कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालयम में इतने पदो पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 8 मार्च तक कर सकते है आवेदन…

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा 22 फरवरी 2022 को जारी विज्ञापन (सं.01/2022) के अनुसार लाइब्रेरियन, जूनियर इंजीनियर सहित 43 वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार 8 मार्च 2022 तक अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।
इन पदों के लिए हो रही है भर्ती
जूनियर मैकेनिक – एप्लाइड साइंसेस (रसायन विज्ञान)
जूनियर मैकेनिक – एप्लाइड साइंसेस (फिजिक्स)
जूनियर मैकेनिक – कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
जूनियर मैकेनिक – इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
जूनियर मैकेनिक – इलेक्ट्रिकल
जूनियर मैकेनिक – मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
कार्यशाला सहायक
वरिष्ठ मैकेनिक – अनुप्रयुक्त विज्ञान (रसायन विज्ञान)
वरिष्ठ मैकेनिक – कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग
वरिष्ठ मैकेनिक – इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग
सीनियर मैकेनिक – मैकेनिकल और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत)
कनिष्ठ अभियंता (सिविल)
सहायक अभियंता (सिविल)
कार्यकारी अभियंता (सिविल)
लाइब्रेरियन (लेवल 9ए)
लाइब्रेरियन (लेवल 10 )
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम और स्किल टेस्ट (पदों के अनुसार जहां लागू हो) के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, dseu.ac.in पर विजिट करें और भर्ती सेक्शन में जाएं। इसके बाद दिए गए लिंक से वैकेंसी का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और अन्य लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को सम्बन्धित पद के लिए दिए गए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगे गये डिटेल्स को भरकर सबमिट करना है।

देश
इतने रुपये तक महंगा बढ़ सकता है पेट्रोल-डीजल,चुनाव बाद; जानें ये बड़े कारण…
रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला किये जाने के बाद वैश्विक स्तर पर इसका अलग-अलग तरह से असर पड़ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल सात साल के हाई लेवल 103.78 डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पहले अगस्त 2014 में क्रूड ऑयल का दाम 105 डॉलर प्रति बैरल तक गया था. तेल के दामों में तेजी का असर आने वाले समय में घरेलू बाजार में देखने को मिलेगा.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारों का कहना है कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में 15 रुपये तक की बढ़ोतरी संभव है.
हालांकि इसमें राहत वाली बात यह रहेगी कि कीमतों में बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से दो से तीन चरण में लागू की जाएगी. आइए जानते हैं वो तीन बड़े कारण जिनकी वजह से पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं.पिछले करीब ढाई महीने से कच्चे तेल की कीमत में 27 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है. क्रूड का दाम बढ़कर 103 डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत अपनी तेल तेल जरूरत का 85 प्रतिशत आयात करता है. क्रूड ऑयल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल के भाव में इजाफा तय माना जा रहा है.देश की बड़ी तेल कंपनियों ने दिवाली के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है.
उस समय से अब तक कच्चा तेल 20 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा महंगा हो गया. कीमतें स्थिर रखने से कंपनियों के प्रॉफिट पर असर पड़ रहा है. फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस कारण भी तेल कंपनियां कीमतें बढ़ा सकती हैं.रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे तेल के उत्पादन और आपूर्ति पर असर पड़ेगा. रूस दुनिया का बड़ा तेल उत्पादक देश है और प्राकृतिक गैस का निर्यातक है. भारत इन दोनों ही चीजों का आयात करता है. ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी का अनुमान है. जानकारों का कहना है
युद्ध लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर तक पहुंच सकती हैं.प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले समय में घरेलू बाजार में रसोई गैस और सीएनजी के दाम में भी तेजी आने की संभावना है. जानकारों का मानना है कि नेचुरल गैस और सीएनजी के रेट भी 10 से 15 रुपये तक बढ़ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत की तेल आपूर्ति व्यवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया यदि लड़ाई तेज होती है तब भी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा. हमारे आपूर्तिकर्ता पश्चिम एशिया, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में हैं. उन पर इस हमले का असर नहीं है.
Tech & Auto
सैमसंग ने लेकर आया सबसे दमदार प्रोसेसर iQoo 9 Pro जाने क्या है इसकी कीमत…

भारतीय मोबाइल बाजार में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं, लेकिन कई बार यूजर्स को कमजोर स्पीड की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है. लेकिन आज क्वालकॉम (Qualcomm) के लेटेस्ट और फ्लैगशिप प्रोसेसर 8 जेन 1 (Snapdragon 8 Gen 1) के साथ आने वाले फोन के बारे में बताने जा रहे हैं. इस सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस 22 (Samsung Galaxy S22 Series) से लेकर आईकू 9 प्रो (iQoo 9 Pro) तक शामिल हैं. जबकि वनप्लस 10 प्रो और रियलमी डीटी 2 जैसे स्मार्टफोन भारत में जल्द ही दस्तक देंगे. इन सभी फोन को हम एक-एक करके बताने जा रहे हैं.
Samsung Galaxy S22 series: सैमसंग गैलेक्सी एस 22 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है. वैसे तो कंपनी भारत में अपनी फ्लैगशिप सीरीज को इनहाउस चिपसेट एक्सीनोस के साथ पेश करती रही है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव किया है. सैमसंग एस 22 सीरीज के तीनों फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा. सैमसंग की इस सीरीज की कीमत 72999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी एस 22 प्लस की शुरुआती कीमत 84999 रुपये है और गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की कीमत 1.09 लाख रुपये रखी गई है.
iQOO 9 Pro: वीवो के सब ब्रांड के रूप में शुरुआत करने वाले आईकू ने भारत में इस सप्ताह आइकू 9 सीरीज को पेश कर चुकी है, जिसका हाई एंड वेरियंट आईकू 9 प्रो है. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. इस मोबाइल फोन में 120W का फास्ट चार्जर और 2K कर्व्ड 3D स्क्रीन है. इस फोन में 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 64990 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम वेरियंट को 69990 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Motorola Edge 30 Pro: इस सप्ताह की शुरुआत में मोटोरोला भारत में मोटो एज 30 प्रो को इस सप्ताह में लॉन्च कर चुकी है. यह स्मार्टफोन न सिर्फ स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ बल्कि यह इस चिपसेट के साथ आने वाला अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है. इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
OnePlus 10 सीरीजः वनप्लस 10 सीरीज भारत में जल्द ही दस्तक देगी और वनप्लस 10 प्रो में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया है, जिसे वह चीन में लॉन्च कर चुकी है. इस फोन में कई अच्छे फीचर्स हैं, जिसमें से एक 12 जीबी रैम और बैक पैनल पर 48+50+8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है. हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि भारत में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में क्या बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं.
Oppo Find X5 Pro: ओप्पो फाइंड एक्स 5 प्रो को गुरुवार को लॉन्च किया गया है और जल्द ही यह भारत में भी दस्तक देगा. इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट मिलता है. इस फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है.
Realme GT 2 Pro: रियलमी का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है और जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी दस्तक देगा. इस फोन में क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया गया है. इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मौजूद है, जो 2K सैमसंग ई4 एमोलेड का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है.
मध्यप्रदेश
तेंदुए का खौफ बरकरार खमरिया में तेंदुआ और शावकों से आस-पास रहवासियों में मची हड़कंप…

शहर में कुछ वर्षों से डेरा डाल चुके तेंदुए का खौफ बरकरार है। तेंदुआ फैमिली ने अब खमरिया से लगे जंगल का रुख कर लिया है। खमरिया कालेज के पास तेंदुए को सपरिवार चहलकदमी करते देखे जाने की चर्चाओं के बीच आस-पास रहवासियों में हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया है।
अपने कुनबे समेत तेंदुआ को विचरण करने का वीडि़याे भी वायरल किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि वीडियो में शावकों के साथ विचरण कर रहा तेंदुआ खमरिया कालेज के पास का है। ये वीडियो उसी समय बनाया गया है। हालांकि वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। डीएफओ अंजना सुचिता तिर्की का कहना है वायरल वीडियोे खमरिया कालेज के आस-पास का नहीं है। हालांकि उन्होंने ये जरूर माना कि तेंदुआ अपने परिवार के साथ विचरण कर रहा है।कार से बनाया वीडियो बताया जाता है.
कि खमरिया कालेज के पास एक कार सवार ने सड़क पर अचानक तेंदुए को देखा तो उसने अपनी कार रोक दी। तेंदुए का वीडियो भी बनाया। मादा तेंदुआ और शावक भी सड़क विचरण कर जंगल की तरफ बढ़ गए। वीडियो सामने आने के बाद आस-पास के रहवासी सतर्क हो गए हैं। वन विभाग ने इसकी पुष्टि तो नहीं की लेकिन एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी और गस्त बढ़ा दी है। रहवासियों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
सुबह, शाम की सैर करने से डर रहे रहवासी : तेंदुआ फैमिली लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। खमरिया के पास तेंदुआ, मादा तेंदुआ और शावकों की चहलकदमी का वीडियो वायरल होने के बाद भयाक्रांत खमरिया क्षेत्र के रहवासियों ने सुबह और शाम की सैर करना बंद कर दिया है।
वहीं अतिरिक्त सर्तकता बरत रहे हैं। विदित हो कि जबलपुर में डेरा डाल चुका तेंदुआ और उसके कुनबे को कभी बरगी हिल्स तो कभी रामपुर तो कभी डुमना रोड पर देखे जाने के दावे किए जा रहे हैं।
-
देश - दुनिया4 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC को लगा तगड़ा झटका, जाने क्या है वजह…
-
देश5 days agoपोस्ट ऑफिस में खुलवाए बच्चों के नाम से MIS खाता,मिलेंगी 2500 रूपए हर महीना…
-
Lifestyle7 days agoये उम्र के आसपास पुरुषों को परेशान कर सकती हैं ये 4 समस्याएं…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ये रही शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
देश - दुनिया7 days agoवित्तमंत्री सीतारमन महिलाओं पर हुई मेहरबान, जाने क्या है वजह…
-
जॉब6 days agoयहां स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle4 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…


















You must be logged in to post a comment Login