सऊदी क्राउन प्रिंस ने दी अरामको के IPO के लिए हरी झंडी

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको को IPO लाने की हरी झंडी मिल गई है. शुक्रवार को सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरामको की IPO पर अपनी सहमति दे दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है. एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि अंतत: क्राउन प्रिंस ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है. हालांकि, अभी तक सऊदी अरामको की तरफ से इसपर कोई टिप्पणी नहीं आई है.
शुक्रवार शाम को बैठक में सऊदी प्रिंस ने दी हरी झंडी
बता दें कि बीते कुछ दिनों के दौरान सऊदी अरामको के उच्चा अधिकारियों ने निवेशकों के साथ कई बैठकें की हैं. माना जा रही है कंपनी लगातार इस बात की कोशिश कर रही है लिस्टिंग से उसकी वैल्युएशन 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो सके. इस सिलसिले में शुक्रवार शाम को सऊदी सरकार के साथ बैठक हुई, जिसमें सऊदी अरामको को IPO की मंजूरी मिली.
Apple और Microsoft से 50 फीसदी अधिक है सऊदी अरामको की वैल्यूएशन
हालांकि, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साल 2016 की शुरुआत में ही कंपनी की वैल्युएशन 2 ट्रिलियन डॉलर होने की बात कही थी. लेकिन, कई रिपोर्ट्स में बैंकर्स और कंपनी इनसाइडर के हवाले से कहा गया है कि सऊदी अरामको की वैल्युएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर के करीब है. इस कीमत पर अरामको दुनियाभर में सबसे अधिक वैल्युएशन वाली कंपनियों से 50 फीसदी अधिक वैल्युएशन वाली कंपनी है. मौजूदा समय में माइक्रोसॉफ्ट और एप्प्ल जैसी कंपनियों की मार्केट वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर के करीब है.
बन सकती है दुनिया की सबसे बड़ी IPO लिस्टिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरामको 1-2 फीसदी स्टेक ही सऊदी स्टॉक मार्केट में लिस्ट करना चाहती है, जिससे करीब 20-40 अरब डॉलर जुटाया जा सके. बता दें कि अगर इस लिस्टिंग में 25 अरब डॉलर से अधिक रकम जुट जाती है तो सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी IPO लिस्टिंग बन जाएगी. अभी तक यह रिकॉर्ड अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के पास है, जिसने साल 2014 में 25 अरब डॉलर IPO के जरिए जुटाया था.

देश - दुनिया
E-SHARM CARD YOJANA: इस दिन जारी हो सकती है ई श्रम की दूसरी किस्त, इस तरीके से करे चेक…

देश के गरीब वर्ग को आर्थिक मदद मिल सके, उसके घर में राशन आ सके, उसके बच्चे शिक्षा ले सके, खेती करने में कोई दिक्कत न हो आदि। ऐसी ही कई बातों का ध्यान रखते हुए केंद्र और राज्य अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का सीधा उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है। ऐसी ही एक योजना देश में चल रही है, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को देश के असंगठित कामगारों के लिए लाया गया। योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं, जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उनके बैंक खाते में 500 रुपये की पहली किस्त भी जा चुकी है। ऐसे में हर किसी को अब इंतजार है तो सिर्फ दूसरी किस्त का। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि दूसरी किस्त के पैसे कब बैंक खाते में आ सकते हैं, और आप इन्हें कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इस दिन आ सकती है दूसरी किस्त
अगर आप भी ई-श्रम कार्डधारक हैं, तो आपको भी दूसरी किस्त का इंतजार होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरी किस्त के पैसे जून महीने के आखिरी हफ्ते में आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पैसे आने पर ऐसे कर सकते हैं चेक:-
मैसेज के जरिए
दूसरी किस्त जैसे ही आपके बैंक खाते में आएगी, तो बैंक की तरफ से आपको मैसेज प्राप्त होता है। इसमें बताया जाता है कि आपके खाते में किस चीज के पैसे आए हैं। आप अपने मैसेज बॉक्स में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको मैसेज आया है या नहीं।
एटीएम
आजकल ज्यादातर लोग अपने बैंक खाते का एटीएम बनवाकर रखते हैं, और अगर आपके पास भी ये है तो आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं या फिर मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं।
जॉब
रेलवे में निकली जूनियर टेक्निकल की भर्ती,5 जुलाई तक करें आवेदन

Railway Recruitment 2022 : उत्तर पूर्वी रेलवे ने अधिसूचना जारी कर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.
उत्तर पूर्वी रेलवे ने अधिसूचना जारी कर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2022 को शुरू हो चुकी है एवं उम्मीदवार 5 जुलाई 2022 तक पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे.
भर्ती के माध्यम से कुल 20 पद भरे जाएंगे. जिसमें जूनियर टेक एसोसिएट के 15, जूनियर टेक एसोसिएट (टीआरडी) के 2 एवं जूनियर टेक एसोसिएट (सिग्नल) के 3 पद शामिल हैं.
शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न स्ट्रीम में इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा की डिग्रियां अनिवार्य शैक्षिक योग्यता रूप में मांगी गई है. जिसकी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में चेक करें.
चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन गेट स्कोर कार्ड, अनुभव एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. जिसमें 55 फीसदी वेटेज गेट स्कोरकार्ड को, 30 फ़ीसदी अनुभव एवं 15 फ़ीसदी वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे. वहीं भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए
Tech & Auto
घर बैठे Amazon से कमाये पैसे, बस इन सवालों के जवाब देकर…
नेशनल डेस्क, तोपचंद : Amazon App quiz 2022: घर बैठे पैसे कौन कामना नहीं चाहता। हर इंसान यही सोचता है की कैसे भी कर के उसे रोजाना कुछ अलग से कमाई हो जाये। ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेज़न (Amazon) पर डेली ऐप क्विज़ (Daily App सवालuiz) का नया एडिशन शुरू हो गया है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon आज अपने Quiz में अमेज़न पे बैलेंस (Amazon Pay Balance) पर 5,000 रुपये जीतने का मौका दे रहा है. ये क्विज़ अमेज़न के मोबाइल ऐप पर मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि ये डेली क्विज़ हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होता है और रात 12 बजे तक चलता रहता है. क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं.
इस तरह के ढेर सारे इनाम जीतने के लिए आपको क्विज में पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब देना होते हैं. क्विज़ के दौरान पूछे गए हर सवाल में चार ऑप्शन दिए जाते हैं. आज के क्विज के विजेता का नाम 27 मई को घोषित किया जाएगा. उसे लकी ड्रा (lucky draw) के ज़रिए चुना जाएगा.
अगर आपके फोन में Amazon App नहीं है तो क्विज़ खेलने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा.
–डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आपको ये साइन इन करना होगा.
–इसके बाद ऐप ओपन करें और होम स्क्रीन को नीचे की ओर स्क्रॉल करें. जहां सबसे नीचे आपको ‘Amazon सवालuiz’ का बैनर मिलेगा.
हम यहां आज के क्विज के पांच सवालों और साथ ही उनके जवाब भी आपको बता रहे हैं. इसलिए जाइए खेलिए और जीतिए 5,000 Amazon Pay Balance.
सवाल – 1) Who has been appointed India’s first National Maritime Security Coordinator?
जवाब : G Ashok Kumar
सवाल – 2) Which of these neighbouring countries have decided to adopt India’s UPI system?
जवाब : Nepal
सवाल – 3) Rameshbabu Praggnanandhaa grabbed headlines after defeating world No. 1 & five-time world champion in which sport?
जवाब : Chess
सवाल – 4) Who is the current CEO of this tech company?
जवाब : Shou Zi Chew
सवाल – 5) Name this animal
जवाब : Pangolin
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष5 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश5 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई






























You must be logged in to post a comment Login