SBI Bank ने ATM ट्रांजेक्शन के इन नियमों में किया बदलाव, ऐसा करने पर भरना पड़ सकता है जुर्माना

कोरोना संक्रमण के चलते देश में लगे लॉकडाउन के बाद भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने (SBI Bank ATM) अपने एटीएम निकासी नियमों में बदलाव कर दिया है। जिसका सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर पडेगा। इतना ही नहीं बैंक नियमों का पालन नहीं करने पर ग्राहकों को इसके बदले में जुर्माना भी भरना पड सकता है। हाल ही में बैंक ने साफ कर दिया है कि मेट्रो शहरों में सेविंग खाता होल्डर्स द्वारा महीने में 8 से अधिक ट्रांजेक्शन करने पर जुर्माना लगेगा। उन्हें ट्रांजेक्शन की लिमिट पार करने पर हर लेनदेन पर चार्ज देना पडेगा।
दरअसल, SBI बैंक अपने नियमित (Saving Account) सेविंग अकाउंट होल्डर्स को एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन की अनुमति देता है। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और 3 किसी दूसरे बैंक के एटीएम (Bank ATM) से की जा सकती है। वहीं गैर-मेट्रो शहरों में 10 मुफ्त एटीएम लेनदेन होते हैं। इनमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई से किए जा सकते हैं, जबकि 5 अन्य बैंकों के एटीएम से की जा सकती है। वहीं अब मेट्रो शहरों में 8 से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर प्रति ट्रांजेक्शन जुर्माना देना पडेगा। वहीं खाते में ज्यादा रुपये ना होने की स्थिति में अगर ट्रांजैक्शन फेल हो जाती है, तो SBI खाताधारकों से 20 रुपये जुर्माने के तौर पर जीएसटी के वसूली की जाएगी। यह नियम भारतीय स्टेट बैंक ने अभी शुरू किया है। जिसका प्रभाव उसके खाता धारकों पर पडेगा।
OTP के साथ SBI एटीएम से निकाल सकेंगे कैश
एसबीआई ने एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक नकद (Cash Withdrawal) निकासी के नियमों में भी बदलाव किया है. अब अगर आपर (SBI ATM) एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक CASH निकालते हैं तो आपको ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी। यह नई सुविधा 1 जनवरी 2020 से लागू हो गई है. बैंक की इस सुविधा के तहत खाताधारकों को रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक SBI के एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी।

जॉब
यहां निकली , बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका,जल्द करे अप्लाई
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन के लिए अभ्यर्थी 6 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां 2021 निकाली हैं. इन पदों के लिए 6 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org के जरिए इन पदों के लिए 20 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 1295 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर भर्तियां एनएलसी (NLC) मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इकाइयों में करेगी.
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इन पदों के लिए आवेदन करें. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा.
रिक्त पदों की संख्या
वेल्डर के 88 पद, फिटर के 685 और इलेक्ट्रीशियन के 430 सहित कुल 1295 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता
इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मोटर मैकेनिक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए. वहीं वेल्डर पद के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होनी अनिवार्य है और आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए.
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 16 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है.
2021: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन 2021 शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
उत्तराखंड में इन दिनों कई विभागों में कई पदों पर नियुक्तियों और भर्तियों का दौर दिखाई दे रहा है. लोकसेवा आयोग द्वारा हाल में असिस्टेंट प्रोफेसरों और जेई के पदों के लिए खासी भर्तियां निकाली गईं. अब ज़िला सहकारी बैंकों में सैकड़ों भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है. कैबिनेट मंची धनसिंह रावत ने ऐसे 428 पदों पर भर्तियों को खोले जाने का ऐलान किया. जानिए पूरी रिपोर्ट.
सहकारिता विभाग में वर्ग चार के खाली पड़े पदों पर भर्तियों का रास्ता अब खुल गया है. ज़िला सहकारी बैंकों में 428 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी. प्रक्रिया काफी आगे बढ़ भी गई थी, लेकिन बीच में ही इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई थी. अब नियुक्तियों की प्रक्रिया सरकार ने खोलते हुए निर्देश जारी कर दिए हैं कि कैसे और किस आधार पर ये नियुक्तियां की जाएंगी. उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ धनसिंह रावत की अगुवाई में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने सभी ज़िला सहकारी बैंकों के चेयरमैन और महाप्रबंधकों की मौजूदगी में ये फैसले किए.
राज्य सरकार के इस आदेश के बाद राज्य के 10 ज़िला सहकारी बैंकों की वर्ग चार की नियुक्ति की प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो जाएगी. इस तरह की खबर देते हुए एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने निर्देश दिए, ज़िला सहकारी बैंकों का बोर्ड पारदर्शिता और मैरिट के आधार पर खाली पड़े पदों पर भर्ती कराए. जहां तक से यह भर्तियां रुकी हुई थीं, वहीं से आगे बढ़ाई जाने के निर्देश दिए गए हैं.
जॉब
होम मिनिस्ट्री में कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे और कब करें आवेदन
पंजाब लोक सेवा आयोग ने 10 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाना होगा. सिस्टम जनरेटेड फीस चालान फॉर्म के प्रिंट आउट का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 3 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है.
नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पंजाब लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. पंजाब लोक सेवा आयोग के द्वारा यह भर्तियां गृह और न्याय विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं. बता दें कि खाली पदों की संख्या 10 है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाना होगा.
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है आवेदन करने के पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन आवश्यक रूप से ध्यानपूर्वक पढ़ लें. नोटिफिकेशन में पदों के विवरण के साथ शैक्षणिक योग्यता से संबधित जानकारी साझा की गई है. बता दें कि सिस्टम जनरेटेड फीस चालान फॉर्म के प्रिंट आउट का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 3 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप नीचे बताई गई है. जिससे आवेदन करने में अभ्यर्थियों को सहूलियत हो जाए.
-
क्राइम न्यूज़6 days agoखाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा
-
जॉब5 days agoन्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख
-
क्राइम न्यूज़4 days ago9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!
-
देश - दुनिया7 days agoप्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर चलती ट्रेन से लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत
-
देश - दुनिया7 days agoअपने प्रेमी के सामने खुद और बेटी को निर्वस्त्र करती थी मां, वीडियो कॉल पर होता था गंदा
-
छत्तीसगढ़5 days agoछत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द
-
व्यापर3 days agoम्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?
-
देश - दुनिया4 days agoमुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़
-
छत्तीसगढ़5 days agoउत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद
-
देश - दुनिया7 days agoआईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, केएल राहुल,राशिद खान को मिलेगी दोगुनी रकम































You must be logged in to post a comment Login