Connect with us

100 रुपये किलो के करीब पहुंची प्याज की कीमत

Published

on

प्याज के आंसू एक फिर से आम आदमी बहा रहे हैं। प्याज का तड़का काफी महंगा हो गया है। कुछ राज्यों में प्याज की रिटेल कीमतें 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गई हैं। जो कि कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं।अगस्त और सितंबर महीने में प्याज की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी। प्याज की आवक कम होने से फिर से कीमतों में तगड़ा उछाल देखा जा रहा है।एक रिपोर्ट्स के मुताबिक,  लासलगांव होलसेल मार्केट में प्याज की होलसेल प्राइस 55.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

यह 4 चार साल के सबसे बड़े लेवल पर है। इससे पहले अगस्त की शुरुआत में इसकी कीमत 13 रुपये थी। रिटेल में प्याज की कीमत 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80 रुपये हो चुकी है। व्यापारियों ने कीमतों में और बढ़ोतरी होने की आशंका व्यक्त की है क्योंकि नवंबर महीने में बारिश से फसल को नुकसान हुआ है।इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट ने संकेत दिया है कि भारी बारिश की वजह से नासिक, अहमदनगर और पुणे में प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

पिछले महीने पूरे देश में प्याज की कीमतों में गिरावट आ गई थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि अगर ग्राहकों को प्याज खाना है तो अधिक पैसे देने पड़ेंगे। देश भर में प्याज की कीमतें 60-90 रुपये प्रति किलो के दायरे में बिक रही हैं।कुछ किसानों ने भारी बारिश की वजह से फसल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। ज्यादातर किसान अपना पुराना स्टॉक ही बेच रहे हैं। नया बारिश की वजह से खराब हो गया है। लिहाजा प्याज उत्पादक किसानों का कहना है कि प्यजा के पुराने स्टॉक की कीमत अधिक होगी। वैसे भी पिछले साल प्याज का उत्पादन कम हुआ था।

प्याज की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। तेजी से बढ़ रहे दाम की वजह से इसकी कीमत 100 रुपये किलो तक पहुंच सकती है। होल सेल मार्केट में पिछले 3 महीनों के दौरान प्याज की कीमतों में 4 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।उधर कीमतें आसमान छूने पर सरकार भी एक्शन में आ गई है। उपभोक्ता मंत्रालय ने प्याज के इम्पोर्ट को बढ़ावा देने का फैसला किया है। ऐसे में प्याज की कीमतों में आने वाले दिनों लगाम कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

gmail स्टोरेज खाली करने का सबसे आसान तरीका, इन ट्रिक्स से अपने पुराने से पुराने ईमेल डिलीट करे

Published

on

हमारे जीमेल पर रोजाना ढेरों ऐसे ईमेल्स आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. इसके अलावा कई ईमेल्स में बड़ी फाइल्स अटैच होती हैं, जो काफी स्पेस घेर लेती हैं. ऐसे में स्पेस फुल हो जाने पर हमें नए ईमेल नहीं मिल पाते हैं.

नई दिल्ली. हमें जीमेल पर रोजाना ढेरों ऐसे ईमेल्स आते हैं, जो हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. हम इन्हें समय रहते डिलीट नहीं करते, तो देखते ही देखते हजारों ईमेल इकट्ठा हो जाते हैं. यह ईमेल ज्यादातर स्पैम मेल होते हैं या मार्केटिंग-एडवर्टाइजिंग कंपनियों द्वारा भेजे जाते हैं. यह मेल हमारे किसी काम के नहीं होते हैं. इसके अलावा कई ईमेल्स में बड़ी फाइल्स अटैच होती हैं, जो काफी स्पेस घेर लेती हैं. ऐसे में स्पेस फुल हो जाने पर हमें नए ईमेल नहीं मिल पाते हैं.

गौरतलब है कि Google अपने सभी यूजर्स को जीमेल पर 15GB स्टोरेज देता है. इसके अधिक स्टोरेज के लिए आपको हर महीने पैसे खर्च करने होंगे, तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप पुराने और बड़ी फाइल्स वाले ईमेल को आसानी से डिलीट कर सकते हैं और स्टोरेज की टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं.

एक साथ डिलीट करें कई ईमेल्स
एक-एक करके ईमेल डिलीट करना थोड़ा मुश्किल काम है और इसमें काफी समय है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप पहले बड़े अटैचमेंट वाले मेल को डिलीट करें. बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल को हटाने के लिए आप उन्हें साइज, डेट और अन्य के आधार पर एक बार में सर्च क सकते हैं और उन्हें डिलीट कर सकते हैं.

इसके लिए आपको बस उन सभी ईमेल को सिलेक्ट करना है जिन्हें आप हटाना चाहते हैं. इसके बाद डिलीट आइकन पर क्लिक करें. आप अपना समय बचाने के लिए सभी ईमेल का चयन भी कर सकते हैं और जिन्हें आप रखना चाहते हैं उन्हें अनचेक कर सकते हैं. प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपको Trash सेक्शन पर जाना होगा और यहां Empty the recycle bin ऑप्शन पर टैप करना होगा.

ज्यादा स्टोरेज के लिए कितना करना होगा भुगतान
जो यूजर अधिक स्टोरेज के लिए नया गूगल वन प्लान खरीदना चाहते हैं. उनके लिए गूगल तीन प्लान की पेशकश करता है. गूगल इसके लिए अपने यूजर्स को Basic, Standard और Premium प्लान ऑफर करता हैं. भारत में गूगल Basic प्लान के तहत 35 रुपये प्रति माह (डिस्काउंट प्राइस) पर 100GB स्टोरेज की पेशकश कर रहा है.

स्टैंडर्ड प्लान की कीमत आपको प्रति माह 52 रुपये और 200GB स्टोरेज मिलेगा, जबकि, प्रीमियम प्लान की कीमत 162 रुपये प्रति माह है और इसमें 2TB का स्टोरेज मिलता है. बता दें कि ये डिस्काउंट प्राइस है. गूगल वन प्लान की ओरिजनल कीमत क्रमश: 130 रुपये, 210 रुपये और 650 रुपये है.

 

 

Continue Reading

जॉब

भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन की निकली भर्ती,उम्मीदवार करें आवेदन

Published

on

By

Indian Navy Recruitment 2022: सिलेक्ट होने वाले कैंडिडे्टस को आम तौर पर अंडमान और निकोबार कमान के प्रशासनिक कंट्रोल के तहत यूनिट में काम करना होगा.भारतीय नौसेना मुख्यालय अंडमान और निकोबार कमान की अलग अलग यूनिट्स में भर्ती के लिए ग्रुप “सी” अराजपत्रित, औद्योगिक के रूप में क्लासिफाइड ट्रेड्समैन मेट के पद के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाने वाले हैं.भारतीय नौसेना के ट्रेड्समैन आवेदन फॉर्म 06 अगस्त 2022 को उपलब्ध होने की उम्मीद है.जरूरी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 06 सितंबर 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट यानी https://erecruitment.andaman.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.सिलेक्ट होने वाले कैंडिडे्टस को आम तौर पर अंडमान और निकोबार कमान के प्रशासनिक कंट्रोल के तहत यूनिट में काम करना होगा,हालांकि,उन्हें प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार नौसेना यूनिट / फोर्मेशन में भारत में कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थानों से 10 वीं कक्षा पास और संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रमाण पत्र.
आयुसीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा 25 साल है.

सिलेक्शन प्रोसेस
सबसे पहले कैंडिडेट्स के एप्लिकेशन की स्क्रीनिंग होगी. उसके बाद एक लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा क्वालिफाई करने वाले कैंडिडे्टस को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

How to Apply for Indian Navy Tradesman Mate Recruitment 2022?

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://erecruitment.andaman.gov.in पर जाएं.

वहां आपको ‘Recruitment for the post of Tradesman Mate, Headquarters, Andaman and Nicobar Command’ के अंडर में ‘Apply Online’ का ऑप्शन मिलेगा.

अब यहां आपको डिटेल्स डालकर सबमिट करना है.

इस भर्ती प्रक्रिया से कुल 112 पद भरे जाने हैं. इस तरह जनरल कैटेगरी के 43 पद, ओबीसी के 32 पद, एससी के 18 पद, एसटी के 8 पद ईडब्ल्यूएस के 11 पद भरे जाने हैं।

इसे भी पढ़िये 

सरकार कर्मचारियों को मिली खुशखबरी : महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी,पढ़े पूरी ख़बर

Continue Reading

Tech & Auto

iQOO 9T की पहली सेल आज, मिल रहा बेहतरीन ऑफर्स, इसमें मिलेगा 12जीबी तक RAM एवं फुल-एचडी+ E5 AMOLED डिस्प्ले, जाने क्या है इस फ़ोन की कीमत

Published

on

iQoo 9T की आज पहली सेल है. सेल दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर शुरू होगी. कंपनी ने iQOO 9T के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी है और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए फोन की कीमत 54,999 रुपये है. लेकिन सेल में ऑफर भी दिया जा रहा है.

iQoo 9T को इसी हफ्ते लॉन्च किया गया है, और आज (4 अगस्त) को पहली बार इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. सेल दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर शुरू होगी. कंपनी ने iQOO 9T के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी है और 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए फोन की कीमत 54,999 रुपये है. लेकिन सेल में ऑफर भी दिया जा रहा है.

दरअसल ICICI बैंक के ज़रिए ग्राहक इसके 8जीबी वेरिएंट को 4,000 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं, जिससे इसकी कीमत 45,999 रुपये हो जाती है. इसी तरह 12GB वेरिएंट को 50,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी+ E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोलूशन 1080 x 2400 है. इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है. इसमें HDR10+ सपोर्ट मिलता है.

कैमरे के तौर पर iQoo 9T 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल ISOCELL GN5 का प्राइमेरी सेंसर है. दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

मिलेगी 12जीबी तक RAM
ये फोन पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC से लैस है. ग्राहकों को इसमें 12GB तक LPDDR5 रैम मिलती है. फोन में 256GB तक स्टोरेज दी गई है. ग्राहक iQOO 9T को दो कलर ऑप्शन लेजेंड और अल्फा में घर ला सकते हैं.

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2, OTG, NFC, GPS, FM रेडियो, USB टाइप-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं. पावर के लिए iQoo 9T 5G में 4700mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 120W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ आती है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़7 days ago

District Hospital : शाॅर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई जिससे नवजात बच्चे की मौत,लापरवाही से यह घटना सामने आई

कोरबा। जिला अस्पताल में एक बड़ी घटना घटी गई है.जहां शाॅर्ट सर्किट के कारण अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की बिजली...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़2 weeks ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

August 2022
M T W T F S S
1 2 3 4 5 6 7
8 9 10 11 12 13 14
15 16 17 18 19 20 21
22 23 24 25 26 27 28
29 30 31  
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • 7 days ago

    इस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • जॉब4 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर

  • 7 days ago

    Solar Cooking Stove: अब गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, आ गई है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • जरा हटके6 days ago

    अजब-गज़ब परंपरा : ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार नहाती है यहाँ की महिलाए ,जानिए किस दिन नहाती है महिलाए

  • देश5 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,कर्मचारियों को मिलेगा 3% ज्यादा DA, मिलेगा एरियर भी

  • देश3 days ago

    उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर

  • 4 days ago

    अब सस्ते हो गये I Phone 12 और I Phone 13, जाने अब कितनी होगी इसकी कीमत.. यहां देखे 

  • Tech & Auto6 days ago

    मात्रा 461 रुपये में मिल रहा है Electric Sewing Machine,जानें जानें कहाँ से खरीदें