जॉब
दसवीं,बारहवीं पास के लिए यहाँ निकली भर्ती,उम्मीदवार 29 मार्च तक करें आवेदन..

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए इस लेख में कई भर्तियों से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। इच्छुक एवं पात्रता पूरी करने वाले कैंडिडेट्स जल्द से जल्द संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के 2399 रिक्त पदों पर इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस भर्ती में दसवीं व बारहवीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च तक चलेगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं।
यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs PDF – Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
यहां भी हो रही हैं भर्तियां
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड (PMCR) मास्टर कैडर के 4161 पदों पर भर्तियां करा रहा है। पंजाब एजुकेशन बोर्ड ने इन भर्तियों के लिए पुन: नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जो शिक्षक बनाना चाहते हैं उन्हें जल्द से जल्द पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।
किस विषय के हैं कितने पद
पदों की संख्या
गणित 912
विज्ञान
859
हिन्दी
240
पंजाबी
534
सामाजिक विषय
633
अंग्रेजी
790
संगीत
25
फिजिकल एजुकेशन
168
सैलरी
पंजाब शिक्षा विभाग में मास्टर कैडर के पदों पर कराई जाने वाली इन भर्ती के अंतगर्त अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को अधिकतम 35,400 रुपये तक का वेतन दिया जाता है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें।
सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है।
आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

जॉब
ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान, IPR ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2022 है.
कुल 31 मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिन पर अस्थाई आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. हालांकि उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे 1 वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे. जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.
शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के जीके, गणित, कंप्यूटर एवं लॉजिकल विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे.
जॉब
बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
जॉब
NBCC में निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

NBCC में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. इसके लिए NBCC में जूनियर इंजीनियर (JE) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हुए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (NBCC Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे NBCC की आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.nbccindia.com/webEnglish/jobs पर क्लिक करके भी इन पदों (NBCC Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.nbccindia.com/pdfData/jobs/Advt_JE_Civil_Elec_DGM_Civil के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (NBCC Recruitment 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (NBCC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 81 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 60 जूनियर इंजीनियर (सिविल), 20 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए और 1 उप महाप्रबंधक के लिए रिक्त पद शामिल हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 15 मार्च
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 अप्रैल
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 81
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 60
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)-20
उप महाप्रबंधक-1
योग्यता मानदंड
जेई सिविल – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से 60% कुल अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए.
जेई इलेक्ट्रिकल – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से 60% कुल अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का पूर्णकालिक डिप्लोमा होना चाहिए.
डीजीएम – किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से 60% कुल अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 9 सालों का अनुभव भी होना चाहिए.
आयुसीमा
जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल)- 28 वर्ष
उप महाप्रबंधक- 46 वर्ष
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर रु. 500 / – (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और विभागीय उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं) रुपये का भुगतान करना होगा.
लिए वेतन
जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल)- 27270 रुपये
उप महाप्रबंधक- 70000 से 200000 रुपये
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश3 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…




























You must be logged in to post a comment Login