देश - दुनिया
पाकिस्तान ने बुना था हनीट्रैप का जाल, खुद को भारतीय बताकर महिलाएं करती थीं अश्लील चैटिंग

पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर भारत के खिलाफ साजिशें करता रहता है। बता दें कि पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपनी साजिशों में महिलाओं को शामिल कर भारत में जासूसी कर रहा है। दरअसल राजस्थान के जोधपुर में दो हफ्ते पहले जासूसी के चलते मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस का एक कर्मचारी को पकड़ा गया।
जोधपुर के अलावा उड़ीसा के बालासोर में भी पांच में से दो लोगों को पकड़ा गया है। बता दें कि इन सभी को एक ही महिला ने हनीट्रैप का शिकार बनाया था। गौरतलब है कि उड़ीसा में बालासोर भारतीय मिसाइलों का मुख्य परीक्षण केंद्र है। ऐसे में भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी जुटाने के लिए पाकिस्तान ने इसे निशाना बनाया है। देश में बनी सभी मिसाइलों का बालासोर में परीक्षण होता आया है।
जब इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़ा गया तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। बता दें कि उड़ीसा और जोधपुर में पकड़े गए लोगों को आईएसआई की एक महिला एजेंट ने अपने खूबसूरती के जाल में फंसाया था। महिला इन तीनों से चैटिंग में अश्लील बातें करती थी।
जानकारी के मुताबिक पंद्रह दिन पहले मिलिट्री चीफ इंजीनियर जोन ऑफिस में काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी राम सिंह को राजस्थान की इंटेलिजेंस विंग ने पाक खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने को लेकर पकड़ा था। राम सिंह के पास एमईएस सैन्य क्षेत्र और कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी थी।
महिला के जाल में फंसकर रामसिंह अपने कार्यालय में सैन्य क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण योजनाओं से जुड़े गोपनीय पत्रों की फोटो लेकर पाकिस्तान भेजता था। जब खुफिया एजेंसियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसपर नजर रखनी शुरू की गई। पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान की एक महिला के हनीट्रैप का शिकार हुआ था।
बता दें कि जोधपुर और बालासोर मामले में चार महिलाओं संलिप्तता की जानकारी मिली है। हनीट्रैप के काम में जुटी महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से अपने अकाउंट बनाए थे। अपनी आईडी पर इन महिलाओं ने खुद को भारतीय बताया था।


देश - दुनिया
यूपी में सरकारी कर्मचारियों की ‘हैपी दिवाली’, बोनस भुगतान का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। योगी सरकार ने दिवाली से पहले 30 दिनों के बोनस भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। टीम 9 की बैठक में यह फैसला किया गया है। इसके तहत राजकीय विभागों में कार्य कर रहे कर्मचारियों, राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि बोनस के 25 फीसदी का भुगतान नकद गिया जाएगा और बाकी 75 फीसदी उनके भविष्य निधि के खाते में जमा किया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी भविष्य निधि खाते का सदस्य नहीं हो तो उक्त धनराशि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में दी जाएगी। यह पब्लिक प्रोविडेंट फंड में भी जमा किया जा सकता है।
बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो दैनिक वेतनभोगी हैं। इसके लिए शर्त यह है कि 31 मार्च 2021 तक उनके काम के तीन साल पूरे हो गए हैं और कम से कम 240 दिन ड्यूटी की हो।
जारी आदेश के मुताबिक भुगतान की गणना के लिए मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7 हजार रुपये होगी। एक माह में औसत 30.4 दिन को लेते हुए तीस दिन की बेसिक सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। बोनस का लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि कर्मचारी ने 31 मार्च 2022 तक एक वर्ष की सेवा पूरी की हो।
जो कर्मचारी 31 मार्च 2021 को रिटायर हो चुके हैं या फिर 31 मार्च 2022 में रिटायर होने वाले हैं उन्हें भी बोनस दिया जाएगा। उनका पूरा बोनस नकद दिया जाएगा। यानी बोनस का 75 प्रतिशत भविष्य निधि में नहीं जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों के तीन प्रतिशत के अतिरिक्त डीए की बढ़ोतरी का भी आदेश जारी कर सकती है लेकिन अभी इसके भुगतान का आदेश नहीं दिया गया है।

देश - दुनिया
दिवाली पर इन राज्यों में पटाखा बैन, जानें किस स्टेट में क्या है नियम

दिवाली के मौके पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारों ने कमर कस ली है और कुछ राज्यों ने पटाखे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि कुछ राज्य सरकारों ने ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है. हालांकि इसके लिए समय सीमा तय की गई है.
पटाखे जलाने से होता ये खतरनाक असर
पटाखे जलाने से ज्यादा आबादी वाले शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है, जो सर्दी के मौसम में एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले से ही खराब स्थिति में है. कोरोना वायरस महामारी के बीच पटाखे जलाना और ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि प्रदूषण की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होती है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है.
कई राज्यों ने पटाखे पर लगाया प्रतिबंध
इन कारणों को ध्यान में रखते हुए देख के कई राज्य सरकारों ने पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. इसके साथ ही खरीदने और बेचने पर भी बैन लगा दिया गया है. वहीं कुछ राज्यों में सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है, हालांकि इसके लिए समय सीमा तय की गई है.
दिल्ली में पटाखे पूरी तरह बैन
दिल्ली में हर साल सर्दी आते ही एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब स्तर पर पहुंच जाता है और इसे देखते हुए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 1 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए पटाखों की बिक्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है.
ओडिशा में भी पटाखे बैन
त्योहारी सीजन में ओडिशा सरकार ने भी पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा करने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए इस त्योहारी महीने के दौरान पटाखों की बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित रहेगा.
प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव और कोरोना वायरस की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने 1 अक्टूबर से पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. राज्य सरकार ने इस साल दिवाली पर ग्रीन पटाखों जलाने और बेचने की अनुमति दी है. एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर अन्य जिलों में दीपावली पर दो घंटे यानी रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों जलाने की अनुमति दी गई है.
पंजाब में पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध
राज्य सरकार ने पंजाब में पटाखों के भंडारण, वितरण, बिक्री, उपयोग और निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया है. हालांकि त्योहारों पर सरकार द्वारा ग्रीन पटाखों के उपयोग और बिक्री की अनुमति दी गई है. प्रदेश में दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही लोगों को पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी.
पश्चिम बंगाल में ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति
पश्चिम बंगाल में वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि दिवाली और छठ पूजा पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी. इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. लोग दिवाली पर रात 8 से 10 बजे और छठ पूजा पर शाम 6 से 8 बजे तक ग्रीन पटाखे जला सकते हैं.
इन राज्यों में पटाखे पर बैन
बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे कई अन्य राज्यों ने त्योहारी सीजन में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कुछ जिलों में पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने एक विशिष्ट समय निर्धारित किया है जब लोग पटाखे फोड़ सकते हैं. महाराष्ट्र सरकार ने पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन लोगों से इस साल पटाखे जलाने से परहेज करने का अनुरोध किया है.

देश - दुनिया
YouTube देखकर 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म,पैरेंट्स को भी पता नहीं चला

केरल के मलाप्पुरम जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 साल की गर्भवती लड़की ने घर में ही यूट्यूब वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दिया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा.
मां और बच्चा दोनों स्वस्थ
पुलिस ने बताया कि यह मामला केरल के मलाप्पुरम जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है. मां और बच्चे को इस समय मंजेरी के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों स्वस्थ्य हैं. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि उसने डिलीवरी के दौरान कोई बाहरी मदद नहीं ली है.
प्रेमी से गर्भवती हुई लड़की
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की प्रेमी से गर्भवती हुई थी. लड़की और पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय लड़के के बीच बीते कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन लड़की गर्भवती हो गई. उन्होंने बताया कि लड़की की 18 साल उम्र होने पर दोनों की शादी करने की योजना थी.
लड़की के परिवार को नहीं थी जानकारी
लड़की के प्रग्नेंसी की जानकारी उसके माता-पिता को नहीं थी, क्योंकि वे दोनों अंधे हैं और देख नहीं सकते हैं. पुलिस ने बताया कि लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती है और वह अपने दृष्टिबाधित माता-पिता से गर्भ छिपाने में सफल रही. लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्टूबर को तब हुई, जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी.
पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है, लेकिन वह (पुलिस) इसे दुष्कर्म के मामले के तौर पर ले रही है क्योंकि उसकी उम्र केवल 17 साल है. पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

-
छत्तीसगढ़6 days agoदिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
-
देश - दुनिया6 days agoड्रग्स को लेकर आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच क्या हुई थी बात? व्हाट्सऐप चैट से हुआ खुलासा
-
देश - दुनिया5 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया5 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस
-
देश - दुनिया6 days agoइस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो लीक, मचा हड़कंप
-
देश - दुनिया6 days agoगलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम
-
छत्तीसगढ़7 days agoकार ड्राइविंग सिखाने बेटी को साथ भेजते थे परिजन,16 साल की लड़की से युवक ने किया कई बार रेप
-
देश - दुनिया5 days ago50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा
-
देश - दुनिया5 days agoकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल


















You must be logged in to post a comment Login