जॉब
असिस्टेंट प्रोफेसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता…आवेदन का अंतिम मौक़ा 2 जून

UPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों संघ लोक सेवा आयोग अच्छी खबर सामने आया है। यूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन upsc.gov.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं इस भर्ती के बारे में जरूरी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग), असिस्टेंट डायरेक्टर (लागत), साइंटिस्ट ‘बी’ (रसायन विज्ञान) और असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां दी जाएंगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 50 निर्धारित की है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफेकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के तहत स्तर-7, 8 , 10 आदि के अनुसार वेतन दिया जाएगा। यानि की उम्मीदवारों को वेतन लाखों में मिलेगा।
भर्ती का विवरण
असिस्टेंट डायरेक्टर (बैंकिंग) के लिए पदों की संख्या- 9
सहायक निदेशक (लागत) के लिए पदों की संख्या- 22
साइंटिस्ट ‘बी’ (रसायन विज्ञान) के लिए पदों की संख्या- 3
असिस्टेंट प्रोफेसर (लॉ) के लिए पदों की संख्या- 8
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी) के लिए पदों की संख्या- 2
ड्रग इंस्पेक्टर के लिए पदों की संख्या- 1
मास्टर इन हिंदी के लिए पदों की संख्या- 1
असिस्टेंट रजिस्ट्रार जनरल (मैप) के लिए पदों की संख्या- 1
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (बैलिस्टिक) के लिए पदों की संख्या- 1
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (विस्फोटक) के लिए पदों की संख्या- 1
सीनियर लेक्चरर (प्रसूति एवं स्त्री रोग) के लिए पदों की संख्या- 1
इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
यूपीएससी की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 2 जून, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
अब संबंधित भर्ती के आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां जारूरी जानकारी और दस्तावेजों के साथ में आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। UPSC Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने निकालीं बंपर भर्तियां, लाखों में मिलेगा वेतन

जॉब
TGT और PGT टीचर की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि..मिलेगा 1.50 लाख तक सैलरी

UP TGT PGT Recruitment 2022: UPSESSB ने उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए TGT और PGT टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. TGT के 3539 और PGT के 624 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं.लंबे इंतजार के बाद यूपी में शिक्षकों के 4,163 पदों के लिए भर्तियों की घोषणा हुई है. इसके लिए 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (PGT) के लिए आवेदन मांगे हैं.UPSESSB ने 2022 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षण पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।
TGT और PGT के लिए कुल 4,163 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं. इनमें TGT के 3,539 और PGT के 624 पद शामिल हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 जून से शूरू हो चुकी है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsessb.pariksha.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.उम्मीदवार के पास पात्रता मानदंड में बताए गए सभी आवश्यक प्रमाण पत्र होने चाहिए और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करना होगा.
दोनों श्रेणियों के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है. योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक पंजीकरण कर सकते हैं. वहीं, रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई रखी गई है.TGT और PGT के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. इसकी जानकरी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. बता दें कि TGT के कुल पदों में से 3,213 में पुरुष और 326 महिलाएं भर्ती की जाएंगी।
इसके तहत अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, वाणिज्य, गायन और संगीत, कृषि, जीव विज्ञान, उर्दू और संगीत के लिए शिक्षकों के पद भरे जाने हैं.वहीं, PGT के कुल उपलब्ध पदों में से 549 पर पुरुष और 75 पर महिलाएं रखी जानी हैं. इसके तहत नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, कृषि, शिक्षा शाखा, मनोविज्ञान, संस्कृत और कला विषयों के लिए शिक्षक रखे जाने हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा नहीं है ।
वेतनमान
TGT : रुपये 44900- 142000/- (लेवल-7)
PGT: रुपये 47600- 151100/- (लेवल-8)
जॉब
STATE BANK OF INDIA में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक जल्द करे आवेदन…

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पदों के लिए SBI की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 मई को शुरू हुई थी और 16 जून, 2022 को समाप्त होगी। इस भर्ती के माध्यम से 14 पदों को भरेगा।
आवेदन और अन्य की हार्ड कॉपी इस कार्यालय को नहीं भेजी जानी चाहिए।
वैकेंसी डिटेल्स
रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर: 5 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर: 2 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट क्रेडिट: 1 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट क्लाइमेंट रिस्क: 1 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट IND AS: 3 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट मार्केट रिस्क : 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह पहले शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ लें।
सिलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में अर्हक अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। चयन हेतु मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।
आवेदन फीस
आवेदन फीस सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस/इंफॉर्मेशन फीस नहीं है। भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।
जॉब
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल में निकली भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन, आवेदन फार्म भरते समय ध्यान रखे ये बातें..
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इच्छुक अभ्यर्थी उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म पूरा भर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 835 पदों पर सीधी भर्ती कराई जा रही है। बीते 17 मई इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जारी है जिसकी अंतिम तारीख 16 जून 2022 है। इस भर्ती में 559 पद पुरुष उम्मीदवारों के हैं जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 276 पद आरक्षित हैं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक ऑनलाइन फार्म भरकर अपनी दावेदारी कर सकते हैं। उम्मीदवार फार्म भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके फार्म में किसी भी तरह की कोई त्रुटि न होने पाए। हालांकि आयोग की ओर से 21 से 25 जून तक आवेदन फार्म में होने वाली गलतियों को सही करने का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके लिए अतिरिक्त शुल्क भुगतान करना होगा। पहली बार त्रुटि सुधार करने के लिए 200 रुपये व दूसरी बार आवेदन में संशोधन करने के लिए 500 रुपये की फीस देनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कम्प्यूटर टाईपिंंग टेस्ट व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा डिजाइन किया गया खास Delhi Police Head Constable Batch 2022 कोर्स बैच ज्वॉइन कर सकते हैं और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoKIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए






























You must be logged in to post a comment Login