरोपियों ने उसके खेत में जुताई कर गेहूं की फसल की बिजाई कर दी थी। बावजूद इसके कुलदीप ने भाइयों की कभी पुलिस को शिकायत तक नहीं दी थी।
कुलदीप अपने पीछे पत्नी, दो बेटी व एक बेटा छोड़ गया। उसकी बेटी व बेटा फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस को गांव कथूरा में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ, देवर, जेठानी, देवरानी व जेठ के बेटे पर आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत पर पांचों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
क्राइम न्यूज़5 days agoस्कूल के प्रिंसिपल सहित 3 शिक्षकों ने किया गैंगरेप, टीचर बना रही थीं वीडियो; छात्रा की बात सुन पिता रह गए दंग; केस दर्ज
-
Tech & Auto5 days agoबीएसएनएल का काफी सस्ता प्लान! सिर्फ 75 रुपये में मिलती है फ्री कॉलिंग और इंटरनेट डेटा, यूज़र्स को 50 दिनों की वैलिडिटी
-
जॉब4 days agoरेलवे नौकरी पाने का सुनहरा मौक़ा : RRC सेंट्रल रेलवे भर्ती 2021: लेवल 1 और लेवल 2 पदों के लिए करें आवेदन
-
जॉब4 days agoदिल्ली जल बोर्ड ने निकाली भर्ती, 2 लाख रुपये तक वेतन, ग्रेजुएट भी करें अप्लाई
-
क्राइम न्यूज़5 days agoविवाद से घिरा धनबाद का डॉक्टर यू. एन. वर्मा, दुष्कर्म का आरोप डॉक्टर पर लगा,जांच के लिए बनी कमेटी
-
जॉब3 days agoवायुसेना में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी
-
जॉब3 days agoसीधी भर्ती : यहां निकली बंपर वैकेंसी जल्द करे अप्लाई, ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
छत्तीसगढ़5 days agoरायपुर : बेरोजगार इंजीनियरों की बढ़ी महत्ता, निर्माण कार्यों में आई गुणवत्ता : 15 सौ से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों को मिला रोजगार
-
जॉब4 days agoनौकरी पाने का मौका, 10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की आई 2400+ बंपर भर्ती
-
देश - दुनिया5 days agoआखिर क्यों खत्म होते-होते रह गया किसान आंदोलन, जानिए कहां अटका पेंच

















You must be logged in to post a comment Login