छत्तीसगढ़ में कई पदों पर भर्तियां , सबको मौका, भरें ये फॉर्म

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के लिए सरकार द्वार कई पदों पर नौकरियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में राज्य सरकार की ये नौकरियां मिलने जा रही हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। पात्र व इच्छुक अभ्यर्थी 10-5-2020 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा प्रबंधक (लेखा), सीनियर एग्जीक्यूटिव (तकनीकी), सीनियर एक्जीक्यूटिव (मार्केटिंग), जूनियर एग्जीक्यूटिव (मार्केटिंग), जूनियर एग्जीक्यूटिव (तकनीकी), जूनियर एग्जीक्यूटिव (अनंसंधान विस्तार), मैनेजर शहद प्रसंस्करण केंद्र व डाट एंट्री कम ऑफिस असिस्टेंट के कई रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए य भर्ती निकाली गई है।
प्रवेश पत्र, एप्टीट्यूड परीक्षा (ऑनलाइन), कौशल परीक्षा समूह चर्चा तथा साक्षात्कार की संशोधित तिथि तथा संशोधित पदसंख्या आदि की जानकारी संघ की वेबाइट पर बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। पहले इस भर्ती के तहत 24-3-2020 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। अब अब डेट बढ़ाकर 10-5-2020 कर दी गई है। ये नौकरियां संविदा आधार पर दी जाएंगी।
ये कर सकते हैं अप्लाई
इस नौकरी के लिए किसी भी विषय से स्नातक, बीई, बीटेक, एमएससी, िडप्लोमा, टेली, सीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।
आयुसीमा
अधिकतम- 35 वर्ष, नियमानुसार छूट का प्रावधान।
न्यूनतम- 21 वर्ष
तनख्वाह
इस भर्ती के तहत तनख्वाह सबसे निम्न पद के लिए 18420 रुपए से लेकर उच्च पद के लिए 49हजार रुपए तक वेतन देय है।
इस भर्ती संबंधी संपूर्ण जानकारी का अवलोकन करने के लिए क्लिक करें- Link
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें- Link



नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया है. गौरतलब है कि बगैर ई-केवाईसी के योजना का लाभ किसानों को नहीं मिलेगा. पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मई थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है.
यह जानकारी पीएम किसान की वेबसाइट पर दी गई है. जिन किसानों के खाते में इस बार ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण 11वीं किस्त नहीं आई वह अगली किस्त लेने के लिए अब अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं.
31 मई को जारी हुई थी 11वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 31 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त देश के करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपये जारी किए. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की.
कैसे पूरी करें ई-केवाईसी
किसान मोबाइल ऐप या पीएम किसान की वेबसाइट पर अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आप किसान पोर्टल पर जाएं. यहां आपको फॉर्मर्स कॉर्नर में ईकेवाईसी का लिंक दिखेगा. लिंक पर क्लिक करने पर आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा. यहां आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च का बटन दबाएं. इसके बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर डालें. आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. उसे दिए गए स्थान पर भरें. आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा. कोई समस्या आने पर आधार सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. गौरतलब है कि ईकेवाईसी पूरा करने का आज आखिरी दिन है.
देश
महिला से बदसलूकी के आरोप में हटाया डीसीपी शंकर चौधरी को पद से,मामले की जांच शुरू

बीती रात पब में महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने द्वारका के डीसीपी और आईपीएस अधिकारी शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।बीती रात पब में महिला से बदसलूकी के आरोप में द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से जारी आदेश के मुताबिक शकंर चौधरी को पुलिस मुख्यालय आने का आदेश दिया गया है। दरअसल बीती रात करीब तीन बजे पब से पीसीआर कॉल की जिसमें आरोप लगाया गया कि महिला के साथ बदसलूकी की गई है।
महिला के पति ने आईपीएस अधिकारी और द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। कॉलर ने पीसीआर कॉल पर बताया कि डीसीपी शंकर चौधरी ने शराब के नशे में उनकी पत्नी के सिर पर गिलास मार दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसके बाद उसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया।
क्राइम न्यूज़
लाहौर के गुलबर्ग स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए की दवाएं जलकर राख हुई…

पांच दिन में पाकिस्तान के दो बड़े शहर लाहौर और कराची में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से लाहौर के गुलबर्ग स्थित चिल्ड्रन हॉस्पिटल में तो आज ही आग लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर फार्मेसी गोदाम में आग की वजह से लाखों रुपए की दवाएं जलकर राख हो गईं। अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अस्पताल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। मौके पर रेस्क्यू टीम के 40 से ज्यादा मेंबर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर रेस्क्यू के लिए शहर से अतिरिक्त टीमों को भी बुलाया गया है।
बुधवार को कराची में आग से एक की जान गई थी
इससे पहले बुधवार को कराची में जेल चौरंगी के पास एक डिपार्टमेंटल स्टोर के बेसमेंट में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य बेहोश हो गए। तब फिरोजाबाद के SHO अरशद जंजुआ ने बताया था कि मृतक स्टोर का कर्मचारी था।
यह आग इतनी भयानक थी कि फायर टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक फायर कर्मी भी बेहोश हो गया था। जंजुआ ने बताया कि पहले पहल तो आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था, लेकिन शाम होते होते आग एक बार फिर भड़क गई थी।
खत्म होने की कगार पर है पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व
फिलहाल पाकिस्तानी सरकार को एक साथ कई मोर्चों पर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। देश का फॉरेन रिजर्व लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच चुका है। 27 मई को देश फॉरेन रिजर्व में महज 9.72 अरब डॉलर ही रह गए। इससे भी बड़ी दिक्कत यह है कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड, यानी IMF ने अब तक कर्ज की तीसरी किश्त को हरी झंडी नहीं दी है।
दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इमरान अपने समर्थकों के साथ लगातार सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं। वो कुछ वक्त पहले ही शाहबाज सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटम देकर इस्लामाबाद से लौटे हैं। इमरान चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान करे।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
क्राइम न्यूज़7 days agoबस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…
-
जॉब5 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..






























You must be logged in to post a comment Login