SWAPNA SHASTRA: सपनो में दिखते है सांप, तो जाने क्या है इसके शुभ संकेत

Swapna Shastra: अक्सर लोगों को नींद में सांप दिखाई देते हैं। सपने में कभी वो हमार पीछा कर रहे होते हैं, तो कभी बस अचानक से हमारे सामने खड़े हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति घबराकर उठ जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सांप के सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। शास्त्रों में एक ओर सांप को जहां पूजनीय माना गया है वहीं दूसरी ओर इससे जुड़े कई मिथक भी हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपके सपने में भी सांप आ रहे हैं, तो यह संकेत कितना शुभ है और कितना अशुभ।
शुभ संकेत
सुनहरे सांप को दिखना
यदि सपने में सफेद या सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपके किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। यदि सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। सांप फन उठाए दिखे तो इसका मतलब है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होगी।
मरे हुए सांप को देखना
यदि आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो ये सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्ट झेल रहे हैं। वहीँ यदि आप सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखें तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई शुभ घटना होने वाली है। यह तरक्की का भी संकेत है। साथ ही अचानक लाभ या रुका हुआ धन वापस मिलने का संकेत भी माना जाता है।
सांप का शिवलिंग पर दिखना
सपने में यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब यह है कि आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलने वाला है। साथ ही जिस कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से इंतेजार हैं उसमें शीघ्र ही सफलता मिलने वाली है।
अशुभ संकेत
सांप का आपका पीछा करना
यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं। ये सपना अशुभ माना जाता है। अगर सपने में सांप डंस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद आप सतर्क हो जाएं।
सांप के दांत का दिखना
सपने में सांप के दांत दिखना भी अशुभ माना जाता है। इस सपने के आने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है। ये सपना नुकसान पहुंचने का भी संकेत देता है। यदि सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ये सपना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने का भी संकेत देता है।

Tech & Auto
जल्द ही लॉन्च होने वाली है टाटा मोटर्स की नई कार टियागो NRG, इसमें मिलेंगे शानदार लुक व दमदार फीचर्स
टाटा मोटर्स ने टियागो NRG के एक नए वैरिएंट का टीजर जारी किया है। उम्मीद है कि नया वैरिएंट XT वैरिएंट होगा। अभी तक, टियागो NRG को केवल टॉप-स्पेक XZ के साथ ही पेश किया जाता है। टियागो NRG का अपकमिंग XT वैरिएंट टॉप-स्पेक वैरिएंट से ज्यादा किफायती होगा और इससे सस्ता भी होगा। उम्मीद है कि टाटा मोटर्स आने वाले हफ्तों में टियागो NRG लॉन्च करेगी।
टियागो के NRG वर्जन में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें एडिशनल बॉडी क्लैडिंग टियागो NRG को रफ एंड टफ स्टांस देती है। टियागो NRG रेगुलर टियागो से तुलना की जाए तो यह 37mm ज्यादा लंबी है। अंडरपिनिंग्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें एक्सट्रा लंबाई आगे और पीछे एक्स्ट्रा बॉडी क्लैडिंग मिलती है।
ज्यादा होगा ग्राउंड क्लियरेंस
टाटा मोटर्स ने रेगुलर टियागो मॉडल की तुलना में NRG का ग्राउंड क्लियरेंस भी बढ़ा दिया है। अब इसका ग्राउंड क्लियरेंस 181mm है, जबकि टियागो का ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। एक्सट्रा 11 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस खराब सड़कों से बेहतर तरीके से निपटने में हैचबैक की मदद करता है। टियागो NRG XT की ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
उम्मीद है कि इसमें टियागो XT के समान कुछ स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। हालांकि, नया वैरिएंट टॉप-स्पेक NRG की तरह कॉस्मेटिक टच के साथ आता रहेगा। बॉडी क्लैडिंग और ग्राउंड क्लियरेंस के अलावा, टियागो NRG में रूफ रेल्स भी हैं।
मौजूदा मॉडल से कम होगी कीमत
अपकमिंग वैरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा। NRG में वही 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो मौजूदा मॉडल में आता है। यह इंजन मैक्सिमम 84 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 5-स्पीड AMT के साथ आता है। अभी तक यह साफ नहीं है कि XT वैरिएंट को AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा या नहीं।
टियागो NRG की कीमत 6.82 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। उम्मीद है कि XT वैरिएंट की कीमत इससे कम हो सकती है।
Tech & Auto
Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

Electric Sewing Machine : देश में अधिकतर घरों में सिलाई मशीन अक्सर मिल ही जाती है लेकिन उसमें भी अगर बात हो कि किस ब्रांड की मशीन घरों में सबसे ज्यादा मिलती है.उषा की सिलाई मशीन का नाम सबसे पहले आता है.लेकिन अब समय के साथ साथ अब पारंपरिक सिलाई मशीन की जगह धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का उपयोग ज्यादा होने लगा है.ये मशीनें काफी सस्ती भी हैं.Usha Janome Dream Stitch Automatic Zig-Zag Electric Sewing Machine 10,000 रुपये से कम में आप अब अपने घर ला सकते हैं. इसका उपयोग घरेलू कार्यों के साथ छोटे कारोबार के लिए भी कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं मशीन के बारे में विस्तार से।
सिलाई मशीन की कीमत
इस सिलाई मशीन की कीमत अमेजन पर 12,150 रुपये है. इस पर कंपनी अभी 19 प्रतिशत की छूट दे रही है. इसे अभी आप 9,799 रुपये में खरीद सकते हैं. अगर ईएमआई पर लेना चाहते हैं, तो 461 रुपये प्रतिमाह भुगतान करना होगा. आप चाहें, तो No Cost EMI की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं. कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी भी दे रही है।
शानदार फीचर्स
यह मशीन 14 स्टिच फंक्शन के साथ आती है. यह कॉम्पैक्ट फ्री आर्म के साथ ऑटोमैटिक जिग-जैग सिलाई मशीन है. मशीन इन-बिल्ट मोटर, फुट प्रेसर के लिए एक अतिरिक्त लिफ्ट, 7 सजावटी इन-बिल्ट stitches और 7 stitch applications के साथ आता है। इस सिलाई मशीन में आपको लाइट की सुविधा भी मिलती है. ये खबर आपको पसंद आए तो इसे शेयर करें।
इसे भी पढ़िये :-
Vaastu Shaastra: घर पर भूलकर भी न लगाये भगवान शिव की ऐसे फोटो, वरना घरो में हो सकते है कलेश..
Lifestyle
वाशिंग टिप्स: इन तरीको से धोएंगे कपड़े तो नहीं उतरेगा कपड़े का रंग, सालोसाल तक कपड़े में चमक बनी रहेगी
इन तरीकों से धोएंगे कपड़े तो नहीं होंगे खराब, न ही उड़ेगा उनका रंग
Clothes Washing Tips: अक्सर फटने या रंग उड़ने का कारण कपड़ों को मानते हैं (Cloth Care Tips) लेकिन इसमें कपड़ों की कोई गलती नहीं होती है, इसमें गलती आपकी होती है.
How To Wash Clothes In Right Way: आपने कई बार देखा होगा कि आप कुछ कपड़े खरीदते हैं और कुछ दिन बाद ही उनका रंग उड़ (Dull Clothes) जाता है या कपड़े फट जाते है. हम अक्सर फटने या रंग उड़ने का कारण कपड़ों को मानते हैं लेकिन इसमें कपड़ों की कोई गलती नहीं होती है, इसमें गलती आपकी होती है. कपड़ों की क्वालिटी पर दोष डालने की जगह आप अपने कपड़े धोने के तरीके (Clothes Washing Tips) के बारे में सोचें. इसलिए अब जब भी आप अपने कपड़ों को धोने के बारे में सोचें तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.
कपड़े की जांच करें
किसी भी कपड़े को अगर आप धो रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कपड़े घर पर धोने लायक हैं भी या नहीं. कपड़ों के अंदर ही उन्हें धोने के कंडीश्न्स लिखे रहते हैं इसलिए जब भी आप अपने कपड़ों को धोएं तो उन्हें धोने से पहले उसे पद्रंह मिनट तक पानी में डूबोकर रख दें. फिर हल्के हाथ से कपड़ों को धोएं. इससे कपड़े के अंदर से आने वाली गंदी महक भी मिट जाएगी और कपड़े का रंग भी नहीं उतरेगा.
लेबल न पढ़ना
महिलाएं अक्सर कपड़ों को धोते समय उनके लेबल्स को नहीं पढ़ती हैं. लेबल्स में लिखा रहता कि कपड़े को कैसे धोयें. यही गलती की वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि आप कपड़े के पीछे बने सिंबल पर कपड़े के धोने के तरीके को अच्छे से पढ़ लें.
मशीन में ज्यादा कपड़े न डालें
वाशिंग मशीन में जरुरत से ज्यादा कपड़े डालना भी कपड़ों को ख़राब होने का कारण बनता है. ज्यादा कपड़े भरने से मशीन घूम नहीं पाती है और कपड़े खराब हो जाते हैं. कई ब्रांड्स के कपड़े बड़े मुलायम होते हैं उन्हें वाशिंग मशीन में नहीं धोया जा सकता है. वॉशिंग मशीन के साथ मिली किताब को अच्छी तरह पढ़ लें और फिर उसमें कपड़ों को डालें और धोएं.
कपड़ों को सुखाते समय इस बात का रखें ध्यान
कपड़े धोते समय एक बात को याद रखें कि कपड़ों को ज्यादा न निचोड़ें इससे कपड़ों के फटने के चान्सेस ज्यादा बढ़ जाते हैं. नए कपड़ों को सुखाने के लिए एक सावधानी और बरतें इन्हें कभी भी तेज धूप में न डालें.
-
5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto6 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto6 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर6 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
जॉब6 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
5 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता
-
4 days agoइस विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट करने वाले छात्र को मिला 3 करोड़ का पैकेज,पढ़े पूरी खबर…
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर


































You must be logged in to post a comment Login