प्रदेश
राजस्थान:प्रदेश में बंपर भर्ती ,29 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान: सरकार दिवाली बाद प्रदेश में बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। प्रदेश में 29 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती होगी। इनमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, ग्रेड सेकंड शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक समेत 8 कैडर के करीब 29 हजार पदों पर दिसंबर में भर्ती कार्यक्रम जारी करने की तैयारी की जा रही है।दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने शिक्षा विभाग में करीब 60 हजार नई भर्तियों का वादा किया था।
इनमें से 31 हजार ग्रेड थर्ड शिक्षकों के पदों पर 26 सितंबर को परीक्षा का आयोजन हो चुका है। वहीं अब सरकार की ओर से करीब 29 हजार पदों के लिए नया खाका तैयार किया गया है।एक और जहां सरकार की ओर से 29 हजार पदों पर नई भर्तियों को निकालने की तैयारी की जा रही है। वहीं अदालत में अटकी भर्तियों को भी सरकार ने पैरवी कर जल्द पूरा करने की तैयारी की है।
इसके साथ ही लंबित चल रही शिक्षा विभाग की करीब 5 हजार पदों की भर्तियों को सरकार की ओर से निस्तारित करवाते हुए अधिकतर पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। वहीं, अब 637 शारीरिक शिक्षक और वरिष्ठ अध्यापकों को भी जल्द ही नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को आने वाले वक्त में बड़ी राहत मिल सकती है।
जल्द ही नौकरी देने की तैयारी
- 10 हजार 157 पदों पर कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर
- 10 हजार पदों पर ग्रेड सेकंड शिक्षक
- 6 हजार पदों पर ग्रेड फर्स्ट शिक्षक
- 1 हजार पदों पर विशेष शिक्षक
- 461 पदों पर प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड
- 461 पदों पर पीटीआई ग्रेड थर्ड
- 461 पदों पर पीटीआई ग्रेड सैकंड
- 460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड
सरकार जनता से किए गए वादे के अनुरूप काम कर रही है
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार जनता से किए गए वादे के अनुरूप काम कर रही है। इसके तहत 31,000 शिक्षकों के पद पर जहां हाल ही में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था।
अगले कुछ दिनों में ही शिक्षा विभाग में लगभग 29,000 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताकि प्रदेश के युवाओं को राजस्थान में ही रोजगार मुहैया हो सके।
भर्ती परीक्षाओं को जल्द से जल्द पूरा कर बेरोजगारों को नियुक्तियां
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा पिछले लंबे समय से आंदोलनरत हैं। ऐसे में सरकार को लंबित भर्ती परीक्षाओं को जल्द से जल्द पूरा कर बेरोजगारों को नियुक्तियां देनी चाहिए। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के साथ ही परीक्षा में धांधली करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


प्रदेश
छठे सीरो सर्वे में हुआ खुलासा,दिल्ली के लोगों में कोरोना के खिलाफ बनी हर्ड इम्युनिटी

दिल्ली में छठे सीरो सर्व में पाया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के 97% लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली है। दिल्ली का छठा सीरो सर्वे बड़े पैमाने पर कराया गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इसमें 28,000 सैंपल लिए गए, सभी वार्ड से 100-100 सैंपल लिए गए थे।
छठे सीरो सर्वे में कुल पॉजिटिविटी 97% आई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले पॉजिटिविटी थोड़ी ज्यादा है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों में पॉजिटिविटी 88% बनती है और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पॉजिटिविटी 97-98% बनती है।
समीर वानखेड़े को बॉम्बे HC से राहत
क्रूज ड्रग्स केस में NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वानखेड़े की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस को उन्हें 3 तीन दिन का नोटिस देना होगा। वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।
वानखेड़े ने अर्जी में यह भी कहा है कि अगर उनके खिलाफ जांच होती है तो यह CBI को सौंपी जाए। यह याचिका मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ है। मालूम हो कि समीर वानखेड़े पर ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर साइल ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए हैं।
दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के घर CBI की रेड, 1.12 करोड़ बरामद
केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रिश्वत मामले में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के घर पर गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान 1.12 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यह छापेमारी घूस लेने के मामले में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मैदान गढ़ी थाने में तैनात भोजराज सिंह को बुधवार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उनकी कार की तलाशी के दौरान CBI ने 5.47 लाख रुपए से ज्यादा नकद बरामद किया।
BSE सेंसेक्स में करीब 1,000 अंकों की गिरावट
शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट है। आज मासिक और साप्ताहिक एक्पायरी भी बाजार की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज करीब 1,000 अंकों की गिरावट में है।
यह 60,161अंक पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट में बड़े शेयर्स जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) के शेयर योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही बैंकिंग शेयर्स में भारी गिरावट है। इसी तरह निफ्टी में करीबन 263 अंकों की गिरावट है। यह 17,951 हजार पर पहुंच गया है। निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस का इंडेक्स 2% के करीब टूटा है

प्रदेश
बिहार में 900 डॉक्टरों का हड़ताल ,OPD मरीजों को हो रही परेशानी

इंटर्न डॉक्टरों ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों की OPD में बंद करवा दी है। इस कारण पटना के PMCH, भागलपुर के मायागंज अस्पताल, मुजफ्फरपुर के SKMCH में OPD सेवा बाधित है। PMCH में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से मरीजों की भीड़ लगी हुई है। सुबह 10.30 बजे तक 570 रजिस्ट्रेशन हुआ है। उसके बाद से OPD बन्द है। स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आक्रोशित इंटर्न डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ा है। डॉक्टरों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कही थी।
आरोप है कि सरकार ने स्टाइपेंड में 5 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आश्वासन की घुट्टी पिलाकर इंटर्न डॉक्टरों से ड्यूटी कराई जा रही है।इंटर्न डॉक्टरों ने बुधवार को आधे घंटे तक ओपीडी बंद कराई थी। गुरुवार को हड़ताल पर जाने से समस्या और बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इंटर्न को समझाने में लगा है।
भागलपुर में भी OPD सेवा बाधित
भागलपुर में करीब 100 इंटर्न डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल में OPD सेवा बंद करवा दी है। करीब एक घंटे बाद अस्पताल अधीक्षक आए और इंटर्न डॉक्टरों को समझाने लगे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक खुद OPD में बैठ गए और सीनियर डॉक्टरों की मदद से OPD सेवा शुरू की।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने कहा कि अल्टरनेट व्यवस्था की जा रही है। अगर ये नहीं माने, तो पुलिस की मदद लेंगे।
IMA ने भी किया है समर्थन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन किया है। ऐसे में हड़ताल का असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी पड़ सकता है। IMA बिहार के डॉक्टर अजय कुमार का कहना है कि वह इंटर्न की मांग का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि वह जायज है।
बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि बिहार में लगभग 900 की संख्या में इंटर्न डॉक्टर हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टर डॉ. आकाश राज, डॉ. अनुराग, डॉ अभिषेक, डॉ शुभम, डॉ प्रशांत प्रियदर्शी सहित अन्य इंटर्न का कहना है कि वह 5 साल से स्टाइपेंड बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए दूरदराज से मरीज आते हैं। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ही 2000 के आसपास मरीज आते हैं।

प्रदेश
गोरखपुर जिले में कोरोना महामारी के बाद डेंगू क़हर ,25 मरीजों की पुष्टि की गई

गोरखपुर जिले में कोरोना महामारी के बाद डेंगू के केस भी छिपाए जा रहे हैं। जिले में 257 मरीजों ने प्राइवेट पैथोलॉजी से टेस्ट कराकर इलाज करवाया है। इस बात की जानकारी सीएमओ दफ्तर को भी है, लेकिन सरकारी फाइलों में महज 25 मरीजों की पुष्टि की गई है। इनमें 15 केस शहर के हैं जबकि 10 केस दूसरे जिले से आएं हैं, लेकिन यह सभी गोरखपुर के निवासी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि डेंगू के उन्हीं मरीजों की पुष्टि मलेरिया विभाग कर पा रहा है, जो सरकारी अस्पतालों में रैपिड टेस्ट और एलाइजा जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि 257 डेंगू के मरीज ऐसे हैं, जो रैपिड टेस्ट किट से पॉजिटिव आए हैं। इनका प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ऐसे मरीजों के डाटा के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल से संपर्क किया जा रहा है।
रेलवे कर्मचारियों में सबसे ज्यादा डेंगू
गोरखपुर में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के रेलवे कॉलोनी में सबसे ज्यादा डेंगू का खतरा है। मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह रेलवे प्रशासन को दो बार पत्र लिखकर एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग कर चुके हैं। मलेरिया अधिकारी बताते हैं कि रेलवे की कॉलोनियों में 70 प्रतिशत केस डेंगू के मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा यांत्रिक कारखाना में काम करने वाले कर्मचारी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनका इलाज भी रेलवे हॉस्पिटल में चल रहा है।
स्कूलों में प्रार्थना कर बच्चों को कर रहें जागरूक
मलेरिया अधिकारी बताते हैं कि विभाग की तरफ से लगातार डेंगू के रोकथाम के लिए 7 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। विभिन्न मोहल्लों में जाकर डेंगू के लार्वा की तलाश के लिए सोर्स ऑफ रिडक्शन का काम कर ही है। डेंगू से बचाव के लिए स्कूलों में अब प्रार्थना के वक्त बच्चों को इसके बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। सीएमओ ऑफिस में वेक्टर जनित डिजीज के प्रभारी डॉ. एके चौधरी ने बताया कि डेंगू के केस बढ़े हैं। मलेरिया विभाग जागरूक भी कर रहा है। लेकिन, जो प्राइवेट हॉस्पिटल या लैब रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है। आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह बरतें सावधानी
- मच्छर के काटने से बचें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- सप्ताह में एक बार कूलर, गमले, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन आदि को खाली कर सफाई करें।
- पानी के सभी बर्तन, टंकी आदि को पूरी तरह ढंक कर रखें।
- गमलों में पानी जमा न होने दें।
- हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- पुराने टायर, डिस्पोजल कप, कबाड़ आदि में पानी जमा न होने दें।
- अगर तेज बुखार के साथ सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते और थकान हो तो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल जाएं।
-
छत्तीसगढ़6 days agoदिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
-
देश - दुनिया6 days agoड्रग्स को लेकर आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच क्या हुई थी बात? व्हाट्सऐप चैट से हुआ खुलासा
-
देश - दुनिया5 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया5 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस
-
देश - दुनिया6 days agoइस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो लीक, मचा हड़कंप
-
देश - दुनिया6 days agoगलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम
-
छत्तीसगढ़7 days agoकार ड्राइविंग सिखाने बेटी को साथ भेजते थे परिजन,16 साल की लड़की से युवक ने किया कई बार रेप
-
देश - दुनिया5 days ago50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा
-
देश - दुनिया5 days agoकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

















You must be logged in to post a comment Login