देश - दुनिया
छात्रा ने गणित के प्रोफेसर पर लगाया सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, मामला हुआ दर्ज

गणित पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। छात्रा के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा का कहना है कि इस काम में प्रोफेसर के अलावा महाविद्यालय का स्टाफ और अन्य छात्राएं भी शामिल हैं।
वहीं छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर फिलहाल फरार बताया जा रहा है कि पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।
छात्रा का आरोप है कि महाविद्यालय की प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को नशीला पदार्थ का सेवन करने के लिए मजबूर किया जाता है फिर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जाता है।
छात्रा ने प्रोफेसर का साथ देने वाली कुछ छात्राओं के भी नाम उजागर किए हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर छात्रों को अश्लील किताबें, सेक्सुअल टॉयज देकर अश्लीलता करने पर मजबूर करते हैं।
दावा जा रहा है कि महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोफेसर अपने घर पर बुलाता है और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। कई लड़कियों के साथ उसने रिलेशन बनाए गए हैं। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर को काला जादू आता है और वो लोगों का दिमाग कंट्रोल कर लेता है। इस घटना के बाद से वो काफी डर गई है।


देश - दुनिया
चिदंबरम और उनके बेटे की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने दोनों को समन जारी किया। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल मैक्सिस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद शनिवार को राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और अन्य को समन जारी किया। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने इस मामले में सोमवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
जांच एजेंसियों की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने पहले अदालत को सूचित किया था कि एजेंसियों ने विभिन्न देशों को एलआर (लेटर रोगेटरी) भेजे थे और इस संबंध में कुछ घटनाक्रम हुए थे। सीबीआई ने यह भी कहा था कि वह एक नई लीड पर काम कर रही है। अदालत ने एजेंसियों से रिपोर्ट मांगते हुए कहा था कि पत्र में उल्लेखित आरोप काफी गंभीर प्रकृति के हैं।
बता दें कि यह मामला जिसकी सीबीआई और ईडी द्वारा जांच की जा रही है, एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। FIPB की मंजूरी कथित तौर पर 2006 में दी गई थी जब चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

देश - दुनिया
ओडिशा के एक जनजातीय स्कूल में कोरोना का कहर, 26 छात्र आए पॉजिटिव

देशभर में कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है. वैक्सीनेशन अभियान में तेजी के बावजूद कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी गर्ल्स स्कूल में 26 छात्राओं में कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं. चमकपुर आदिवासी आवासीय विद्यालय के संक्रमित छात्रों को संस्था परिसर में आइसोलेशन में रखा गया है.
ओडिशा के मयूरभंज में स्कूल के सभी 26 छात्रों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. स्कूल के 259 छात्र COVID सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत COVID-19 परीक्षण से गुजरेंगे. ताकि कोरोना की गंभीरता से बचा जा सके. करंजिया सब-कलेक्टर ठाकुरमुंडा बीडीओ तहसीलदार और डॉक्टरों की टीम स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुंचे. स्कूल के छात्राओं को कोविड-19 को लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
मेडिकल कॉलेज के छात्र भी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
देश - दुनिया
केजरीवाल ने की पीएम मोदी से प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से ऐसे देशों की उड़ानें बंद करने का आग्रह किया है, जहां पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस मिले हैं. पीएम मोदी कोरोना की स्थिति और टीकाकरण अभियान पर आज (27 नवंबर) एक समीक्षा मीटिंग की. इस मीटिंग से पहले दिल्ली के सीएम का यह ट्वीट सामने आया है.
केजरीवाल ने कहा, मैं पीएम से उन देशों की उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं जो कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित हैं. हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना से उबर सका है. हमें नए वेरिएंट को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए.
ओमिक्रोन वेरिएंट का बढ़ा खौफ
-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी,युवाओं के लिए अच्छी अवसर
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश


















You must be logged in to post a comment Login