Tech & Auto
पिछले 6 महीने में रिलायंस जियो ने 4 करोड़ सब्सक्राइबर्स गंवाए,सब्सक्राइबर्स गंवाना भी जियो के लिए अच्छी खबर आइये जानते है कैसे
मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो से हर महीने लाखों सब्सक्राइबर्स का मोहभंग हो रहा है। पिछले 6 महीने में जियो ने 4 करोड़ सब्सक्राइबर्स गंवा दिए हैं। ये संख्या वोडाफोन-आइडिया छोड़कर गए सब्सक्राइबर्स से भी पांच गुना ज्यादा है। दूसरी तरफ एयरटेल का सब्सक्राइबर बेस लगातार मजबूत हो रहा है। पिछले 6 महीन में एयरटेल ने 40 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं।
भास्कर इंडेप्थ में आज हम जानेंगे कि लगातार सब्सक्राइबर्स गंवाने के बावजूद रिलायंस जियो के लिए ये अच्छी खबर क्यों है? क्या ये मुकेश अंबानी का कोई नया गेम प्लान है?
पिछले 6 महीने में सब्सक्राइबर्स का रवैया
पिछले 6 महीने का एवरेज देखें तो रिलायंस जियो ने हर महीने करीब 68 लाख और वोडाफोन आइडिया ने हर महीने करीब 12 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं। इसी दौरान एयरटेल ने हर महीने करीब 6 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं।
सब्सक्राइबर्स गंवाना भी जियो के लिए अच्छी खबर
सब्सक्राइबर्स गंवाना इस कहानी का आधा सच है। रिलायंस जियो भले ही सब्सक्राइबर्स गंवा रही हो, लेकिन इसके एक्टिव सब्सक्राइबर्स लगातार बढ़ रहे हैं। यानी जियो के सिर्फ ऐसे सब्सक्राइबर्स घट रहे हैं, जिनसे कंपनी को कोई रेवेन्यू नहीं मिल रहा। यानी जिनके पास जियो का सिम तो है, लेकिन वो रेगुलर रिचार्ज नहीं करवाते। पूरा सच ये है कि एक्टिव सब्सक्राइबर्स के मार्केट शेयर में जियो ने जुलाई 2021 में एयरटेल को पछाड़ा था। तब से लगातार जियो के एक्टिव सब्सक्राइबर्स का मार्केट शेयर बढ़ता ही जा रहा है।
जियो और एयरटेल के एक्टिव सब्सक्राइबर बढ़ने के मायने
भारत की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने नवंबर 2021 में 20-25% तक टैरिफ के रेट बढ़ा दिए थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्टिव सब्सक्राइबर्स का बढ़ना ये संकेत है कि यूजर्स ने बढ़े हुए टैरिफ को स्वीकार कर लिया है। इसमें रिलायंस जियो सबसे ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर्स बढ़ाकर मार्केट लीडर है। इसके बाद एयरटेल का नंबर आता है। वोडाफोन के एक्टिव सब्सक्राइबर्स लगातार घटते जा रहे हैं। ये सभी फैक्टर इस बात का भी इशारा कर रहे हैं कि एक बार फिर टैरिफ बढ़ सकता है। ये टेलीकॉम यूजर्स के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
मुकेश अंबानी का नया गेम-प्लान
2016 में जियो लॉन्च हुई थी तो भारत का टेलीकॉम मार्केट कॉम्पिटिशन से भरा था। 8 कंपनियां होने के बावजूद यूजर्स को 1 मिनट कॉल के लिए औसतन 58 पैसे चुकाने पड़ते थे। जियो ने सबसे पहले बाजार में पकड़ बनाने का फैसला किया।
अपने शुरुआती दिनों में जियो ने अनलिमिटेड डेटा और हाई क्वालिटी कॉलिंग की सर्विस बेहद कम कीमत में दी। दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स को भी अपना बिजनेस मॉडल बदलने पर मजबूर कर दिया। धीरे-धीरे मार्केट से कॉम्पिटिशन कम होता गया और जियो का वर्चस्व बढ़ता गया। अब भारत के टेलीकॉम मार्केट में सिर्फ 3 कंपनियां ही बची हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब जियो अपनी स्ट्रैटजी में थोड़ा बदलाव कर रही है। अब जियो का फोकस अपना ARPU (प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू) बढ़ाने पर है। इसके लिए वो अपने एक्टिव यूजर्स की संख्या पर फोकस कर रहे हैं। पिछले साल एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो अब ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों पर फोकस कर रही है। 2जी यूजर्स के लिए जियो फोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। जियो भारत में 5G के लिए पूरी तैयारी कर चुका है।

Tech & Auto
Mi Smart Band 7 के नॉन NFC वर्जन लॉन्च,मिल रही है 14 दिन की दमदार बैट्री..

बिना NFC वाले वेरियंट की कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 4,700 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Mi Smart Band 7 को 49.99 यूरो यानी करीब 4,100 रुपये में खरीदा जा सकेगा।शाओमी ने अपने बैंड Mi Smart Band 7 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Mi Smart Band 7 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। यूरोप में Mi Smart Band 7 के नॉन NFC वर्जन को लॉन्च किया गया है। एमआई के इस बैंड में 1.62 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Mi Smart Band 7 की कीमत
बिना NFC वाले वेरियंट की कीमत 59.99 यूरो यानी करीब 4,700 रुपये रखी गई है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत Mi Smart Band 7 को 49.99 यूरो यानी करीब 4,100 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आपको याद दिला दें कि Mi Smart Band 7 को चीन में 249 चीनी युआन यानी करीब 2,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।
Mi Smart Band 7 के फीचर्स
Mi Smart Band 7 में कुल 120 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डाटा एनालिसिस भी है। Mi Smart Band 7 की बैटरी को लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Mi Smart Band 7 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।
चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक पिन है। Mi Smart Band 7 पर फोन के सभी मैसेज और कॉल के नोटिफिकेशन मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए Mi Smart Band 7 में ब्लूटूथ v5.2 है। यूरोप में बिना NFC सपोर्ट वाले वेरियंट को लॉन्च किया गया है।
Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
INVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष3 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष4 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब3 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…



















You must be logged in to post a comment Login