छत्तीसगढ़
सैंपल जांच बंद, स्वाइन फ्लू के मरीज मिले

राजधानी में पिछले दो महीनों में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। एक मरीज का राजधानी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, आंबेडकर अस्पताल में स्वाइन फ्लू सैंपल जांच की सुविधा है। मगर, पिछले पांच महीने से जांच बंद होने की वजह से सैंपल जांच प्रभावित हो रहा है। आंबेडकर अस्पताल में आने वाले संदेही मरीजों समेत जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के सैंपल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजे जाते हैं।
जांच सुविधा बंद होने की वजह से मरीजों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। प्रबंधन ने इसकी वजह जांच किट उपलब्ध ना होना बताया है। इसके लिए विभाग को पत्र भी लिखा गया है। इधर सीएमएचओ डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि शहर में कांटेक्ट ट्रेसिंग कराकर स्वाइन फ्लू के सैंपल जांच के लिए हाल में एम्स भेजे जा रहे हैं।
महामारी नियंत्रण में, मूल विभाग भेजे जाएंगे कर्मी
जिला रायपुर के अंतर्गत कोविड-19 महामारी से बचाव व अन्य अनुषांगिक कार्यों के लिए समय-समय पर कतिपय अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके विभागीय कार्यों के साथ-साथ विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा से यह अनुभव किया गया है कि वर्तमान में कोविड-19 महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने से उपरोक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाना उचित प्रतीत होता है।
इसे देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार ने बूथ लेवल अधिकारियों को छोड़कर जिला रायपुर अंतर्गत कोविड-19 महामारी से बचाव एवं अन्य आनुषांगिक कार्यों में संलग्न सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उनके मूल विभाग, कार्यालय में तत्काल प्रभाव से उपस्थित होने व विभागीय दायित्वों के निर्वहन के लिए आदेशित किया है।

छत्तीसगढ़
Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1
1,54,859 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 104 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।
राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 132 नए मामले आए हैं।
इनमें रायपुर से 25, दुर्ग से 14, राजनांदगांव से पांच, बालोद से पांच, बेमेतरा से पांच, कबीरधाम से आठ, बलौदाबाजार से सात, महासमुंद से दो, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से एक, कोरबा से तीन, जांजगीर—चांपा से नौ, मुंगेली से तीन, सरगुजा से 16, बलरामपुर से छह, जशपुर से दो और बस्तर से दो मामले हैं।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,54,859 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,39,781 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1040 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,038 लोगों की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़
weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने जशपुर, महासमुंद, बीजापुर समेत 7 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया है. रायपुर, बिलासपुर दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के ज्यादातर जिलों में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीजापुर, महासमुंद, जशपुर समेत आस-पास के जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है. सोमवार की सुबह से ही प्रदेश के लगभग हर जिले में बारिश हो रही है.
रायपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एचके चन्द्रा के मुताबिक ओडिशा और गंगा की तराई में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है. इससे मध्य छत्तीसगढ़ रायपुर ,दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश को लेकर अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे भी यही सिस्टम सक्रिय रहेगा. यहां गरज चमक के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक करीब पखवाड़े भर से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ में मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब मानसून सक्रिय हो गया है. राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में यलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. सरगुजा, जशपुर, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, रायपुर व बिलासपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां बारिश के साथ ही बिजली गिरने की आशंका है. बिलासपुर और रायपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है. बीजापुर में बीते रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र और एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने कहा गया है. जरूरी इंतजाम के साथ बाहर निकलने की चेतावनी दी गई है.
छत्तीसगढ़
सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..
Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। सिलाई मशीन का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत सरकार देशभर में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार ग्रामीण और शहरी परिवेश में रह रही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर उनकी आर्थिक दशा में सुधार करना चाहती है। इसी कड़ी आज हम जानेंगे कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है और इस स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है?
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी आर्थिक दशा काफी खराब है। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम है।इसके अलावा देश में जो महिलाएं विधवा और विकलांग हैं, वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। वहीं इस योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है।
मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ कोई पुरुष नहीं उठा सकता है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़े इन मापदंडों के बारे में पता होना चाहिए।देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाकर हर महीने अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto7 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…































You must be logged in to post a comment Login