Tech & Auto
INVERTER NON INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है सबसे खास, जल्द देखे…

Inverter AC vs Non Inverter AC : गर्मी के दिनों में लोग खासे परेशान नजर आते हैं, क्योंकि जलती-चुभती गर्मी के कारण लोगों को पसीने निकलते हैं और वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी लोगों को जीने नहीं देती है। मतलब घर के बाहर निकलना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है। पारा लगातार ऊपर चढ़ता जाता है, जिसके कारण लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर चलाते हैं। लेकिन इस तेज गर्मी में ये भी दम तोड़ते हुए नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन इसे चलाने में बिजली का बिल ज्यादा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि नॉन इन्वर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में से किसे चलाने पर बिजली का बिल कम हो सकता है? तो चलिए इन दोनों में फर्क समझते हुए ये जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
कैसे काम करते हैं?
बात पहले इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के काम करने की क्षमता की कर लेते हैं। दरअसल, दोनों एसी के काम करने की क्षमता अलग है। नॉन इन्वर्टर एसी एक रेगुलर स्पीड क्षमता पर चलता है, जबकि इन्वर्टर एसी टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
किसकी कैसी कूलिंग? जहां इन्वर्टर एसी कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नॉन इन्वर्टर एसी कमरे को ठंडा करने में थोड़ा ज्यादा समय लगाता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। ऐसे में जब आपका कमरा ठंडा हो जाता है या कमरे का टेम्परेचर सामान्य हो जाता है, तो इन्वर्टर एसी में कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि कम स्पीड से कामबा करता है। ऐसे में ये लगातार कमरे के तापमान को बराबर रखता है। वहीं, नॉन इन्वर्टर एसी की तरह इसका कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ नहीं होता, जिससे बिजली कम खर्च होती है। जबिक, ये फंक्शन नॉन इन्वर्टर एसी में नहीं होता है।
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में क्या फर्क है
क्या बिजली के बिल में अंतर आता है?
अब बात सबसे जरूरी बात समझने की, और वो ये कि कौन सा एसी कम बिजली खर्च करता है। इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में बिजली काफी कम खर्च करता है। इससे बिजली की बचत होती है।

Tech & Auto
MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है। छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं। यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी। कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती है।
Tech & Auto
लॉन्च होने जा रही है MOTOROLA Moto X30 pro स्मार्टफोन, मिल रहा ये 200MP का कैमरा और जबरदस्त बैटरी बैकअप जल्द देखे क्या है इसकी कीमत…

Motorola अपना अगला फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी जल्द ही Moto X30 pro लॉन्च करने वाली है. लेनोवो के एकए अधिकारी ने आगामी फ्लैगशिप फोन के सेंसर के बारे में कुछ डिटाल साझा की है. उनके अनुसार मोटोरोला में 1/1.22-इंच का सेंसर का उपयोग किया जाएगा. साथ ही फोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा मिलेगा.
गौरतलब है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा होगा. कंपनी इस फोन में सैमसंग का 200MP ISOCELL HP1 सेंसर इस्तेमाल करेगी. फोन इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है.
जुलाई में लॉन्च होगा फोन
लेनोवो मोबाइल चाइना के महाप्रबंधक शेन जिन ने फोन के कैमरा सेंसर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए वीबो पर पोस्ट किया कि Moto X30 एक प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा जो 1/1.22-इंच सेंसर का उपयोग करता है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या यह सैमसंग ISOCELL 200-मेगापिक्सेल सेंसर होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Edge 30 Ultraया फ्रंटियर, 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा. कथित तौर पर फोन जुलाई में लॉन्च होगा.
125W चार्जिंग एडॉप्टर
इससे पहले लेनोवो ग्रुप चाइना के सीईओ शेन जिन ने अपने वीबो हैंडल पर मोटोरोला 125W चार्जिंग एडॉप्टर की एक झलक साझा की थी, जिसका वजन लगभग 130 ग्राम है. जिन ने यह नहीं बताया कि कौन सा मोटोरोला फोन 125 फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगा, लेकिन टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने नोट किया कि चार्जर मोटोरोला फ्रंटियर 22 के लिए है.
कंपनी का सुपर फ्लैगशिप फोन
इससे पहले एक टिपस्टर ने खुलासा किया था कि लेनोवो ग्रुप दो प्रमुख मॉडल लॉन्च कर सकता, इनमें से एक मोटोरोला के तहत लॉन्च होने की उम्मीद है जबकि दूसरा मोटोरोला ब्रांडिंग के साथ आ सकता है. हालांकि, अफवाहें पक्की हैं कि मोटोरोला फ्रंटियर 125W फास्ट चार्जर, 200-मेगापिक्सेल कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट के साथ कंपनी का सुपर फ्लैगशिप फोन होने जा रहा है. यह फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MyUS OS आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा. फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी मिलेगी.
200-मेगापिक्सल का कैमरा
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा होगा. मोटोरोला फ्रंटियर में 200-मेगापिक्सल सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल सेंसर और 12-मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 60 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है. लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में कंपनी 6.73 इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देने वाली है. फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले HDR10+ और 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. फोन की रैम और स्टोरेज के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Tech & Auto
देश में लॉन्च हुआ SENNHEISER का ईयरफोन, कीमत इतनी की रह जायेगे आप भी दंग, जाने क्या है इसकी खासियत…

Sennheiser ने भारत में अपना Sennheiser IE 600 ईयरफोन लॉन्च कर दिया है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे एक रिफाइन्ड नैचुरल साउंड के लिए तैयार किया गया है. इन वायर्ड इयरफोन की कीमत 59,990 रुपये है. यह भारत में ऑनलाइन और लीडिंग रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है.
कंपनी के अनुसार IE 600 को ZR01 अमॉर्फस जिरकोनियम से पेटेंट 3D प्रिंटिंग प्रक्रिया का उपयोग करके तैयार किया गया है. ZR01 अमॉर्फस जिरकोनियम एक धातु है जिसमें कांच जैसी अटौमिक स्ट्रेक्चर होता है. Sennheiser का कहना है कि इस मैटेरियल का उपयोग करके, डिवाइस तीन गुना हाई परफोर्मेंस वाले स्टील की हार्डनेस और बेंड रसिस्टेंट क्षमता हासिल करता है.
अमॉर्फस जिरकोनियम का उपयोग
ZR01 अमॉर्फस जिरकोनियम को एयरोस्पेस इंडस्ट्री में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसका उपयोग नासा मार्स रोवर के ड्रिलिंग हेड में करता है. कहा जाता है कि IE 600 को जर्मनी में डिजाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि सिस्टम और अकूस्टिक बैक वॉल्यूम को टोनली न्यूट्रल, इंटिमेट और इमोशनल साउंड के लिए ट्यून किया गया है.
न्यूट्रल रिफ्रेंस ट्यूनिंग
सेन्हाइजर के कंज्यूमर सेगमेंट डायरेक्टर कपिल गुलाटी ने एक बयान में कहा कि ऑडियोफाइल डेवलपमेंट टीम, हम अपने पेशनेट कंजयूमर की फीडबैक का ख्याल रखते हैं. IE 600 हमारी इंडस्ट्री-लीडिंग ट्रांसड्यूसर टेक्नोलॉजी के कॉम्बीनेशन में एक न्यूट्रल रिफ्रेंस ट्यूनिंग प्रदान करता है. उन्होंने ने आगे कहा कि IE 600 सबसे अधिक मांग वाले मोबाइल ऑडियो उत्साही लोगों के लिए है.
-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
देश6 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
व्यापर1 day agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : नवोदय विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों भर्ती,जल्द करें आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login