Connect with us

बारिश ने लाई आफत: बाढ़ और बारिश के चलते पंजाब में घर की छत गिरी 4 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा धंसा

Published

on

देश के कुछ राज्यों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से हालात खराब हो चुके हैं। पंजाब के पटियाला में तेज बारिश के बाद घर की छत गिरने से 2 महिलाओं सहित 4 की मौत हो गई। मौहाली के सरकारी स्कूल में बारिश का पानी भर गया, जिसके कारण बच्चों की छुट्टी कर दी गई। गुजरात के सूरत में हो रही लगातार बारिश से यहां का सबसे बड़ा ऊकाई डैम ओवरफ्लो हो गया है। छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार की शाम हुई मूसलाधार बारिश से कलेक्टर बंगले सहित सैकड़ों घरों में नाले का पानी घुस गया।

इधर, मध्य प्रदेश में तेज बारिश से प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले के शेंद्रीपाड़ा में तास नदी को पार करने के लिए बना लोहे का पुल पहली ही बारिश में बह गया। UP में हो रही बारिश के चलते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का कुछ हिस्सा धंस गया। जम्मू में तवी नदी का जलस्तर अचानक भर गया।

मध्य प्रदेश- भिंड में बाढ़ में फंसे 50 से ज्यादा ट्रक-डंपर
बुधवार शाम भिंड में सिंध नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। घाट पर रेत भरने आए 50 से ज्यादा ट्रक और डंपर फंस गए। प्रशासन ने जुलाई से सितंबर तक नदी से रेत उठाने पर रोक लगा रखी है। सिंध नदी में बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है।

पिछले 24 घंटे- पिछले 24 घंटे में दतिया में 2.6 इंच, गुना में 2.5, खजुराहो में 1.8, रतलाम में 1.18, ग्वालियर में 0.96, नौगांव (छतरपुर) 0.83, रीवा में 0.80, सीधी में 0.55, सतना में 0.42, सिवनी में 0.25, खरगोन में 0.17, दमोह में 0.11, मंडला में 0.03, भोपाल में 0.02, धार में 0.01, नर्मदापुरम में 0.01, सागर में 0.01 इंच बरसात हुई।

अगले 24 घंटे- मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड तेज बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर के हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 22 जुलाई के बाद प्रदेश में नया सिस्टम बनेगा, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अरब सागर से नमी आने से उत्तर प्रदेश से लगे इलाकों में अच्छी बारिश होगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

अगर आप जल्दी बूढ़ा नहीं होना चाहते तो आज ही छोड़ दे ये शोक, उम्र घटा देती है ये लत

Published

on

Stop Early Ageing Signs: कम उम्र में त्वचा पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगे हैं तो आपको गौर करना होगा कहीं आप भी यहां बताई गई लत का शिकार तो नहीं हैं. जानें, कैसे स्मोकिंग उम्र घटाकर जल्दी बूढ़ा बनाती है

Cause of Early Ageing: कुछ आदतें हमें खुशी और बहुत सुकून देती हैं और ऐसा लगता है कि जब हम अपने पसंद की ये चीज कर रहे होते हैं, उस समय हमारा सारा तनाव (Stress) पूरी तरह गायब हो जाता है. तो एक तरह से हमारी ये आदत हमारे लिए स्ट्रेस बस्टकर (Stress buster) का काम करती है. ये पसंदीदा आदत सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है. जैसे कुछ लोग तनाव में होने पर जिम (Gym) करना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रनिंग (Running) करते हैं. जबकि कुछ लोग स्ट्रेस में होने पर स्किपिंग (Skipping) यानी रस्सीकूदना पसंद करते हैं. ये सभी आदतें हेल्दी हैं. लेकिन ऐसा करने वाले लोग सीमित हैं. हमारे समाज का एक बड़ा तबका स्ट्रेस में होने पर सुट्टा मारने यानी स्मोकिंग (Smoking) करने या फिर या फिर ड्रिंक करने निकल जाता है.

यहां इस मुद्दे पर बात नहीं हो रही है कि  स्मोकिंग करनी चाहिए या नहीं, आज बात हो रही है इस विषय पर कि स्मोकिंग की आदत आपकी उम्र को कई साल कम कर देती है. यहां जानें कैसे स्मोकिंग आपके शरीर पर अपना बुरा प्रभाव छोड़ती है…

90 प्रतिशत मरीज सिर्फ स्मोकिंग के कारण

लंग्स कैंसर के 90 प्रतिशत मरीजों को यह समस्या स्मोकिंग के कारण हुई होती है. फिर यह स्मोकिंग कैसी भी हो सकती है. ऐक्टिव स्मोकिंग या पेसिव स्मोकिंग. ऐक्टिव स्मोकिंग यानी आप खुद स्मोकिंग करते हैं और पेसिव स्मोकिंग यानी आप किसी किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा की जा रही स्मोकिंग के धुएं को सांस के जरिए अपने अंदर लेते हैं.

शुगर की बीमारी का खतरा बढ़ाए

टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों की बड़ी वजह स्मोकिंग होती है. टाइप-2 डायबिटीज का अर्थ होता है, ऐसी डायबिटीज जो आपको लाइफस्टाइल जनित कारणों से हुए हो, अनुवांशिक कारणों से नहीं. बीड़ी पीने वाले लोगों में और सिगरेट पीने वाले लोगों में जिनका कोई डायबिटिक बैकग्राउंड नहीं होता है, उन्हें भी स्मोकिंग के कारण शुगर की यह जानलेवा बीमारी हो जाती है.

जल्दी बूढ़े हो जाते हैं आप

स्मोकिंग करने वाले लोगों के चेहरे पर उम्र काअसर साफ दिखाई देता है और ऐसे लोग कम उम्र में ही अधिक बडे़ दिखाई देने लगते हैं. इसकी वजह है निकोटिन. सिगरेट में पाया जाने वाला निकोटिन शरीर में जाने के बाद त्वचा की बाहरी कोशिकाओं में ब्लड फ्लो की स्पीड को बाधित करता है. इसलिए त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ब्लड और ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल पाती है, जिससे त्वचा पर शुरुआत में झाइयां, झुर्रियां, डार्क सर्कल और की समस्या होती है और फिर स्किन लटकने लगती है.

Continue Reading

जॉब

यहाँ निकली कई पदों पर बंफर भर्ती,उम्मीद्वार जदल करें आवेदन

Published

on

By

टीएन लोक सेवा आयोग ने फील्ड सर्वेक्षक ने कई पदों पर वेकैंसी निकली है. इन पदों पर जो भी आवेदन करना चाहते वे आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं. वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है. आखिरी तारीख 27 अगस्त 2022 है. टीएनपीएससी की इस भर्ती के जरिए फील्ड सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर-कम-असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन के पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. टीएनपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 1089 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जााना है जिनमें 798 पद फील्ड सर्वेयर, 236 पद ड्राफ्ट्समैन और 55 पद सर्वेयर कम असिस्टैंट ड्राफ्ट्समैन के हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता की जांच कर लें. अयोग्य उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है उम्मीदवारों के पास काफी समय है, लेकिन एप्लीकेशन करने के लिए आखिरी समय का इंतजार न करें।

आवेदन शुल्क

टीएनपीएससी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 150 रुपए औैर आवेदन शुल्क 100 रुपए है. टीएनपीएससी भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है. परीक्षा 6 नंवबर 2022 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड tnpsc.gov.in पर जारी होगा. सभी अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़िये :-

Diesel Subsidy Scheme : यहाँ की सरकार दे रहा है डीजल अनुदान,किसानों के लिए खुशखबरी,ऐसे उठाए फ़ायदा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए क्या

PM Kisan Samman Nidhi की 12वीं क‍िस्‍त आएगा इस दिन,पढ़िये पूरी ख़बर

Continue Reading

Lifestyle

कम बजट में करे ज्योर्तिलिंग से लेकर शिरडी के दर्शन, आईआरसीटीसी दे रहा शानदार पैकेज

Published

on

शिरडी से लेकर ज्योतिर्लिंग यात्रा पर जाने के लिए आईआरसीटीसी एक पैकेज लेकर आया है. यह टूर पैकेज 10 अक्टूबर 2022 को बिहार के दरभंगा से शुरू होगा. इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

IRCTC Shirdi and Jyotirlinga Yatra: आईआरसीटीसी (IRCTC) की तरफ से समय-समय पर लोगों को आकर्षित करने के लिए कम बजट के टूर पैकेज दिए जाते हैं. आईआरसीटीसी ने पिछले दिनों धार्मिक स्थलों के लिए एक शानदार पैकेज निकाला है. अगर आप विभिन्न ज्योर्तिलिंग से लेकर शिरडी के दर्शन करना चाहते हैं तो शिरडी एंड ज्योर्तिलिंग यात्रा पैकेज का लाभ उठा सकते हैं. आइये इस टूर पैकेज के बारे में जान लेते हैं.

इन धार्मिक स्थलों को घूमने का मिलेगा मौका

यह टूर पैकेज 11 दिन और 10 रात का होगा. इस टूर पैकेज में आप उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और अहमदनगर में शिरडी साईं बाबा और मनमाड में त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकतें है. यह यात्रा बिहार के दरभंगा से शुरू होकर दरभंगा में ही खत्म होगी.

इस टूर पैकेज के तहत यह ट्रेन बिहार के दरभंगा से 10 अक्टूबर को रवाना होगी और 20 अक्टूबर तक चलेगी. इसके लिए यात्री ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग कर करा सकते हैं. इसकी स्टैंडर्ड कैटेगरी की टिकट की कीमत 18,450 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. साथ ही कंफर्ट कैटगरी की टिकट 29,620 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. इस पैकेज में रहना, खाना-पीना, ट्रेन और बस का आदि चीज़ों का किराया शामिल है.

यह होगी टूर की टाइमलाइन
इस टूर पैकेज के तहत 10 अक्टूबर 2022 को दरभंगा से रवाना होगी, जो उज्जैन में 12 से 14 अक्टूबर तक रुकेगी. उसके बाद 15 अक्टूबर को सोमनाथ, 16 और 17 अक्टूबर को द्वारका, 18 अक्टूबर को शिरडी और 19 अक्टूबर को नासिक जायेगी. वहीं इस ट्रैन की 20 तारीख को वापसी होगी. इस पैकेज के लिए रेलवे ने खास ‘स्वदेश दर्शन ट्रेन’ को तैयार किया है, जिसमें एसी और स्लीपर दोनों डिब्बे शामिल होंगे. इस पैकेज में यात्रियों को तीन वक्त का भोजन भी दिया जाएगा.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़1 week ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़1 week ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • 3 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • Tech & Auto4 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto4 days ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • व्यापर5 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • व्यापर4 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • जॉब4 days ago

    तहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज

  • Tech & Auto5 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • देश2 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए

  • 3 days ago

    LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…

  • जॉब4 days ago

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता