क्राइम
प्रेमिका से मिलने के लिए छात्र ने रची किडनैपिंग की झूठी कहानी,पिता से मांगी फिरौती

प्यार जो न करवाए वो कम भिंड में एक किशोर अपने प्यार में ऐसा दीवाना हुआ कि उसने अपने ही अपहरण की कहानी रच दी. फिर मोबाइल के एक लेटेस्ट ऐप का इस्तेमाल किया और अपने ही पिता को फिरौती के लिए फोन कर दिया. लेकिन पुलिस ने किशोर की चालाकी पकड़ ली और उसे ढूंढ निकाला. मामला कम उम्र में दीवानगी का था इसलिए पुलिस ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया.
भिंड जिले के गोहद कस्बे में अपहरण का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. प्यार में पागल एक छात्र ने प्रेमिका से मिलने के लिए अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली. इसके लिए उसने एक लेटेस्ट मोबाइल एप का उपयोग किया और अपने पिता को फिरौती के लिए फोन कर दिया. लेकिन पुलिस ने बच्चे की साजिश पता लगा ली. पुलिस ने इसे कम उम्र की नासमझी मानते हुए कोई कार्रवाई करने के बजाए लड़के को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया.
ये दीवाना छात्र सिर्फ 18 साल का है. मसला ये था कि छात्र की प्रेमिका दिल्ली में रहती है. वो उससे मिलने जाना चाहता था लेकिन जेब में पैसे नहीं थे. घरवालों से पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया. प्रेमिका से मिलने की दीवानगी ऐसी थी कि बस उसने अपहरण और फिरौती की कहानी गढ़ ली.
मोबाइल ऐप में आवाज बदलकर पिता को फोन
छात्र ने इसके लिए मैजिक कॉल एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया. आवाज बदलकर अपने ही फोन से पिता को फोन किया. अपहरण की झूठी खबर दी और फिर उनसे तीन रुपये की फिरौती मांग ली.
पुलिस के पास पहुंचे पिता
भिंड जिले के गोहद कस्बे में रहने वाले सुरेंद्र सिंह कुशवाह ने 6 नवंबर को गोहद थाने में रिपोर्ट की कि मेरा बेटा संदीप कुशवाह उम्र 18 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चला गया है. पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुमशुदी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी. 8 तारीख को सुरेंद्र सिंह फिर पुलिस के पास फिर पहुंचे और पुलिस को बताया कि मेरे बच्चे के मोबाइल से फिरौती की मांग की गई है. पुलिस ने तुरंत साइबर सेल की मदद से मोबाइल ऐप की लोकेशन खोजी और एक टीम ग्वालियर भेजकर बच्चे को खोज निकाला.
पुलिस भी रह गयी हैरान
पुलिस पूछताछ में बच्चे ने जो खुलासा किया उसे सुनकर सभी दंग रह गए. संदीप कुशवाह ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दिल्ली जाना चाहता था. मुरैना में मौसी के घर पर दोनों की मुलाकात हुई थी. उससे मिलने जाने के लिए घरवालों से रुपये मांगे. जब रुपये नहीं मिले तो उसने अपने अपहरण की कहानी रच डाली. मोबाइल में मैजिक कॉल एप डाउनलोड किया और फिर आवाज बदलकर पिता को फोन करके उनसे ढाई लाख रुपए की फिरौती मांगी. उनसे कहा आपका बेटा मेरे कब्जे में है. अगर फिरौती की रकम नहीं दी तो उसे खत्म कर देंगे
पिता के सुपुर्द
पुलिस वालों ने इसे कच्ची उम्र की नासमझी माना. उन्होंने बच्चे को समझाया और एक्शन लिये बना माता पिता के साथ घर भेज दिया.


क्राइम
महिला की हत्या, घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफनाया महिला का शव
![]()
नगर पंचायत अमरकंटक के बैंकटोला बस्ती में एक महिला का शव घर के आंगन में गड्ढे की खुदाई करने के दौरान मिला। महिला करीब 25 दिन से लापता थी। मृत महिला का नाम सोना बाई 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बैंक टोला अमरकंटक है।
मृतका घर पर अकेली रहती थी महिला की अज्ञात द्वारा हत्या कर आंगन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था ताकि हत्या का राज दफन रह जाए लेकिन मृतका की बेटी ने घर पर मां को ना पाया और घर के बाहर जब कुछ संदिग्ध निशान देखे तो शंका हुई और पुलिस की मदद ली जिसके बाद यह सनसनीखेज मामला सामने आया।
मजदूरी करती थी महिला : मृतका उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में मजदूर थी। महिला के पति की मौत हो चुकी है एक बेटी थी जिसकी शादी गाड़ासरई डिंडौरी जिले में की थी। विगत कुछ दिनों से मृतका नर्सरी गार्डन में काम करने नहीं जा रही थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया सोना बाई को करीब एक माह से नहीं देखा है।
गार्डन में काम करने वाले एक अन्य मजदूर कुछ दिन पहले मृतका सोना बाई की बेटी रोशनी सिंह श्याम जो कि सुनपुरी पाटन जिला डिंडौरी में रहती है के गांव गया हुआ था तब उसे यह जानकारी दी थी की तुम्हारी मां दशहरा से काम पर नहीं आ रही है। जानकारी मिलते ही रोशनी सिंह श्याम व पति तुलाराम श्याम दोनों सोमवार शाम को अमरकंटक पहुंचे और मां के घर जाकर देखे तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ पाया और बाहर सामान अस्त व्यस्त हालत पर मिले। साथ ही जगह-जगह पर खून के सूखे धब्बे दिखे जिससे उन्हें शंका हुई कि कुछ गलत हुआ है।
ठीक उसी शाम रोशनी सिंह श्याम और तुलाराम श्याम थाने पहुंचकर घटना की सारी जानकारी पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी प्राप्त होते ही अमरकंटक पुलिस दल मंगलवार दोपहर तीन बजे बैंक टोला बस्ती महिला के घर पहुंचा। जांच प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए पाया कि घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक चौधरी को घटना की जानकारी दी। इस पर तुरंत अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक चौधरी अमरकंटक घटनास्थल पहुंचे।
पुलिस के द्वारा घर का ताला खोलकर जांच की गई। जांच में पाया गया कि घर का समान इधर उधर पड़ा हुआ था। घर के पास में ही कुछ दिनों पहले खोदी गई मिट्टी सामने दिखी।
यह देखते ही पुलिस ने नगर पंचायत अमरकंटक के सफाई कर्मियों को बुला कर मिट्टी को खोदवाया तो उसमें शव बरामद हुआ जिसकी पहचान सोना बाई के रूप में उसकी पुत्री रोशनी सिंह श्याम ने की। मौके का पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
क्राइम
16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने किये दुष्कर्म,आरोपित युवक गिरफ्तार

सरकंडा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा थाना प्रभाारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की है।
पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान राजकिशोरनगर के हरश्रंगार कालोनी अटल आवास में रहने वाले अजय कश्यप से हुई थी। इस दौरान युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में नाबालिग को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है।
इस पर उसने युवक से बात करना बंद कर दिया। बाद में युवक ने उससे फिर से संपर्क कर अपनी पत्नी को छोड़कर शादी की बात कही। मना करने पर आरोपित ने नाबालिग को धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवक की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद सरकंडा थाने में मामले की शिकायत की।
इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
नाबालिग ने बताया कि अजय के शादीशुदा होने की जानकारी पर उसने संबंध तोड़ने की बात कही थी। इस पर अजय उसे आए दिन परेशान करता था। साथ ही उसे बदनाम करने की धमकियां देता था। इससे नाबालिग डर गई थी। उसने इसकी जानकारी स्वजन को नहीं दी। उसकी हरकतें बढ़ने पर नाबालिग ने स्वजन को जानकारी देकर थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम
मध्य प्रदेश:आलीराजपुर जिले में 4 लोगों की हत्या, सिवनी मालवा में मिले तीन शव

मध्य प्रदेश में दीपावली के दिन सात लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई । जहां विवाद के बाद आलीराजपुर जिले में चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया वहीं होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में तीन लोगों की हत्या की आशंका है।
पुलिस के अनुसार आलीराजपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़िया गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष की जानकारी मिली थी। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। ज्ञात हुआ है कि लड़का-लड़की को लेकर विवाद के बाद पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान विवाद हुआ और धारदार हथियार चले। सूचना पर आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचे हैं।
वहीं इससे पहले होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में आज तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां पति, पत्नी और बच्चे का शव मिला है। इनकी हत्या की गई या इन लोगों ने खुद मौत को गले लगाया इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह हत्या का मामला जताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार इन लोगों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। सिवनी मालवा के वार्ड तीन में यह घटना दीपावली के दिन होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के साथ एसडीओपी और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।इनकी पहचान नामदेव परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है

-
देश - दुनिया6 days agoजिमीकंद की सब्जी,दिवाली की रात क्यों बनाई और खाई जाती है, जानें वजह
-
देश - दुनिया4 days ago₹4 का शेयर 75 रुपये का हुआ, एक साल में 1 लाख के बन गए 18 लाख, क्या आपके पास है?
-
देश - दुनिया5 days agoप्लेन में महिला लेकर आई मछली-भात, टिफिन बॉक्स खोलते ही मच गया हंगामा
-
3 days agoथियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !
-
प्रदेश3 days agoरेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कल से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे सफर
-
देश - दुनिया4 days agoपीएम किसान की 10वीं किस्त के लिए जरूरी होगा ये कार्ड, वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया4 days agoबीवी ने पति को कुत्ते के पट्टे से बांध मॉल में घुमाया, रेस्त्रां में भी चेन से बांधकर खिलाया खाना
-
खेल7 days agoरोहित-राहुल का धमाका, एक ही पारी में बना दिए ये रिकॉर्ड
-
देश - दुनिया3 days agoसरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली बड़ी सुविधा कल से बंद हो जाएगी, जानें नई गाइडलाइन
-
जॉब2 days agoएम्स में कई पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी, जॉब करने का सुनहरा मौका


















You must be logged in to post a comment Login