जॉब
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,मिलेगा 182000 हजार तक सैलरी

DU Assistant Professor Recruitment 2022: DU के अंतर्गत पीजीडीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.दिल्ली विश्वविद्यालय, DU के अंतर्गत पीजीडीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार पीजीडीएवी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट pgdavcollege.edu.in पर जाकर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ध्यान दें आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है.
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 80 पद भरे जाएंगे. जिसमें वाणिज्य के 14, कंप्यूटर साइंस के 5, अर्थशास्त्र के 7, अंग्रेजी के 9, हिंदी के 9, इतिहास के 5, गणित के 11, शारीरिक शिक्षा के 2, राजनीति विज्ञान के 12, संस्कृत के 7 एवं सांख्यिकी के 4 पद शामिल हैं.
सैलरी
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान आयोग के तहत 57,700 से लेकर ₹1,82,400 तक का मासिक वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा.
योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पीएचडी अथवा यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
पदों के लिए सामान्य वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

जॉब
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती,इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई तक करें आवेदन

Govt Job Notification : TSPSC ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इसके माध्यम से इंस्टिट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन, तेलंगाना में फूड सेफ्टी ऑफिसर के रिक्त पद भरे जाएंगे.तेलंगाना राज्य लोक सेवा सेवा आयोग, TSPSC ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं.इसके माध्यम से इंस्टिट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन, तेलंगाना में फूड सेफ्टी ऑफिसर के रिक्त पद भरे जाएंगे. पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2022 आवेदन जमा कर सकेंगे.इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर विजिट करना होगा।
वहीं भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त शाम 5:00 बजे तक रहेगी. पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी. जिसका आयोजन नवंबर माह में किया जाएगा. परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 7 दिन पहले रिलीज किया जाएगा।
वैकेंसी
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती के माध्यम से कुल 24 पद भरे जाएंगे।
आयु सीमा
पदों के लिए 1 जुलाई 2022 को 18 से 44 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी/ डेयरी टेक्नोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ ऑयल टेक्नोलॉजी/ एग्रीकल्चरल साइंस/ वेटरनरी साइंस/ बायो केमिस्ट्री/ माइक्रोबायोलॉजी की डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं. विस्तृत शैक्षिक योग्यता नोटिफिकेशन में चेक करें. नोटिफिकेशन की लिंक नीचे साझा की गई है।
आवेदन शुल्क
पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित है. वही परीक्षा शुल्क ₹80 है।
जॉब
साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती,करें आवेदन,मिलेगा बम्फर सैलरी

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार DRDO में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए DRDO ने साइंटिस्ट B के पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 5 दिन बचे हुए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.drdo.gov.in के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक DRDO Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 630 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 06 जुलाई 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 29 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
DRDO में वैज्ञानिक ‘बी’ – 579 पद
DST में वैज्ञानिक ‘बी’ – 08 पद
ADA में साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘बी’ – 43 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
DRDO
यूआर/ईडब्ल्यूएस – 28 वर्ष
ओबीसी – 31 वर्ष
एससी / एसटी – 33 वर्ष
DST
यूआर/ईडब्ल्यूएस – 35 वर्ष
ओबीसी – 38 वर्ष
एससी / एसटी – 40 वर्ष
ADA
यूआर/ईडब्ल्यूएस – 30 वर्ष
ओबीसी – 33 वर्ष
एससी / एसटी – 35 वर्ष
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
गेट स्कोर
व्यक्तिगत साक्षात्कार
इसे भी पढ़िये :-
MPRDC में नौकरी पाने का मौक़ा,निकली मैनेजर और अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
जॉब
MPRDC में नौकरी पाने का मौक़ा,निकली मैनेजर और अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम खास बातों को गौर से जरूर पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार MPRDC में नौकरी पा सकते हैं.मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड ने मैनेजर और अकाउंटेंट के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPRDC की आधिकारिक वेबसाइट mprdc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.साथ ही इस लिंक MPRDC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 जुलाई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 18
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
जनरल मैनेजर- न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष
डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, मैनेजर (F&A), अकाउंटेंट- न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष
मैनेजर (Tech)- 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
इसे भी पढ़िये :-
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
जॉब6 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
5 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
3 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया5 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर मे रखें है मनी प्लांट तो न इस प्रकार की गलती वरना,अमीर नहीं ! बना देगा भिखारी …
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
5 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…



























You must be logged in to post a comment Login