Connect with us

छत्तीसगढ़

त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस,मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी

Published

on

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार को इस अवसर पर देशभर के कलाकारों के अलावा दूसरे देशों के कलाकारों ने भी बेहद शानदार प्रस्तुति दी है। इसमें सबसे खास रहा है त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस। ये परफॉर्मेंस देख लोग हैरान रह गए। मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी और जबरदस्त प्रदर्शन किया।

महिला कलाकर की इस प्रदर्शन के देख लोगों ने जमकर तारीफ की। बताया जाता है कि इस नृत्य का नाम होजागिरी नृत्य है। त्रिपुरा के लोग स्थानीय देवी से प्रार्थना करने के लिए के लिए एक उत्सव में इसे प्रस्तुत करते हैं। इस डांस में नर्तक अपने सिर पर एक बोतल के साथ मिट्टी के मटके पर खड़े होते हैं। सिर पर एक रोशन दीपक बोतल पर संतुलित होता है। इसी तरह माली देश के कलाकारों के परफॉर्मेंस के बाद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

Published

on

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष टिकरीहा नाम के युवक को शिकार बनाया। एक लिंक भेजकर इनके खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। करीब एक सप्ताह तक युवक इस कोशिश में लगा रहा कि उसके खाते से चुराई गई रकम उसे वापस मिल जाए, मगर ऐसा नहीं हुआ। थककर युवक ने अब पुलिस से मदद मांगी है। आशीष की शिकायत पर डीडी नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आशीष ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले 7381191085 नंबर से एक फोन कॉल आया। कॉलर ने खुद को रिलायंस जियो का कर्मचारी बताया। आशीष से कहा गया कि जियो फायबर नेट के लिये रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आशीष पहले से ही जियो फायबर नेट के कस्टमर हैं। उसने कह दिया कि उसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। ठग ने जरूरी बताकर फिर से रजिस्ट्रेशन करने को कहा। आशीष उसकी बातों में आ गया। ठग ने रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस के लिए 299 रुपए का डिजिटल पेमेंट करने को कहा।

ठग ने ऐसे फंसाया जाल में
ठग ने आशीष के नंबर पर एक लिंक भेजी। लिंक पर CP-MFIBER लिखा था। इसे क्लिक करते ही एक फॉर्म ओपन हुआ। डीटेल भरकर आशीष ने अपने आर बीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 299 रुपए की पेमेंट की। मगर आशीष के पास पेमेंट सक्सेसफुल का मैसेज नहीं आया। इसपर ठग ने कहा कि कुछ तकनीकी परेशानी है, हम आपके घर एक कर्मचारी काे कनेक्शन लगाने के लिए भेजेंगे रुपए उसे दे देना। कहा कि इसे डाउनलोड करें, ताकि आपके घर की लोकेशन की जानकारी मिले। भरोसा करके आशीष ने एप इंस्टॉल किया और मोबाईल को चर्चिंग मे लगाकर अपना काम करने लगे। तकरीबन आधे घंटे बाद जब युवक की नजर अपने फोन पर पड़ी तो इनके आर बी एल बैंक खाते से 40000, 50000,249 रुपए, भारतीय स्टेट बैंक से 40000, 7500 रुपए अमेजान पे के जरिए निकाले जा चुके थे।

आपके साथ ऐसा हो तो ये करें
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन फ्रॉड या साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने के लिए एक नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर है -155260। अगर आप ऐसे किसी हादसे या अपराध के शिकार होते हैं तो इस नंबर तुरंत कॉल करें। साइबर धोखाधड़ी या अपराध की शिकायत मिलते ही गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाला इंडियन साइबर-क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर सेंटर सक्रिय हो जाएगा। यहां से आरबीआई से जुड़े बैंको और ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पर तुरंत सूचना पहुंच। जाएगी इससे ठगों के पास आपकी रकम जाने से रोकी जा सकती है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

Published

on

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने गांव में उप धान  केंद्र खोलने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि, अंदरूनी इलाकों में बिजली नहीं होने से गांव में अंधेरा भी पसरा रहता है। उन्होंने बिजली व मनरेगा के कार्यों में मजदूरों को नगद भुगतान करने की भी मांग की है। अपनी मांगों को लेकर दंतेवाड़ा के कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने आश्वासन दिया है।

दंतेवाड़ा व बस्तर जिले के सीमावर्ती इलाके में स्थित धुर नक्सल प्रभावित जंगमपाल, छोटे तोंगपाल व लखापाल गांव के दर्जनों ग्रामीण दंतेवाड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि, उनके गांव में धान खरीदी केंद्र नहीं है। ऐसे में उन्हें अपने धान को बेचने के लिए 85 किलोमीटर का सफर तय कर कटेकल्याण ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ता है। आने-जाने में काफी समय लग जाता है। जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण माड़का राम, हरीश व हड़मा ने बताया कि, मनरेगा के कार्यों का नगद भुगतान नहीं होने से भी परेशानी हो रही है। कई दिनों से उन्हें मनरेगा के कार्यों का भुगतान भी नहीं किया गया है। ऐसे में सामने दिवाली भी है। उन्होंने कहा कि, प्रशासन अंदरूनी इलाके के मजदूरों को मनरेगा के कार्यों का नगद भुगतान करें।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 31 नए मरीज मिले,कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है

Published

on

छत्तीसगढ़ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामलों का पता चला है। सप्ताह भर पहले प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 214 थी। अब यह संख्या बढ़कर 285 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश भर में कोरोना के 23 हजार 331 नमूनों की जांच हुई। इसमें 31 मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 9 लोगों को कोरोना के इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। इनको शामिल कर प्रदेश में अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 10 लाख 5 हजार 957 हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत रिपोर्ट नहीं हुई है।

पिछले एक सप्ताह के ट्रेंड पर गौर करें तो बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या साफ देखी जा सकती है। 22 अक्टूबर को प्रदेश में 22 नए केस आए थे। उस दिन सक्रिय मरीजों की संख्या 214 थी। 23 अक्टूबर को नए मरीज 28 थे और एक्टिव मरीजों की संख्या 230 हो चुकी थी। 24 अक्टूबर को नए मरीजों की संख्या केवल 20 रही। उस दिन एक्टिव मरीजों की संख्या भी 219 हो चुकी थी। 25 अक्टूबर को नए मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हुई तो एक्टिव मरीजों की संख्या 234 हो गई।

26 अक्टूबर को 26 नए मरीज मिले और सक्रिय मरीजों की संख्या 239 हो चुकी थी। 27 अक्टूबर को 28 नए मरीज मिले। केवल 12 लोग डिस्चार्ज हुए। ऐसे में एक्टिव मरीज बढ़कर 249 हो गए। 28 अक्टूबर को 31 नए मरीज मिले, केवल 9 ठीक हुए। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 285 तक पहुंच गए। डॉक्टरों का कहना है, त्योहारों की भीड़ को देखते हुए यह आंकड़े चिंता बढ़ा सकते हैं। हमें अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

इस समय दुर्ग-कोरबा-रायपुर में सबसे अधिक केस
गुरुवार को सबसे अधिक 7 मरीज दुर्ग जिले में मिले। वहां एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 56 हाे गई है। कोरबा में केवल एक केस मिला। लेकिन, वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 36 है। रायपुर में 5 केस मिले। यहां एक्टिव केस की संख्या 34 हो गई है। बस्तर में 30 और जांजगीर-चांपा में 24 मरीज हैं।

सात जिलों में कोरोना का कोई केस नहीं
गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 7 ऐसे जिले ऐसे रहे, जहां कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। इन जिलों में बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, महासमुंद, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सूरजपुर और नारायणपुर शामिल हैं। राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा और कोरिया में केवल एक-एक मरीज मिले हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़54 mins ago

लिंक भेजकर लगभग डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए,डिजिटल ठगी की एक वारदात

रायपुर में डिजिटल ठगी की एक वारदात हुई है। शातिरों के गैंग ने डीडी नगर इलाके में रहने वाले आशीष...

छत्तीसगढ़1 hour ago

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा कलेक्टर को बताई समस्या,धान बेचने 85 किमी दूर जाने की मजबूरी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के 3 गांव के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।...

छत्तीसगढ़1 hour ago

त्रिपुरा से आए कलाकारों का स्टंट परफॉर्मेंस,मटकों पर पर नाचती हुई कलाकार, पीठ की तरफ उल्टे होकर झुकी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार को इस अवसर पर देशभर के...

छत्तीसगढ़2 hours ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 31 नए मरीज मिले,कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है

छत्तीसगढ़ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार...

छत्तीसगढ़3 hours ago

चाचा ने सोशल मीडिया पर फेक ID बनाकर भतीजी का अश्लील फोटो किया वायरल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को एक बार फिर शर्मशार करने का मामला सामने आया है. चाचा ने अपनी...

#Exclusive खबरे

Calendar

October 2021
S M T W T F S
  1 2
3 4 5 6 7 8 9
10 11 12 13 14 15 16
17 18 19 20 21 22 23
24 25 26 27 28 29 30
31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट

  • देश - दुनिया6 days ago

    बैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें

  • देश - दुनिया7 days ago

    गलत खाते में ट्रांसफर कर दिए पैसे? वापस पाने का तरीका जानिए, RBI ने सेट किए हैं कई नियम

  • देश - दुनिया7 days ago

    इस देश के प्रधानमंत्री का सेक्स वीडियो लीक, मचा हड़कंप

  • देश - दुनिया6 days ago

    50 हजार लगाकर शुरू कर दें यह कारोबार, सरकार भी करेगी मदद,हर महीने होगा 5 लाख का मुनाफा

  • देश - दुनिया6 days ago

     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली से पहले डबल हो सकता है किस्त का पैसा, जानिए डिटेल

  • देश - दुनिया5 days ago

    12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग

  • देश - दुनिया6 days ago

    सस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल

  • देश - दुनिया4 days ago

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम

  • देश - दुनिया6 days ago

    हरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर