जॉब
यहाँ निकली ग्रेजुएट पास के लिए ट्रेनी की भर्ती,उम्मीदवार 15 अप्रैल तक करें आवेदन

इफ्को ने अकाउंट्स ट्रेनी और एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी के पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। कैंडिडेट्स वेबसाइट iffco.in या iffcoyuva.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तय की गई है।
योग्यता
अकाउंट्स ट्रेनी: कैंडिडेट्स को सीए इंटर पास और कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ कॉमर्स में ग्रेजुएट होना चाहिए।
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी: कैंडिडेट्स के पास बीएससी एग्रीकल्चर फुल टाइम रेगुलर डिग्री होना जरूरी है। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 60 फीसदी अंक व एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 फीसदी अंकों से पास होना चाहिए।
सैलरी
अकाउंट्स ट्रेनी: कैंडिडेट्स को एक वर्ष तक ट्रेनिंग लेनी होगी। इस दौरान उन्हें 36 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। इसके बाद 40 हजार -75 हजार प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी।
एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी: इस पद पर ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 33 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद 37 हजार-70 हजार के बीच हर माह सैलरी दी जाएगी।
आयु सीमा
इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट देना होगा जो देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
यहां जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
एप्लीकेशन फॉर्म में फोटो, साइन और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
प्रोसेस पूरी होने के बाद आप एप्लीकेशन का प्रिंट ले सकते हैं।

जॉब
आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी लाख रुपये सैलरी जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के आंख, नाक और कान बनकर काम करना चाहते हैं तो आप खुफिया विभाग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सात मई तक कर सकेंगे आवेदन
विभाग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते कुल 150 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आईबी एसीआईओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट – mha.gov.in पर विजिट कर किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2022 तक है। उपरोक्त पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान और अन्य भत्ते देय होंगे।
पात्रता मापदंड
सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, या कंप्यूटर साइंस और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, या कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास 2020, 2021 और 2022 का वैध गेट स्कोर भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों पर आयु सीमा नियम भी लागू होंगे। योग्य उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आईबी एसीआईओ भर्ती की रिक्तियों का विवरण
कुल रिक्त पदों की संख्या : 150
सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 (कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) – 56 पद सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन) – 94 पद
आवेदन शुल्क
इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। हालांकि, सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। सभी आवेदकों को केवल ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – mharecruitment.in पर विजिट करें।
यहां होम पेज पर, How To Apply के लिंक टैब पर क्लिक करें।
अब प्रदर्शित किए जा रहे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के फॉर्म पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी के अनुसार, सभी विवरण ध्यान से भरें और अपना पंजीकरण नंबर नोट करें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
साथ ही आवेदन फॉर्म की जांच कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद और आवेदन फॉर्म की प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रखें।
जॉब
CG News: तकनीकी विश्वविद्यालय विवेकानंद में ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई गई.. परीक्षार्थी जल्द करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने नंवबर-दिसंबर 2021 के सेमेस्टर के लिए आवेदन की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल तक रखी गई थी। इस दौरान कई परीक्षार्थी आवेदन करने से छूट गए थे। उनकी सुविधा के लिए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है, ताकि वह आवेदन करने और परीक्षा देने से वंचित ना हो पाएं। तकनीकी विवि ने परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई है। परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
26 ब्रांचों के परीक्षार्थी भर सकेंगे फार्म, शेड्यूल जारी
तकनीकी विवि ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अपना पोर्टल दोबारा खोला है। शासकीय और निजी अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में पढ़ रहे बीई, बीटेक, बी.आर्क और डिप्लोमा के प्रथम और सेकंड सेमेस्टर के परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग (एचएमसीटी) के ओल्ड व न्यू कोर्स के अलावा एआईसीटीई फर्स्ट, एमबीए के फर्स्ट, एमसीए के पीसीई तथा एनआईटीटीटीआर के फर्स्ट एंड सेकंड आवेदन कर सकेंगे।
अंतिम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ऑफलाइन भरेंगे फार्म
तकनीकी विवि से संबद्ध शासकीय और निजी अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के ऐसे परीक्षार्थी जो नवंबर-दिसंबर 2016 और अप्रैल-मई 2021 के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाए हैं, उन्हें दोबारा अवसर दिया जा रहा है। यह परीक्षार्थी केवल ऑफलाइन मोड पर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में नए और पुराने कोर्स के साथ एआईसीटीई, पीसीई और एनआईटीटीटीआर के बीई व अन्य में आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल में नाम नहीं आने पर कॉलेज से करें संपर्क
तकनीकी विवि ने परीक्षार्थियों से कहा कि यदि पोर्टल में उनके नाम नहीं आते हैं तो उन्हें अपने मूल कालेजों से संपर्क करना होगा। ऑफलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों द्वारा भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फार्म को कालेजों को 21 अप्रैल को सत्यापित करना होगा। इसके बाद उसे तकनीकी विवि को भेजना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिर परीक्षार्थी आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
जॉब
लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने मेडिकल हेल्थ एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर इमरजेंसी मेडिसन, जेनेटिक मेडिसिन, पेलीएटिव मेडिसन और पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी के पदों के लिए फिर से आवेदन मांगे गए है। पूर्व में मांगे गए आवेदन के दौरान एक भी आवेदन नहीं मिला।राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के 14 फरवरी 2022 को योग्यता संबंधी बदलाव के बाद जारी संशोधित गजट नोटिफिकेशन के बाद यह आवेदन मांगे गए। कैंडीडेट 21 अप्रैल से 30 अप्रैल की रात 12 बजे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा एस.एस.ओ. (SSO) पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन कर सीटीजन ऐप्स ( G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेन्ट पोर्टल का चयन करना होगा।
इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। प्रथम बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन ( OTR) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकेण्डरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ के विवरणों का इन्द्राज एवं डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने अनिवार्य होंगे।अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात् OTR प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकेण्डरी / समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।नवीन ऑनलाइन आवेदन करने वाला कोई अभ्यर्थी अपने Online आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहता है
तो आवेदन की अवधि के दौरान एवं आवेदन पत्र की अंतिम दिनांक के पश्चात् 10 दिवस के भीतर निर्धारित शुल्क 500 रुपए देकर ऑनलाइन संशोधन कर सकता है।आयोग द्वारा प्रथम घोषित परीक्षा तिथि से 45 दिवस पूर्व 10 दिन के लिए ऑनलाईन ऐडिट के लिए विकल्प खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी के फोटो, नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि व लिंग के अतिरिक्त अन्य संशोधन किए जा सकते है।
इसके पश्चात् किसी प्रकार का संशोधन / परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं ऐसी किसी भी त्रुटि का सम्पूर्ण दायित्व अभ्यर्थी का ही होगा।वन टाइम रजिस्ट्रेशन लागू किए जाने के कारण ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि व लिंग में किसी भी स्तर पर कोई संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। आयोग द्वारा परीक्षा आयोजन के पश्चात् किसी भी प्रकार का त्रुटि सुधार नहीं किया जाएगा।
जिन केंडीडेट ने पूर्व में उक्त पदों के लिए आयोग द्वारा जारी 27 नवम्बर 2021 के विज्ञापन के तहत् ऑनलाईन आवेदन किया जा चुका है, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
पूर्व में आवेदित अभ्यर्थी अपने आवेदन में फोटो एवं नाम के अतिरिक्त अन्य संशोधन कर सकते है।पूर्व में आवेदन करते समय अपात्र कैंडीडेट एडिटिंग के लिए शुल्क जमा कराकर संशोधन करा सकते है।
पदों के लिए अन्य शर्तें पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार यथावत् रहेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी।
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब5 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…





















You must be logged in to post a comment Login