Connect with us

ज्योतिष

VASTU TIPS: वास्तु के अनुसार इस दिन भूलकर भी न जलाये अगरबत्ती, नही तो भुगतने पड़ सकते है ये बड़े परिणाम…

Published

on

 

 

पूजा-पाठ अगरबत्ती और धूपबत्ती के बिना नहीं पूरी होती है। पूजा के वक्त हर रोज लोग अगरबत्ती जलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में दो ऐसे दिन हैं जब अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए और उसकी वजह क्या है?

इस वजह से दो दिन अगरबत्ती जलाना होता है अशुभ

अगरबत्ती में बांस का इस्तेमाल किया जाता है, वास्तु शास्त्र में बांस का बहुत महत्व है। घर और दफ्तर लोग इस पौधे को लगाते हैं जिससे घर में पॉजिटिविटी हो, और इतवार और मंगलवार दो ऐसे दिन हैं जिस दिन बांस जलाने की मनाही होती है। चूंकि अगरबत्ती बनाने में बांस की लकड़ी का उपयोग होता है इसलिए रविवार और मंगलवार को अगरबत्ती जलाने से मना किया जाता है।

क्यों बांस जलाना होता है मना?

बांस को वंश का प्रतीक माना जाता है, कहते हैं कि इस दिन जो बांस जलाता है उसे वंश को हानि होती है। हिंदू धर्म में जब अंतिम संस्कार के लिए अर्थी बनाई जाती है तो बांस की लकड़ी का इस्तेमाल होता है, उस वक्त भी चिता जलाते वक्त अन्य लकड़ियों का इस्तेमाल तो होता है लेकिन बांस की लकड़ी हटा दी जाती है क्योंकि बांस जलने से पितृदोष होता है, इसलिए लोग रविवार और मंगलवार ही नहीं अन्य दिन भी अगरबत्ती नहीं जलाते हैं बल्कि इसकी जगह धूपबत्ती का इस्तेमाल करते हैं। वहीं ऐसी मान्यता है कि बांस जलाने से वातावरण भी दूषित होता है और अगरबत्ती में कई तरह की केमिकल लेयरिंग होती है जिसकी वजह से ये खतरनाक साबित हो सकता है। बांस की लकड़ी जलाना शास्त्रों में भी वर्जित है ऐसे में अगरबत्ती जलाना ठीक नहीं है। फेंगशुई के मुताबिक भी इससे भाग्य का नाश होता है क्योंकि ये एक ऐसा पौधा है जिससे सौभाग्य आता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

vastu tips : वास्तु के अनुसार घर में लगाये ये पौधें, नही होगी धन की कमी…

Published

on

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि कुछ पल हम हरियाली के बीच गुजारते हैं तो इससे हमें मानसिक सुकून तो मिलता ही है, शरीर भी ऊर्जावान महसूस करने लगता है। कुल मिलाकर हरियाली हमारे तन-मन को दुरुस्त करने में हमारी मदद करती है,यही वजह है कि लोग अपने घर में पेड़-पौधे लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और वहीं कुछ पौधे लगाने से वास्तुदोष और दुर्भाग्य दूर होता है।

तुलसी
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी का स्वरूप तुलसी के पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। तुलसी पूजन से ग्रहदोष,पापकर्म और वास्तुदोष का नाश होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।

आंवला
लक्ष्मी-नारायण का प्रिय वृक्ष आंवला घर के उत्तर,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस वृक्ष की नियमित रूप से पूजा करने पर सौभाग्य की वृद्धि होती है और घर में धन की कोई कमी नहीं रहती जिससे आपके दुखों का निवारण होता है।

परिजात या हरसिंगार
वास्तु शास्त्र में हरसिंगार को बहुत शुभ माना गया है,इसे घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि जिस घर में पारिजात का पौधा लगा होता है वहां साक्षात मां लक्ष्मी निवास करती हैं। अगर घर बनवाते समय वास्तु दोष पर ध्यान नहीं दिया और रोज घर में कुछ न कुछ अशुभ होता रहता है तो घर के आंगन में पारिजात का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधा वास्तुदोष दूर करता है और घर में सुख समृद्धि लाता है।

शमी
शनिदेव के प्रिय वृक्ष शमी को घर के बाहर ऐसे लगाना चाहिए कि जब भी आप घर से निकलें तो यह आपको दायीं ओर से दर्शन दे। इस पेड़ के नीचे रोज सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर में शनिदेव की कृपा से सुख-शांति बनी रहती है। शमी की पूजा करने से सेहत अच्छी रहती है एवं घर में बरकत होती है।

बिल्वपत्र का वृक्ष
घर की बगिया में यह पेड़ लगाने से घर पापनाशक और यशस्वी हो जाता है। यदि पेड़ घर के उत्तर पश्चिम में लगा हो तो परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान मिलता है। वही घर के उत्तर या दक्षिण में हो तो सुख-शांति बढ़ती है। बीच में हो तो रिश्ते मधुर रहते हैं। बेल के वृक्ष में लक्ष्मी का वास माना गया है अतः इसकी पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है।

गुड़हल का पौधा
गुड़हल का पौधा ज्योतिष में सूर्य और मंगल ग्रह से संबंध रखता है। गुड़हल का फूल जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य देने से सेहत अच्छी रहती है एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है। मां दुर्गा को नित्य गुड़हल का पुष्प अर्पित करने से जीवन के सारे संकट दूर होते हैं। इसे घर के दक्षिण-पूर्व या दक्षिण में लगाना शुभ होता है।

केले का पौधा
केले के पौधे का धार्मिक महत्व है एवं गुरुवार को इसकी पूजा होती है। इसे घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए क्योंकि यह वृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधि वृक्ष है। घर में इसे लगाने से भगवान विष्णु की कृपा रहती है,घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips : यदि आपके बच्चे का पढ़ाई में ध्यान नही जाता है तो करे ये उपाये…कॉपी किताबों में नजर गड़ाए नजर आएंगे

Published

on

Vastu Tips For Kids Room : बच्चे अपने मन मर्जी के मालिक होते हैं। हर बच्चे की अपनी विशेषता होती है और साथ ही उनकी पसंद-नापसंद होती है। कुछ बच्चे तो इतने पढ़ाकू होते हैं जो हमेशा आपको कॉपी किताबों में नजर गड़ाए नजर आएंगे। वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो पढ़ाई का नाम सुनकर दूर भागते हैं।

उनका ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित नहीं रहता है। ऐसे बच्चे पढ़ाई से जी चुराते हैं। कोरोना महामारी के बाद बच्चों में एकाग्रता की और कमी हो गई है। लेकिन कुछ वास्तु और ज्योतिष उपाय के माध्यम से उनका ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित करा सकते हैं। उन्हीं उपायों में से एक है बच्चों के कमरे में कैंडल्स यानी मोमबत्ती लगाना।

आइए जानते हैं बच्चों के कमरों में किस दिशा में मोमबत्ती लगानी चाहिए जिससे उनका मन पढ़ाई में लगा रहे। इसके साथ ही जानते हैं बच्चों का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के अन्य ज्योतिष उपाय।

किस दिशा में जलानी चाहिए मोमबत्ती
बच्चों के कमरे की पूर्वी, उत्तर-पूर्वी या दक्षिणी भाग में मोमबत्ती जलाने से बच्चे पढ़ाई की ओर आकर्षित होते हैं, उनका पढ़ाई में मन लगता है। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।

किस दिशा में मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए 
अब तक हमने आपको उन दिशाओं के बारे में बताया जहां कैंडल्स या मोमबत्ती लगाई जा सकती है। लेकिन कुछ ऐसे स्थान भी है जहां कैन्डल्स नहीं जलानी चाहिए। जैसे घर की उत्तरी दिशा में मोमबत्ती लगाने से धन का आगमन बाधित होता है और घर की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए घर के उत्तरी कोने में मोमबत्ती नहीं जलानी चाहिए।

इस दिशा में भी न लगाएं मोमबत्ती 
घर के वायव्य कोण, यानी कि उत्तर-पश्चिम दिशा में भी कैंडल्स नहीं रखनी चाहिए। यहां पर कैंडलस, यानी कि मोमबत्ती रखने से परिवार के सदस्यों में अशांति आती है और मन में परिवार के सदस्यों के प्रति जलन की भावना आती है।

स्टडी टेबल और कुर्सी का आकार
स्टडी टेबल का आकार रेक्टेंगल होना चाहिए। अनियमित आकार कुछ लोगों को आकर्षक लग सकता है लेकिन यह पढ़ाई में एकाग्रता को खराब करता है। हो सके तो टेबल को इस तरह रखें कि बच्चे का मुंह दीवार की ओर न हो। ध्यान रहे कि कुर्सी की बैक भी मजबूत हो।

एकाग्रता बढ़ाने के ज्योतिष उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाने के साथ ही केले के पेड़ में जल अर्पित करके वहां की मिट्टी से बच्चे का तिलक लगाना भी लाभकारी माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है, तो आप उसकी जेब में एक फिटकरी का छोटा टुकड़ा रख दें और रोजाना अपने बच्चे के माथे तथा नाभि पर केसर का तिलक लगाएं।
बच्चे की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हर गुरुवार को भगवान विष्णु के मंदिर में अपनी सामर्थ्य अनुसार धार्मिक पुस्तकें और पेन दान करना भी शुभ माना जाता है।
आपका बच्चा जिस स्थान पर पढ़ाई करता हो वहां उसकी स्टडी टेबल का मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ ही होना चाहिए।

Continue Reading

ज्योतिष

VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां,नही तो हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

Published

on

Vastu Tips for keys : आमतौर पर चाबियों का इस्तेमाल सभी के घरों में किया जाता है। फिर चाहे वो अलमारी की हो, घर की हो या फिर गाड़ियों की। यहां तक की घर में इन चाबियों को रखने के लिए एक अलग जगह भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाबियों को गलत तरीके से रखने से आप खुद ही कई तरह की समस्याओं को आमंत्रित करते हैं?

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप इन्हें गलत जगह पर रखते हैं तो ये घर की खुशियां भी छीन लेती हैं। दरअसल, जिस तरह वास्तु में घर और घर के हर सामान के लिए सही दिशा और जगह बताई गई है ठीक उसी तरह चाबी रखने की भी सही जगह बताई गई है। वास्तु कहता है कि अगर घर में चाबियां सही जगह रखी हों तो यह शुभ फल देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से घर में चाबियां रखने के क्या नियम है।अक्सर लोग पूजा स्थल में या उसके आस-पास चाबियां रख देते हैं। लेकिन वास्तु कहता है कि यह ठीक नहीं है। क्योंकि चाबियां घर से बाहर ले जाने और लाने की वजह से उसमें गंदे हाथ लगते रहते हैं। ऐसे में अगर आप पूजा स्थान में गंदी चाबियों को रखेंगे तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

किचन में चाबियां रखने से बचें
वास्तु के अनुसार, रसोईघर में चाबियों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन को भी एक शुद्ध स्थान माना जाता है। इसलिए किचन में चाबियों को रखने से आपको बचना चाहिए।

ड्राइंग रूम न रखें
वास्तु कहता की इन्हें कभी भी ड्राइंग रूम में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ड्राइंग रूम में चाबियां रखने से बाहर से आने वाले लोग भी उन्हें देखते हैं जिससे नजर लग जाती है।

लॉबी में रखें चाबियां
चाबियां धातु की बनी होती है। ऐसे में अगर आप घर में चाबी रखने के लिए कोई जगह की तलाश में हैं तो चाबी को लॉबी में पश्चिम की दिशा की ओर रख सकते हैं।

इन गलतियों को करने से बचें

चाबियों को रखने के लिए ऐसे की-रिंग का इस्तेमाल न करें जिसमें भगवान की तस्वीर आदि लगा हो।
घर में चाबियों को रखने के लिए की-हैंगर का इस्तेमाल करें।
की-हैंगर का चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह प्लास्टिक का ना हो।
वास्तु के अनुसार लकड़ी का की-हैंगर काफी शुभ माना जाता है।
यदि की-हैंगर में आईना लगा हो तो उसका इस्तेमाल न करें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़4 days ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़6 days ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़7 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto4 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • ज्योतिष6 days ago

    VASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश5 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा

  • ज्योतिष4 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश - दुनिया7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब3 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई

  • देश4 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…