सुप्रीम कोर्ट का आदेश – कूड़ा जलाने और कंस्ट्रक्शन पर 1 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसके आदेशों को बड़े स्तर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें प्रचारित-प्रसारित करें. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में कूड़ा जलाने और किसी तरह के निर्माण या ढहाए जाने की गतिविधि पर भी रोक लगा दी है.
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कूड़ा जलाते (Garbage Burning) हुए पाया गया तो उसके ऊपर 1 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं अगर इस इलाके में किसी ने किसी तरह का निर्माण कार्य (Construction Work) कराया तो भी उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दिल्ली-NCR में अगर कोई सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकते हुए पाया गया तो उस पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
अगले आदेश तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में नहीं जाएगी बिजली
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आदेश दिया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश राज्यों में अगले आदेश तक बिजली कटौती नहीं होगी. ताकि डीजल जेनरेटर्स (Diesel Generators) को रोका जा सके.
इस दौरान जस्टिस अरुण मिश्रा काफी सख्त दिखे. दिल्ली की जहरीली हवा के मसले पर जब हरियाणा सरकार के वकील ने कहा कि विधानसभा चल रही है तो अपर मुख्य सचिव को मुख्य सचिव के स्थान पर पेश होने दिया जाए तो जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि मुख्य सचिव को ही आने दें. वरना हम आपकी असेंबली (Assembly) को स्थगित कर देंगे.
आदेशों का हुआ उल्लंघन तो व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार होंगे अधिकारी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर इन आदेशों के पालन में कोताही सामने आती है तो इसके लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय के लिए सभी गैर-जरूरी उद्योगों (Industries) को भी बंद रखने का आदेश दिया है.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पहले ऑड-इवन योजना को लागू किए जाने के दौरान हुए फायदों से जुड़े आंकड़ों को शुक्रवार तक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पेश करने को कहा है.


व्यापर
महज 5 रुपये का ये स्टाक बना दिया मालामाल,1 लाख का हो गया 24 लाख…ताबड़तोड़ रिटर्न

कोविड की दौर की बात करें तो 24 मार्च 2020 को इस स्टाॅक की कीमत 21 रुपये थी। जबकि 6 जुलाई 2022 को यह बढ़कर 128 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी इस दो साल के दौरान निवेशकों को 500% का रिटर्न मिला है।शेयर बाजार में पिछले दो साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन कई ऐसे स्टाॅक हैं जिन्होंने निवेशकों को इस दौरान भी निराश नहीं किया। इन्हीं कुछ स्टाॅक में से एक है जमना ऑटो इंडस्ट्री के शेयर, बीते दो साल मे यहां निवेश करने वाले लोगों को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है। आइए जानते हैं कैसा है इस स्टाॅक का ओवराल प्रदर्शन?
कोविड की दौर की बात करें तो 24 मार्च 2020 को इस स्टॉक की कीमत 21 रुपये थी। जबकि 6 जुलाई 2022 को यह बढ़कर 128 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी इस दो साल के दौरान निवेशकों को 500% का रिटर्न मिला है। इस साल के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव इस दौरान 104.50 रुपये के लेवल से 128.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
सिर्फ इस साल निवेशकों को 23.50% रिटर्न मिला है। पांच साल पहले जमना ऑटो इंडस्ट्री के शेयर की कीमत 53.07 रुपये थी। तब से अबतक इस स्टॉक की कीमत में 142.13% की उछाल देखने को मिली है। और पीछे जाएं तो 26 सितंबर 2013 को इस कंपनी के स्टाॅक की कीमत महज 5.20 रुपये थी। 9 साल मेें स्टॉक की कीमतों में 2374% की उछाल देखने को मिली है।
एक लाख पर कितना मिला रिटर्न?
24 मार्च 2020 को जिस किसी ने एक लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न बढ़कर अब 6.11 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, इस साल की शुरुआत में जिसने एक लाख रुपये इंवेस्ट किया होगा उसको आज के समय में 1.22 लाख रुपये मिलेंगे। ठीक इसी तरह 26 सिंतबर 2013 को जब जमना ऑटो इंडस्ट्री के शेयर की कीमत 5.20 रुपये थी। तब जिसने एक लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न आज बढ़कर 24.71 लाख रुपये हो गया होगा।
क्या करती है कंपनी?
ये कंपनी गाड़ियों से जुड़े इक्विपमेंट्स बनाती है। बता दें, 4 जुलाई 2022 को NSE में इस स्टाॅक का 52 सप्ताह का उच्चतम 135.55 रुपये था। जबकि न्यूनतम स्तर 78.60 रुपये रहा है।
Tech & Auto
Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी, 8 जुलाई से शुरू होगी MacBook Air M2 की बुकिंग, ऐसे करे प्री-ऑर्डर
यदि आप Apple उत्पादों के प्रशंसक हैं और आने वाले कुछ उत्पादों (Apple 2022 आने वाले उत्पादों) को खरीदने की सोच रहे हैं, तो पढ़ें। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जून में WWDC 2022 में हुए इवेंट के दौरान Apple ने अपना नया लैपटॉप MacBook Air M2 लॉन्च किया था. अगर आप इस लैपटॉप को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें कि इसकी आधिकारिक तौर पर बिक्री कब शुरू होगी, इसका खुलासा हो गया है। आप MacBook Air M2 को प्री-ऑर्डर भी कर सकते हैं, आइए इसके बारे में और जानें। आपको बता दें कि Apple का यह लैपटॉप MacBook Air M2 इसी महीने से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नवीनतम M2 चिप पर चलने वाला, लैपटॉप 15 जुलाई से Apple India ऑनलाइन स्टोर और आधिकारिक Apple पुनर्विक्रेताओं के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। एक और अहम बात, आप चाहें तो MacBook Air M2 को प्री-ऑर्डर भी कर सकते हैं ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। प्री-ऑर्डर के लिए आपको 8 जुलाई तक इंतजार करना होगा क्योंकि इसी दिन से लैपटॉप की प्री-बुकिंग हो जाएगी। प्री-ऑर्डर 8 जुलाई को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे। यदि आपने इसे खरीदने का मन बना लिया है, तो हमारा सुझाव है कि आप इसे प्री-ऑर्डर करें, जिससे आपके लिए इसे घर लाना आसान हो जाएगा।
नए मैकबुक एयर एम2 की कीमत रु। इसे 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बेस मॉडल में आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है. इस मॉडल में 8-कोर सीपीयू और 8-कोर जीपीयू शामिल हैं। आप इसे 24GB रैम और 2TB स्टोरेज में अपग्रेड भी कर सकते हैं। इसके हाई-एंड मॉडल में 8-कोर सीपीयू और 10-कोर जीपीयू मिल रहा है। इस बार मैकबुक एयर एम2 का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी अलग है। इसका फ्लैट फ्रेम मैकबुक प्रो मॉडल की तरह है और इसके डिस्प्ले में भी ऊपर की तरफ एक चौड़ा नॉच है। इसमें दी गई एम2 चिप का दावा है कि इसकी परफॉर्मेंस 18 फीसदी तेज है और जीपीयू 35% ज्यादा पावरफुल है। इसमें आपको 13.6 इंच का लिक्विड-रेटिना डिस्प्ले, 500nits की पीक ब्राइटनेस और एक अपग्रेडेड 1080p वेबकैम दिया गया है। लैपटॉप में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। 8-कोर GPU वैरिएंट 30W चार्जर के साथ आएगा, जबकि 10-कोर JPU वैरिएंट 35W USB टाइप-C अडैप्टर के साथ आएगा। आप इसे 67W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर में अपग्रेड भी कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
जॉब
रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती,फटाफट करें आवेदन

Railway Recruitment 2022 : RRC ने उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। रेलवे भर्ती सेल, RRC ने उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
भर्ती के माध्यम से कुल 1659 पद भरे जाएंगे. जिसमें फिटर, प्लंबर, बिल्डर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर समेत कई ट्रेड के पद शामिल हैं. इसमें 703 पद प्रयागराज, 660 झांसी एवं 296 पद आगरा के लिए हैं।
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की आयु 15 से 24 वर्ष तक की होनी चाहिए. पदों पर आवेदन करने के लिए ₹100 शुल्क भी जमा करना होगा
कैसे करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं. अब अपरेंटिस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें. नई विंडो खुलेगी, जिसमें उम्मीदवारों को मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. अब क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें. इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड कर शुल्क का भुगतान करें. अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से भर्ती का नोटिफिकेशन देखें.
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
देश5 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी































You must be logged in to post a comment Login