Connect with us

प्रदेश

छात्रा ने हास्टल में लगाई फांसी, परिजनों ने कहा हत्या -हुई है

Published

on

बलांगीर के सकमा में मंगलवार की शाम यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के महिला छात्रावास में एक 12वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष अमबरिस दास ने कहा कि छात्रावास की दो छात्राएं जब शाम को नाश्ते के बाद हॉस्टल में आईं, तो उन्होंने एक अन्य स्टूडेंट का शव फांसी पर लटका देखा.

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

ओडिशा के बलांगीर के लोइसिंघा में एक कॉलेज हॉस्टल में 12वीं कक्षा की छात्रा का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला. इसके बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके वारदात पर पहुंच कर जांच में जुटी है. हालांकि छात्रा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.  जानकारी के मुताबिक, बलांगीर के सकमा में मंगलवार की शाम यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के महिला छात्रावास में एक 12वीं की छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. यूवोदया कॉलेज ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष अमबरिस दास ने कहा कि छात्रावास की दो छात्राएं जब शाम को नाश्ते के बाद हॉस्टल में आईं, तो उन्होंने एक अन्य स्टूडेंट का शव फांसी पर लटका देखा.

इसके बाद दोनों ने हॉस्टल वॉर्डन को इसकी जानकारी दी. इस घटना की पुष्टि होने के बाद तुरंत ही पुलिस को जानकारी दी गई. वहीं, 12वीं कक्षा कि पीड़ित छात्रा के भाई ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. भाई का कहना कि कोई भी खुद को फांसी लगाने से पहले अपनी नस को क्यों काटेगा और उसके बाद उस जख्म पर सेलो टेप क्यों लगाएगा?

भाई का आरोप है कि उसकी बहन की उंगलियों पर कट का निशान है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोइसिंघा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई. साथ ही पुलिस को छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि हादसा को लेकर केस दर्ज किया गया है. छात्रा कि शव को मजिस्ट्रेट एवं परिजनों के सामने छात्रावास के कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही पुलिस अधिकारी बग ने बताया कि छात्रा की कमरे से दो सुसाइड नोट मिले हैं, इन्हें भी जांच के लिए भेजा जाएगा.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने, 65 वर्षीय बुजुर्ग पर लगाया रेप केस का मामला !

Published

on

By

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप ( का मामला सामने आया था. लेकिन इससे पहले की पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ कई एक्शन लेती उससे पहले की आरोपी का शव फंदे से झूलता मिला  उसी रात को पीड़ित महिला ने मृतक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

दरअसल बुधवार सुबह शाजापुर जिले के ग्राम उगली में मंदिर के पास पेड़ पर झूलता एक 65 वर्षीय बुजुर्ग शख्स का शव मिलने पर सनसनी फैल गई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पता चला कि 1 दिन पूर्व मंगलवार रात मृतक के खिलाफ गांव की ही 75 वर्षीय महिला ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था.

महिला को घर से बाहर ले गया था देवी राम

शुजालपुर सिटी थाना अंतर्गत लगने वाले ग्राम उगली में 75 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 7 साल पहले उसके पति का देहांत हो चुका है. तीनों बेटियों का विवाह होने के बाद वह अपने बेटे और बहू के साथ ग्राम उगली में रहती है. मंगलवार को महिला गांव स्थित अपने घर पर बेटे और बहु के साथ घर पर ही थी. तभी शाम करीब 5 बजे गांव में ही रहने वाले 65 वर्षीय देवी उर्फ देवी राम अहिरवार घर आए और जर्दा खाने के लिए घर से बाहर चलने को कहा.

मंदिर के पास लगे पेड़ पर लटका मिला शव

वृद्ध महिला देवी राम के साथ घर के बाहर कुछ दूर पहुंची तो देवी राम ने देव महाराज के होटल के पीछे ले जाकर पीड़िता को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने महिला द्वारा बताई गई शिकायत के आधार पर देवीराम के खिलाफ मंगलवार रात 9 बजे प्रकरण दर्ज किया. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक शव गांव में ही एक मंदिर के पास लगे पेड़ पर लटक रहा है. जिसकी पहचान गांव के ही देवी राम के रूप में हुई. वहीं ओटले और फांसी लगाने वाले पेड़ के बीच दूरी बहुत कम होने से घटना पर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है.

Continue Reading

प्रदेश

छठे सीरो सर्वे में हुआ खुलासा,दिल्ली के लोगों में कोरोना के खिलाफ बनी हर्ड इम्युनिटी

Published

on

By

दिल्ली में छठे सीरो सर्व में पाया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के 97% लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिली है। दिल्ली का छठा सीरो सर्वे बड़े पैमाने पर कराया गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इसमें 28,000 सैंपल लिए गए, सभी वार्ड से 100-100 सैंपल लिए गए थे।

छठे सीरो सर्वे में कुल पॉजिटिविटी 97% आई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले पॉजिटिविटी थोड़ी ज्यादा है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों में पॉजिटिविटी 88% बनती है और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पॉजिटिविटी 97-98% बनती है।

समीर वानखेड़े को बॉम्बे HC से राहत

क्रूज ड्रग्स केस में NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वानखेड़े की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस को उन्हें 3 तीन दिन का नोटिस देना होगा। वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।

वानखेड़े ने अर्जी में यह भी कहा है कि अगर उनके खिलाफ जांच होती है तो यह CBI को सौंपी जाए। यह याचिका मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ है। मालूम हो कि समीर वानखेड़े पर ड्रग्स केस के गवाह प्रभाकर साइल ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लगाए हैं।

दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के घर CBI की रेड, 1.12 करोड़ बरामद
केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने रिश्वत मामले में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के घर पर गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान 1.12 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यह छापेमारी घूस लेने के मामले में हुई। अधिकारियों ने बताया कि मैदान गढ़ी थाने में तैनात भोजराज सिंह को बुधवार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उनकी कार की तलाशी के दौरान CBI ने 5.47 लाख रुपए से ज्यादा नकद बरामद किया।

BSE सेंसेक्स में करीब 1,000 अंकों की गिरावट
शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट है। आज मासिक और साप्ताहिक एक्पायरी भी बाजार की है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज करीब 1,000 अंकों की गिरावट में है।

यह 60,161अंक पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट में बड़े शेयर्स जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) के शेयर योगदान दे रहे हैं। इसके साथ ही बैंकिंग शेयर्स में भारी गिरावट है। इसी तरह निफ्टी में करीबन 263 अंकों की गिरावट है। यह 17,951 हजार पर पहुंच गया है। निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस का इंडेक्स 2% के करीब टूटा है

Continue Reading

प्रदेश

बिहार में 900 डॉक्टरों का हड़ताल ,OPD मरीजों को हो रही परेशानी

Published

on

By

इंटर्न डॉक्टरों ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों की OPD में बंद करवा दी है। इस कारण पटना के PMCH, भागलपुर के मायागंज अस्पताल, मुजफ्फरपुर के SKMCH में OPD सेवा बाधित है। PMCH में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से मरीजों की भीड़ लगी हुई है। सुबह 10.30 बजे तक 570 रजिस्ट्रेशन हुआ है। उसके बाद से OPD बन्द है। स्टाइपेंड में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आक्रोशित इंटर्न डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ा है। डॉक्टरों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कही थी।

आरोप है कि सरकार ने स्टाइपेंड में 5 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की है। आश्वासन की घुट्‌टी पिलाकर इंटर्न डॉक्टरों से ड्यूटी कराई जा रही है।इंटर्न डॉक्टरों ने बुधवार को आधे घंटे तक ओपीडी बंद कराई थी। गुरुवार को हड़ताल पर जाने से समस्या और बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन इंटर्न को समझाने में लगा है।

भागलपुर में भी OPD सेवा बाधित

भागलपुर में करीब 100 इंटर्न डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल में OPD सेवा बंद करवा दी है। करीब एक घंटे बाद अस्पताल अधीक्षक आए और इंटर्न डॉक्टरों को समझाने लगे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक खुद OPD में बैठ गए और सीनियर डॉक्टरों की मदद से OPD सेवा शुरू की।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने कहा कि अल्टरनेट व्यवस्था की जा रही है। अगर ये नहीं माने, तो पुलिस की मदद लेंगे।

IMA ने भी किया है समर्थन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन किया है। ऐसे में हड़ताल का असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी पड़ सकता है। IMA बिहार के डॉक्टर अजय कुमार का कहना है कि वह इंटर्न की मांग का पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि वह जायज है।

बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि बिहार में लगभग 900 की संख्या में इंटर्न डॉक्टर हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इंटर्न डॉक्टर डॉ. आकाश राज, डॉ. अनुराग, डॉ अभिषेक, डॉ शुभम, डॉ प्रशांत प्रियदर्शी सहित अन्य इंटर्न का कहना है कि वह 5 साल से स्टाइपेंड बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए दूरदराज से मरीज आते हैं। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ही 2000 के आसपास मरीज आते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 hours ago

श्रीलंका के करीब 100 कलाकार नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन पहुंचे , विदेशी मेहमानों ने अजब – गजब ठुमके लगाए

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव हो रहा है। यहां नाइजीरिया, फिलिस्तीन, श्रीलंका से कलाकार आए हैं।...

छत्तीसगढ़5 hours ago

छत्तीसगढ़: कॉलेज में फांसी पर लटकी मिली प्राचार्य की लाश,कॉलेज के कर्मचारियों में सनसनी

शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय अहिवारा में कॉलेज परिसर में फांसी पर प्रभारी प्राचार्य प्रभारी प्राचार्य डा. भुवनेश्वर नायक की लाश...

छत्तीसगढ़6 hours ago

3 साल की मासूम की हत्या,एक आरोपी को गिरफ्तार,लड़की से रेप की नीयत से आरोपी ले गया था,सफल नहीं हुआ तो मार डाला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस  ने 3 साल की मासूम की हत्या  के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़1 day ago

कोर्ट में महिला ने की सुसाइड करने की कोशिश

कोरबा न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला जिला न्यायालय की छत पर चढ़कर कूदने का...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में रहना होगा सावधन ,पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस के AY-4 वैरिएंट के सात मामलों की पहचान हुई

त्योहारों के मौसम में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ रहा है। पड़ोसी मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस से...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    दिल्ली से बड़ी खबर, भूपेश बघेल बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

  • देश - दुनिया6 days ago

    ड्रग्स को लेकर आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच क्या हुई थी बात? व्हाट्सऐप चैट से हुआ खुलासा

  • देश - दुनिया5 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया5 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में मिले 34 नए केस

  • देश - दुनिया6 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    इस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो लीक, मचा हड़कंप

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    कार ड्राइविंग सिखाने बेटी को साथ भेजते थे परिजन,16 साल की लड़की से युवक ने किया कई बार रेप

  • देश - दुनिया5 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

    Post Office की ये स्कीम 10 हजार के निवेश पर देगी 16 लाख का फायदा