Connect with us

Accident

सड़क हादसा : टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में 3 गंभीर रूप से घायल, 2 की मौत…

Published

on

 

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार वैन पलटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने के चलते वैन अनियंत्रित हो गई थी और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। हादसा हसौद थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, माल्दा निवासी राजा मित्तल (17), राज मित्तल (14) अपने अन्य दोस्तों राम भगत मित्तल, विक्की भार्गव और राहुल मंगलवार शाम करीब 5 बजे इको कार में सवार होकर हसौद से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कैथा और हसौद के बीच पेट्रोल पंप से पहले गाड़ी का टायर अचानक फट गया। इसके चलते चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वो खेत में जाकर पलट गई।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Accident

तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को मारी टक्कर…मौके पर ही मौत 

Published

on

जिले के चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया. जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है.

दो मासूम बच्चों को चपेट में

जिले के चांपा कोरबा रोड पर उच्चभिट्ठी गांव में तेज रफ्तार कार ने दो मासूम बच्चों को चपेट में ले लिया. जिससे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद मौके से फरार कार चालक घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर अपनी कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए हैं. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है. मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है.

सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे

मिली जानकारी के अनुसार चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा के सबरिया डेरा के रहने वाले बच्चे आम तोड़ने गए थे. उसी दौरान चांपा कोरबा मार्ग पर उच्चभिट्ठी गांव के पास चांपा से कोरबा की ओर जा रही कार ने मनोज गोंड़ पिता रतन गोंड़ उम्र 10 साल और राजू गोंड़ पिता जगदीश गोंड़ उम्र 09 साल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके से फरार

घटना के बाद मौके से फरार दुर्घटना ग्रसित कार को घटना स्थल से लगभग 06 किलोमीटर दूर उरगा थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए हैं. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने चांपा कोरबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है. मौके पर चांपा पुलिस और प्रशासनिक टीम मौजूद है. फिलहाल प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी जा रही है.

Continue Reading

Accident

CG Accident News: रायपुर में तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर…

Published

on

 

 

रायपुर: राजधानी के तेलीबांधा में सड़क हादसा हो गया जिसमे एक कार सवार ने ने बाइक चालक को ठोकर मार दी जिससे वो सड़क पर गाडी समेत गिर पड़ा। हालांकि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया और बाइक चालक को सिर्फ चोट ही आई है।

जानकारी के मुताबिक कृष्णा विश्वकर्मा मैग्नेटो माल सबवे रेस्टोरेंट का मैनेजर है.जो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने व्हीआईपी चौक गया था. फिर सर्विस रोड से महासमुंद बेरियर चौक तेलीबांधा की ओर आ रहा था. उसी समय मैग्नेटो माल की ओर से आ रही कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक को साईड से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया।

एक्सिडेंट में मैनेजर बाइक सहित जमीन पर गिर गया। जिससे बांये घुटने के नीचे चोंट लगी है। घायल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Continue Reading

Accident

CG Accident News: तेज रफ़्तार हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, हदसा इतना बड़ा था की ऑटो 5 फीट दूर जा गिरी…

Published

on

 

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मालवाहक ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था ऑटो पांच फीट ऊपर उछल गया और उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन लोग उछल कर रोड पर गिर गए, जबकि चालक ऑटो में फंस गया था। कटर से काटकर उसे बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसा तखतपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, घटना तखतपुर क्षेत्र के मोछ मोड़ के पास की है। बताया जा रहा है कि जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू मालवाहक ऑटो चलाता था। शुक्रवार को वह मालवाहक ऑटो को लेकर बिलासपुर आया था। यहां से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके ऑटो में तीन और लोग सवार थे। अभी उसकी ऑटो तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंची था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी।

हाइवा की रफ्तार काफी तेज थी। इसके चलते चालक सामने आ रहे ऑटो को देख नहीं पाया और सामने से टक्कर मार दिया। हाइवा की टक्कर के बाद ऑटो उछल कर बुरी तरह से चिपट गया और चालक सामने सीट में फंस गया। उसमें सवार दो लोग उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

हाइवा के पहिए के बीच पड़ा था शव
इस हादसे के बाद एक युवक ऑटो से उछलकर हाइवा के सामने आ गया, उसकी लाश हाइवा के पहिए के नीचे पड़ी थी। पुलिस ने शव को उठवाकर अस्पताल भेज दिया है।गैस कटर से काटकर निकाला गया चालक
TI मोहन भारद्वाज ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे पड़े तीन लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक ऑटो के सामने सीट में फंसा हुआ था। उसे कड़ी मशक्कत कर गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान जरहागांव क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश साहू के रूप में हुई है। जबकि, अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़1 day ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़4 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब6 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • जॉब5 days ago

    लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    पंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..