देश - दुनिया
देश के नामचीन पत्रकार राजकुमार केसवानी का निधन

देश के नामचीन पत्रकार राजकुमार केसवानी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते उनके फेफड़े 70 प्रतिशत डेमेज हो गए थे। राजधानी भोपाल में उनका करीब एक माह से इलाज चल रहा था । उनका जाना पत्रकार जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे पत्रकारिता के चलते फिरते संस्थान थे। दैनिक भास्कर अखबार में वो इंडियन सिनेमा पर समीक्षात्मक लेख लिखते थे।
उर्दू और हिंदी शैली में राजकुमार केसवानी की लेखनी अलग ही छाप छोड़ती थी। उनके लेखन में रवानी थी, खूबसूरती थी, ऐसी शैली अब विरले ही देखने को मिलती है। केसवानी का जन्म 26 नवंबर 1950 में भोपाल में हुआ था। केसवानी पहले पत्रकार थे जिन्होंने भोपाल त्रासदी में सुरक्षा चूक की ओर ध्यान आकर्षित किया था। 3 दिसम्बर सन् 1984 को इस भयानक औद्योगिक दुर्घटना में 15 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी।
26 नवम्बर 1950 को भोपाल में जन्मे राजकुमार केसवानी की पहचान एक कवि-लेखक-पत्रकार के रूप में है। कच्ची उम्र में ही उर्दू शायरी की तरफ़ रुझान हुआ। 1968 में पत्रिका स्पोर्ट्स टाईम्स में सह-सम्पादक की भूमिका से लेकर द न्यूयार्क टाईम्स, द इलस्ट्रेटेड वीकली आफ़ इंडिया, संडे, द संडे आब्ज़र्वर, इंडिया टुडे, आउट्लुक, इकॅानोमिक एंड पोलिटिकल वीकली, इंडियन एक्सप्रेस, जनसत्ता, दिनमान, न्यूज़ टाईम, ट्रिब्यून, द वीक, द एशियन एज, द इंडिपेंडेंट जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों से विभिन्न रूपों में जुड़े रहे।
1998 से 2003 तक एनडीटीवी के मध्यप्रदेश-छतीसगढ ब्यूरो चीफ़ और 2003 से दैनिक भास्कर, इन्दौर संस्करण के संपादक से लेकर भास्कर समूह में मैगजीन संपादक के पद पर 2010 तक कार्यरत रहे। 1984 में विश्व की भीषणतम भोपाल गैस त्रासदी की ढाई वर्ष पहले से अख़बारों के ज़रिए लगातार चेतावनी और फिर गैस पीड़ितो के लिए लंबे संघर्ष के लिए अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले।
श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए इंडियन एक्स्प्रेस समूह का बी.डी. गोयनका अवॅार्ड (1985), पर्यावरण के मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए प्रेम भाटिया अवॅार्ड (2010) से सम्मानित। कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) द्वारा पत्रकारिता में उल्लेखनीय अवदान को रेखांकित करती डॅाक्यूमेंट्री भोपाल – अ प्रेयर फ़ॉर जस्टिस के अलावा हॅालीवुड फिल्म भोपाल- अ प्रेयर फ़ॉर रेन में भी राजकुमार केसवानी को एक क्रूसेडर वाली भूमिका में केंद्र में रखकर बनाया गया।


देश - दुनिया
चिदंबरम और उनके बेटे की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कीर्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने दोनों को समन जारी किया। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
दिल्ली की एक अदालत ने एयरसेल मैक्सिस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के बाद शनिवार को राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और अन्य को समन जारी किया। इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने इस मामले में सोमवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
जांच एजेंसियों की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने पहले अदालत को सूचित किया था कि एजेंसियों ने विभिन्न देशों को एलआर (लेटर रोगेटरी) भेजे थे और इस संबंध में कुछ घटनाक्रम हुए थे। सीबीआई ने यह भी कहा था कि वह एक नई लीड पर काम कर रही है। अदालत ने एजेंसियों से रिपोर्ट मांगते हुए कहा था कि पत्र में उल्लेखित आरोप काफी गंभीर प्रकृति के हैं।
बता दें कि यह मामला जिसकी सीबीआई और ईडी द्वारा जांच की जा रही है, एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। FIPB की मंजूरी कथित तौर पर 2006 में दी गई थी जब चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

देश - दुनिया
ओडिशा के एक जनजातीय स्कूल में कोरोना का कहर, 26 छात्र आए पॉजिटिव

देशभर में कोरोना के खिलाफ जंग अभी जारी है. वैक्सीनेशन अभियान में तेजी के बावजूद कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी गर्ल्स स्कूल में 26 छात्राओं में कोविड संक्रमण के मामले सामने आए हैं. चमकपुर आदिवासी आवासीय विद्यालय के संक्रमित छात्रों को संस्था परिसर में आइसोलेशन में रखा गया है.
ओडिशा के मयूरभंज में स्कूल के सभी 26 छात्रों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. स्कूल के 259 छात्र COVID सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत COVID-19 परीक्षण से गुजरेंगे. ताकि कोरोना की गंभीरता से बचा जा सके. करंजिया सब-कलेक्टर ठाकुरमुंडा बीडीओ तहसीलदार और डॉक्टरों की टीम स्थिति का जायजा लेने स्कूल पहुंचे. स्कूल के छात्राओं को कोविड-19 को लेकर खास दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
मेडिकल कॉलेज के छात्र भी पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
देश - दुनिया
केजरीवाल ने की पीएम मोदी से प्रभावित देशों से उड़ानें रोकने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से ऐसे देशों की उड़ानें बंद करने का आग्रह किया है, जहां पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस मिले हैं. पीएम मोदी कोरोना की स्थिति और टीकाकरण अभियान पर आज (27 नवंबर) एक समीक्षा मीटिंग की. इस मीटिंग से पहले दिल्ली के सीएम का यह ट्वीट सामने आया है.
केजरीवाल ने कहा, मैं पीएम से उन देशों की उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं जो कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित हैं. हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना से उबर सका है. हमें नए वेरिएंट को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए.
ओमिक्रोन वेरिएंट का बढ़ा खौफ
-
देश - दुनिया7 days agoसर्दियों में सोने से पहले अंजीर और दूध का करें सेवन, होंगे गजब के फायदे
-
देश - दुनिया4 days agoआयकर विभाग में 10वीं पास की हो रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक
-
देश - दुनिया4 days agoकाफी सस्ता हुआ 44 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo का धांसू 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 33W की फ्लैशचार्जिंग
-
देश - दुनिया4 days agoSI के 800 पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoविस्तार से जानिए तीनों कृषि कानून और इनके विरोध की वजह
-
देश - दुनिया6 days agoजीरो डाउन पेमेंट पर 2 लाख से कम में घर ले जाएं Hyundai i10
-
रायपुर छत्तीसगढ़3 days agoछत्तीसगढ़ में बदल गए Traffic Rules, अब नियम तोड़ने पर देना होगा डबल जुर्माना
-
मनोरंजन6 days agoइंटरनेशनल फैशन शो के लिए तमिलनाडु के 6 वर्षीय राणा का चयन, 3 साल की उम्र से कर रहे मॉडलिंग,13 से अधिक अवॉर्ड अपने नाम कर चुके
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ व्यापम ने निकाली 12वीं पास के लिए स्टेनोग्राफर की वैकेंसी,युवाओं के लिए अच्छी अवसर
-
छत्तीसगढ़6 days agoसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी 29 नवंबर से,अन्नदाता कम कीमत पर धान बेचने विवश



















You must be logged in to post a comment Login