Connect with us

ज्योतिष

इस सप्ताह इन राशि जातकों का चमकेगा किस्मत,जानें अपने का हाल

Published

on

Weekly Horoscope 24 से 30 July 2022: पंचांग के अनुसार सावन मास जारी है और इस हफ्ते में कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत आदि व्रत आएंगे। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 24 से 30 जुलाई के बीच का साप्ताहिक राशिफल और उपाय। Weekly Horoscope 24 से 30 July 2022 इस सप्ताह सूर्य व बुध कर्क राशि में, राहु मंगल मेष में, गुरु मीन में,शनि मकर में।चन्द्रमा प्रथम दिन वृष राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह में कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, मंगला गौरी व्रत आदि व्रत आएंगे। इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। मकर व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मीन राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

मेष राशिफल
इस सप्ताह मंगल इसी राशि में है। बुधवार के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल
राशि स्वामी बुध सूर्य के साथ द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।

कर्क राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से एकादश हैं।मंगल मेष का शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे।हनुमान जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

सिंह राशिफल
राशि स्वामी सूर्य व बुध द्वादश व गुरु अष्टम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मिथुन गोचर सोमवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।

कन्या राशिफल
सूर्य व बुध एकादश शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से नवम है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

तुला राशिफल
इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम व सूर्य -बुध का दशम गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मिथुन यानी सोमवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल
मंगल मेष व सूर्य बुध कर्क राशि में है।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है।जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ संभावित है।

धनु राशिफल
द्वितीय शनि व वृष राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा ।स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।सोमवार के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में कर्क व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मकर राशिफल
शनि इसी राशि में व गुरु तृतीय हैं।सप्तम बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।चतुर्थ राहु भी अनुकूल हैं।आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।घर में रुका कार्य पूर्ण होगा।

कुंभ राशिफल
गुरु मीन व चन्द्रमा वृष में हैं। सोमवार के बाद चन्द्रमा पँचम रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहने से मंगल की शुभता प्राप्त होती है।

मीन राशिफल
सूर्य -बुध पँचम संतान व शिक्षा के लिए शुभ है।शनि एकादश व गुरु अब इसी राशि में हैं।इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सोमवार के बाद मिथुन राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।हरा व पीला रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।गेंहू का दान करें। श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करें।

इसे भी पढ़िये :-

अजीबो-गरीब परंपरा : लाश के साथ नाच-गाना मरने पर अंगुली काटना, देखे दुनिया के ऐसे अजीब परंपरा…

Nokia का धासु फ़ोन लांच,6GB +128GB स्टोरेज के साथ मिल रहा दमदार बैटरी…जानें कीमत

मंकीपॉक्स के बढ़ रहे है खतरा,अब तक 75 देशों में 16000 से अधिक मामले सामने आए

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

Vastu Tips : घर में इस तरह के है पौधे तो,हटा दो तुरंत वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी

Published

on

By

Vastu Tips: घर और घर के बाहर किस तरह के पौधे लगाने चाहिए इस बारे में वास्तु शास्त्र में जिक्र किया गया है। लेकिन हम बिना जाने कई बार घर में ऐसे पौधे घर में लगा देते हैं, जिसकी वजह से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।कई बार अपने घर को सजाने के चक्कर में बहुत सारी चीज़ें ले आते हैं उनम से एक हैं पौधे। ज़ाहिर सी बात है घर और आंगन में पेड़-पौधों को लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। प्लांट्स से सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के कई फायदे हैं। इसे लगाने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है। लेकिन हर पौधा घर में लगाना शुभ नहीं होता। कई ऐसे पौधे हैं, परिवार का सुख-चैन भी छीन लेती हैं, इसलिए उन्हें घर से दूर रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि किन पेड़ पौधों को भूलकर भी अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए।

अमरबेल-

अमरबेल देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। लेकिन इसे घर मेंनहीं लगाना चाहिए। इसकी बेल तेजी से बढ़ती है और धीरे-धीरे दूसरे पौधों में लिप्त जाती है।। इसलिए इसे निगेटिव पौधा कहा जाता है।कांटेदार पौधे- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए।अपने घर के अंदर कैक्टस, नागफनी जैसे पौधे भूलकर भी नहीं लगाने चाहिए। ये पौधे घर में निगेटिव वाइब्स लाते हैं और घर का सुख-चैन छीन लेते हैं।

नींबू का पौधा-

घर के मेन दरवाजे या छत पर नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। घर के आंगन के बीचों-बीच भी नींबू का पौधा न लगाएं क्योंकि आंगन को ब्रह्मस्थान माना जाता है। अगर आप इसे लगाते भी हैं, तो इसके आस-पास तुलसी का पौधा लगा दें, जिससे इसकी नेगिटिव एनर्जी खत्म हो जाएगी।

मेहंदी का पौधा-

वास्तु शास्त्र में इस पौधे को घर में लगाना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि नेगिटिव एनर्जी इस पौधे की तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं। पौधे की ग्रोथ के साथ-साथ नकारात्मक शक्तियां भी बढ़ती जाती हैं। ऐसे में घर परिवार के लोगों पर इसका बुरा प्रभाव दीखता है।

इसे भी पढ़िये : –

Vivo T1x समार्टफ़ोन हुआ लांच: मिल रहा 50MP सुपर नाइट कैमरे रात में भी आएगी जबरदस्त फोटो, देखे इसकी कीमत…

AIIMS में निकली भर्ती ,आवेदन की अंतिम तिथि आज 

रक्षा मंत्रालय में भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन तिथि

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Shastra : घर की इस दिशा मे रखे आईना,दूर करें सारे वास्तु दोष

Published

on

By

Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर की किन-किन जगहों पर आइना लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर की किन-किन जगहों पर आइना लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है। साथ ही जानिए कि किस जगह पर किस आकार का आइना लगना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में हर चीज़ का अपना महत्व होता है। हर चीज़ को उसकी सही जगह पर रखने का भी खास महत्व होता है। लेकिन हम अक्सर इन बातों को भुलाकार चीज़ों को उनकी सही जगह पर नहीं रखते हैं।

ऐसा करने से घरों में लड़ाई-झगड़े और चिड़चिड़ापन बना रहता है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि अपने घर का वास्तु दोष जल्द से जल्द खत्म किया जाए।लोग अपने घरों में आइना लगाना बेहद पसंद करते हैं। तरह-तरह के आकार के और घर के अलग-अलग हिस्सों में आइना लगाकर उसकी सुंदरता को भी बढ़ते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिरकार मिरर लगाने की सही जगह और आकार क्या है? अगर आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण, यानी दक्ष‌िण-पश्च‌िम दिशा में स्नानघर या शौचालय बना है तो आप वहां पूर्व दिशा की दीवार पर वर्गाकार आकृति का आईना लगाइए। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष जल्द ही दूर हो जायेगा।

अगर आपके घर का कोई हिस्सा असामान्य शेप का या अंधकारयुक्त हो तो वहां कटे या बढ़े हुए हिस्से में दर्पण, यानी आइना लगाकर ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके घर के बाहर कोई बिजली का खंबा, ऊंची इमारत, अवांछित पेड़ या फिर धरती पर नुकीले उभार हैं तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी तरफ पाक्वा मिरर लगाकर निदान कर सकते हैं।

पाक्वा मिरर अष्टकोणीय लकड़ी के फ्रेम में होता है। जिस पर धागे से हुई कारीगरी भी मिलती है। यह फ्रेम अधिकतर लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग का होता है।

जरा इसे भी पढ़िये : –

SWAPNA SHASTRA: सपनो में दिखते है सांप, तो जाने क्या है इसके शुभ और अशुभ संकेत 

बड़ी खबर: ED ने इस मंत्री के घर छापा मार जब्त किये नगद 20 करोड़, पढ़े पूरी खबर… 

अब इतने रुपये कम हुआ तेल की कीमत,देखिये ताजा रेट

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Remedies Shravan Month : श्रावण मास में करें ये वास्तु उपाय,बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा

Published

on

By

श्रावण मास शुरु हो चुका है। इस महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए लोग उन्हें प्रसन्न करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ को श्रावण मास बहुत ही ज्यादा प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव बहुत ही प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं। इसलिए भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इन कुछ आसान से तरीकों के जरिए भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.भगवान शिव को जल बहुत ही पसंद है। इस महीने में आप उत्तर दिशा में जल स्त्रोत स्थापित कर सकते हैं। इस दिशा में जल स्त्रोत बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी आती है और पैसे का प्रवाह भी काफी बढ़ता है। यदि आप उत्तर दिशा में जल स्त्रोत नहीं लगा सकते तो फिर पूर्व दिशा में ऑर्टिफिशयल वाटर फांउटेन लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे आपको महत्पूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी।

मनी प्लांट की दिशा
सावन का माह बारिश का होता है। यदि आप इस महीने पौधे लगाते हैं तो इनकी ग्रोथ भी बहुत अच्छे से हो जाएगी। आप उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाकर सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। सावन का महीना घर में मनी प्लांट लगाने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मान्यताओं के अनुसार, जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है वैसे-वैसे आपके घर में धन भी बढ़ता जाता है।

लगाएं ऐसी प्रतिमा
इस महीने में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर रुप की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस प्रतिमा को आप पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति भी होगी। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच में प्यार भी बढ़ता है। यदि कोई व्यक्ति की झोली खाली है तो इस दिशा में मूर्ति रखने से वो भी भर जाएगी।

पौधा लगाएं
घर में तुलसी का पौधा सुख और सौभाग्य की निशानी होता है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो आप सावन के महीने में यह पौधा लगा सकते हैं। इससे भी आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। तुलसी का पौधा आप उत्तर दिशा में लगाएं। यदि कुंवारी कन्याएं इस महीने में तुलसी का पौधा लगाएं तो उनकी शादी के जल्द ही योग बन जाते हैं।

छिड़कें गंगाजल
मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में चारों तरफ बहुत ही ज्यादा ऊर्जा होती है। इस दौरान गंगाजल का घर में छिड़काव बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर का वास्तुदोष समाप्त होता है। रोज सुबह स्नान करने के बाद पूरे घर में आप गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होती है।

इसे भी पढ़िये :-

काम की बात : 31 जुलाई से पहले निपटा ले अपने ये जरुरी काम, नही तो लागने पड़ सकते है इसके लिए चक्कर 

आंगनबाड़ी में भर्ती, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

अब इतने रुपये कम हुआ कम तेल की कीमत,देखिये ताजा रेट

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़5 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto3 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • 4 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    CG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

  • देश1 day ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • 2 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • देश - दुनिया4 days ago

    NEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…

  • Tech & Auto5 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • छतीसगढ़7 days ago

    Breaking News : गंगरेल बांध के 14 गेट खोले गए,प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे गांवों में किया अलर्ट जारी

  • व्यापर6 days ago

    तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट,जानिए कितना रुपये हुआ सस्ता