131 मज़दूरों को वापस लाएगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी की सरकार जम्मू कश्मीर में काम कर रहे 131 लोगों की राज्य में वापसी के लिए मदद कर रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले 29 अक्टूबर को कश्मीर में राज्य के पांच मजदूरों की हत्या के बाद वापसी की इच्छा जाहिर करने वाले मजदूरों के लिए राज्य सरकार ने एक विशेष कोच की व्यवस्था की है.
अधिकारी ने कहा, ‘‘हम उन 131 लोगों को वापस ला रहे हैं, जो काम के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे और वे अब वहां रहने में अनिच्छुक है.’’ जम्मू में पहले से ही नौ श्रमिक पहुंच गये है और शेष जम्मू आने के लिए श्रीनगर से चल चुके है. वे जम्मू से कोलकाता के लिए रेलगाड़ी में सवार होंगे.
अधिकारी ने बताया कि एक वरिष्ठ मंत्री को एक वीडियो फुटेज मिली थी जिसमें बंगाली मजदूर सरकार से उन्हें वापस लाने के लिए कदम उठाये जाने का आग्रह करते हुए दिखाई दे रहे थे. इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने यह निर्णय लिया.
उन्होंने कहा, ‘‘मजदूरों को यह डर है कि यदि वे कश्मीर घाटी में रहना जारी रखेंगे तो उन्हें मार दिया जायेगा.’’ उन्होंने कहा कि ये मजदूर उत्तरी दिनाजपुर, कूचबिहार और मुर्शिदाबाद जिलों के रहने वाले है और पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से घाटी में काम कर रहे थे.
गौरतलब है कि गत 29 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहलनगर गांव के पांच लोगों कमरूद्दीन शेख, मुरसलीम शेख, रफीकुल शेख, रफीक शेख और नईमुद्दीन शेख की घाटी के कुलगाम जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
राज्य सरकार ने इससे पूर्व मारे गये पांचों मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की थी.

Tech & Auto
INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, खूबियां जान हो जायेंगे हैरान…

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से काम करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।
Tech & Auto
ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…

OnePlus Nord 2T: वनप्लस ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फोन को भारतीय बाज़ार में कब तक लॉन्च किया जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट से हिंट मिला है कि वनप्लस नॉर्ड 2T की लॉन्चिंग ज़्यादा दूर नहीं है. पता चला है कि नॉर्ड 2T 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं इसके हाई-एंड मॉडल के लिए ग्राहकों को 31,999 रुपये खर्च करना पड़ सकता है.वनप्लस नॉर्ड 2T को ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फोन को भारतीय बाज़ार में कब तक लॉन्च किया जाएगा. अब एक नई रिपोर्ट से हिंट मिला है कि वनप्लस नॉर्ड 2T की लॉन्चिंग ज़्यादा दूर नहीं है.
इसके अलावा फोन के कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आई है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 2T को 27 जून को लॉन्च किया जा सकता है, जिसका मतलब साफ है फोन को जल्द भारत में पेश किया जाएगा. हालांकि जब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिलती लीक रिपोर्ट को कंफर्म नहीं माना जा सकता है.पता चला है कि नॉर्ड 2T 8GB और 12GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है, और इसके बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये हो सकती है. वहीं इसके हाई-एंड मॉडल के लिए ग्राहकों को 31,999 रुपये खर्च करना पड़ सकता है.OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और बताया गया है कि ये फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.
नॉर्ड 2T फोन नए मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 चिपसेट से लैस है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है.ये फोन नए ऑक्सीजन OS 12.1 एडिशन के साथ आता है जो एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है. OnePlus का कहना है कि Nord 2T को दो और Android अपडेट और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरे के तौर पर Nord 2T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का शूटर है.
देश - दुनिया
BANK HOLIDAY: इतने दिनों के लिए बंद होने जा रहे है ये बैंक, जल्द निपटा ले अपने जरुरी काम, देखे लिस्ट…

जुलाई महीने में अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि इस महीने बैंक में कितने दिन काम-काज होगा। जुलाई में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। 9 जुलाई को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई की लिस्ट
तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 कांग (रथयात्रा) भुवनेश्वर-इंफाल
3 रविवार सभी जगह
7 खर्ची पूजा अगरतला
9 बकरीद और दूसरा शनिवार सभी जगह
10 रविवार सभी जगह
11 ईद-उल-अजा जम्मू और श्रीनगर
13 भानू जयंती गंगटोक
14 बेन डिएनखलाम शिलांग
16 हरेला देहरादून
17 रविवार सभी जगह
23 चौथा शनिवार सभी जगह
24 रविवार सभी जगह
26 केर पूजा अगरतला
31 रविवार सभी जगह
नोट: इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में विभिन्न कारणों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
जम्मू और श्रीनगर में 9 से 11 जुलाई तक बैंक बंद
जम्मू और श्रीनगर में 9 से 11 जुलाई तक लगातार 3 दिन कामकाज नहीं होगा। 9 को बकरीद, 10 रविवार और 11 जुलाई को ईद-उल-अजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को यहां परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर7 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoमंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…
































You must be logged in to post a comment Login