जॉब
इंडियन बैंक में स्पोर्ट्स कोटे के तहत क्लर्क और जेएमजी ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन

इंडियन बैंक में स्पोर्ट्स कोटे के तहत क्लर्क और जेएमजी ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए उम्मीदवारों से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे में योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए तय पैटर्न में आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां 12 पदों पर भर्ती निकाली गई है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों की भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाएगी।
योग्यता
इन पदों के लिए 12वीं पास या समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही खेल संबंधी योग्यता भी जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तय है।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपए है।

जॉब
बैंकिंग के क्षेत्र में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 55 पदों पर सीनियर एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसरर्स सहित कई अन्य पदों भर्ती की जाएगी।
जिसके लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co पर जाकर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन एग्जाम होगा, जिसमें सिलेक्शन होने पर कैंडिडेट्स को जीडी / इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन होगा।
इन पदों पर निकली भर्ती
एग्जीक्यूटिव- 17 पद
सीनियर एग्जीक्यूटिव- 12 पद
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- 11 पद
सिस्टम अफसर- 7 पद
एडवाइजर- 4 पद
मैनेजर- 2 पद
चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर- 1 पद
वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड- 1 पद
आवेदन की तारीख
वीपी और सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन की लास्ट डेट – 04 मई 2022
सिस्टम अफसर, एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अफसर के लिए आवेदन लास्ट डेट – 18 मई 2022
कैसे होगा सिलेक्शन
SBI में 55 पदों पर कैंडिडेट का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
फीस
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को फीस ऑनलाइन मोड में जमा करने की सुविधा दी गई है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 750 रुपये फीस देनी होगी। जबकि अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट की फीस माफ की गई है।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर क्लिक करें।
वेबसाइट के होम पेज पर Current Vacancy पर क्लिक करें।
अब RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON REGULAR BASIS ADVERTISEMENT के लिंक पर जाएं।
यहां मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर लें लें।
जॉब
आयूष मंत्रालय में निकली कंप्यूटर ऑपरेटरो की बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

केंद्र सरकार के आयूष मंत्रालय में नौकरी का शानदार मौका आया है। आयूष मंत्रालय के लिए बीईसीआईएल यानी ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टैंट्स इंडिया लिमिटेड ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस वैकेंसी के तहत कुल 86 पदों को भरा जा रहा है। कैंडिडेट को इन पदों के लिए ऑनलाइल आवेदन करना होगा। कैंडिडेट बीईसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मई है।
ग्रेजुएशन के अलावा ये है योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की हो। इसी के साथ कैंडिडेट को टाइपिंग भी आनी चाहिए। कैंडिडेट की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है।
एप्लिकेशन फीस
बीईसीआईएल में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने वाले जनरल व ओबीसी कैटेगरी और महिला कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपए जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट को केवल 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
जॉब
डाक विभाग मे निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन, जाने क्या है इसकी शैक्षणिक योग्यता…

भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत 650 एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मई है।भारतीय डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव के पदों पर बम्पर भर्तियाँ निकाली हैं। इन पदों पर किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर 10 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है जिसकी अंतिम तिथि 20 मई 2022 तक रखी है। ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण पूरा करने के बाद सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 700 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। यह भर्ती कुल 650 पदों एग्जीक्यूटिव के लिए कराई जा रही है।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं।
कैसे होगा चयन, कितना मिलेगा वेतन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के एग्जीक्यूटिव पद के लिए केवल ऐसे ग्रामीण डाक सेवक आवेदन कर सकते हैं जिनके पास कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इस भर्ती की लिखित परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी। जिसमे कुल 120 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल का सही जवाब देने पर एक अंक दिया जाएगा। जबकि गलत उत्तर के लिए अंकों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
परीक्षा में सफल पाए जाने वाले कैंडिडेट्स की मेधा सूची तैयार की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 30,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य भत्तों का लाभ दी दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख लें।
परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें।सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…





























You must be logged in to post a comment Login