जॉब
राज्य वन सेवा परीक्षा अधिसूचना जारी, जानें कितने पदों पर होगी भर्तियां

MPPSC ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी. कुल 63 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है.
आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी. अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in के जरिए 9 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.बता दें कि इस सेव परीक्षा के जरिए कुल 63 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़कर निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं.
रिक्त पदों की संख्या
सहायक वन संरक्षक – 8 पद
वन क्षेत्रपाल – 40 पद
परियोजना क्षेत्रपाल – 15 पद
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन, साइंस स्ट्रीम, कृषि में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता व इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियो के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है.
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे. वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 10 जनवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 9 फरवरी 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि – 24 अप्रैल 2022

जॉब
अच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
जॉब
नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
जॉब
सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता





























You must be logged in to post a comment Login