Connect with us

Lifestyle

‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस में 300 करोड़ के पार’ सलमान, आमिर व ऋतिक की फिल्म को पीछे छोड़ दिए’

Published

on

The Kashmir Files created history became the first film to earn 250 crores after the pandemic - The Kashmir Files ने रचा इतिहास महामारी के बाद 250 करोड़ कमाने वाली पहली हिन्दी फिल्म बनी

 

 

बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबको चौंका दिया है। 3.55 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके साथ ही अनुपम खेर स्टारर ‘द कश्मीर फाइल्स’ 2022 की हाईएस्ट वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर बन गई है।

इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में, हम ‘द कश्मीर फाइल्स’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तुलना पिछली रिलीज़ से करने जा रहे हैं। एक तरफ जहां विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने अब तक 339.49 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 196.86 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ ने 68.61 करोड़ रुपये, राजकुमार राव की ‘बधाई दो’ ने 28.33 करोड़ रुपये, शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ ने 24.4 करोड़ रुपये और जॉन अब्राहम की ‘अटैक – पार्ट 1’ ने 22.58 करोड़ रुपये की ही कमाई की है।

एक नज़र में 2022 के हाईएस्ट वर्ल्ड वाइड ग्रॉस पर:
द कश्मीर फाइल्स – 339.49 करोड़ रुपये
गंगूबाई काठियावाड़ी – 196.86 करोड़ रुपये
बच्चन पांडे – 68.61 करोड़ रुपये
बधाई दो – 28.33 करोड़ रुपये
जर्सी – 24.4 करोड़ रुपये
अटैक – पार्ट 1 – 22.58 करोड़ रुपये

हालांकि, ऑल-टाइम रिलीज की बात करें तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सूची में 24वां स्थान प्राप्त किया है। दिलचस्प बात यह है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के कलेक्शन ने इतने दिनों के बाद सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ (334.39 करोड़ रुपये), ऋतिक रोशन स्टारर ‘बैंग बैंग’ (332.43 करोड़), और आमिर खान स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (322.07 करोड़) के कलेक्शन को पार कर लिया है।

हाईएस्ट वर्ल्ड वाइड ग्रॉसर बनने के साथ ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। विवेक अग्निहोत्री ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, आज ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी भी सफलतापूर्वक चल रही है। यह सत्य की जीत है। यह मानवता की जीत है। यह वास्तव में लोगों की फिल्म है। सभी को धन्यवाद।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

HEALTH CARE TIPS: शरीर में बने कमजोरी को दूर करती है ये 7 न्यूट्रिएंट्स, हेल्दी रहने के लिए अपने डाइट में शामिल करे ये फूड्स…

Published

on

 

 

अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी न्यूट्रिएंट्स का होना जरूरी है। यह तभी मुमकिन है जब आप पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करें। इसके लिए ये जानना जरूरी है कि हमारी बॉडी में किस न्यूट्रिएंट की कमी सबसे ज्यादा होती है और कौन से खाने से इनकी पूर्ति की जा सकती है।

आइए जानते हैं उन 7 न्यूट्रिएंट्स के बारे में, जिनकी डेफिशिएंसी होना काफी कॉमन है..

1. आयरन

आयरन रेड ब्लड सेल्स का जरूरी कॉम्पोनेंट है। ये हीमोग्लोबिन के साथ मिलकर ऑक्सिजन को हमारे शरीर के सेल्स तक पहुंचाने का काम करता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में 25% से ज्यादा लोग आयरन की कमी से जूझते हैं। साथ ही 47% प्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इसकी कमी होती है। माहवारी का अनुभव करने वाली 30% महिलाओं और 42% युवा प्रेग्नेंट महिलाओं को आयरन की कमी होती है। आयरन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- रेड मीट, ऑर्गन मीट, शेलफिश, सार्डिन, राजमा, सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।

2. आयोडीन

आयोडीन एक तरह का मिनरल है, जिसकी कमी से थाइरॉयड हॉरमोन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में होता है। थाइरॉयड हॉरमोन्स ब्रेन फंक्शन, शरीर के विकास और हड्डियों को मेंटेन करने के लिए जरूरी होते हैं। आयोडीन डेफिशिएंसी बच्चों में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे मानसिक विकलांगता और असामान्य विकास होता है। आयोडीन डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- सीवीड, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, आयोडीन युक्त नमक आदि।

3. विटामिन D

विटामिन D का प्रोडक्शन त्वचा पर मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल से होता है। इसका सबसे बड़ा सोर्स सूरज की रोशनी है। यानी जो लोग भूमध्य रेखा से दूर रहते हैं, उनमें इस न्यूट्रिएंट की कमी होने की संभावना ज्यादा होती है। इस वजह से उन्हें विटामिन D के सप्लिमेंट लेने की सलाह दी जाती है। भारत में लगभग 76% लोग विटामिन D डेफिशिएंसी के शिकार हैं। बच्चों में ये डेफिशिएंसी आम है। इसके लक्षणों में कमजोर मांसपेशियां और हड्डियां होना शामिल हैं। साथ ही विटामिन D की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन D डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- कॉड मछली के लिवर का तेल, फैटी फिश, अंडे का योक आदि।

4. विटामिन B12

विटामिन B12 एक बहुत ही जरूरी विटामिन है। यह खून बनाने में काम आता है। इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम की फंक्श्निंग सही होती है। इसका मतलब शरीर के सभी सेल्स को ठीक से काम करने के लिए विटामिन B12 की जरूरत होती है। स्टडीज के अनुसार, 80 से 90% वेजिटेरियन और वीगन डाइट फॉलो करने वालों को विटामिन B12 की कमी होती है। इसके अलावा, 20% एडल्ट्स में उम्र के साथ-साथ इस विटामिन का एब्जोर्पशन कम हो जाता है। इसका सबसे कॉमन लक्षण एनीमिया की बीमारी है। विटामिन B12 डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- शेल फिश, ऑर्गन मीट, मीट, अंडे, मिल्क प्रोडक्ट्स आदि।

5. कैल्शियम

कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के लिए बेहद जरूरी है। इसके बिना दिल, मांसपेशियां और नसें काम नहीं कर सकतीं। कैल्शियम की कमी का सबसे बड़ा लक्षण हड्डियां कमजोर होना है। कैल्शियम डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- बोन वाली फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स, डार्क ग्रीन सब्जियां आदि।

6. विटामिन A

विटामिन A हेल्दी स्किन, दांत, हड्डियां और सेल मेम्ब्रेन मेंटेन करने के लिए जरूरी हैं। ये आंखों के रंग और दृष्टि के लिए भी जरूरी है। वेस्टर्न डाइट का सेवन करने वाले 75% लोगों को इसकी कमी नहीं होती। विटामिन A डेफिशिएंसी विकासशील देशों में एक कॉमन समस्या है। विटामिन A डेफिशिएंसी को पूरा करने वाले फूड्स- ऑर्गन मीट, फिश लिवर ऑयल, शकरकंद, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि।

7. मैग्नीशियम

यह हड्डियों और दांतों की सही संरचना के लिए जरूरी है। इसकी कमी से टाइप-2 डायबिटीज, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, दिल की बीमारी, ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है मैग्नीशियम डेफिशिएंसी के लक्षण हैं माइग्रेन, दिल की धड़कन का असामान्य होना, मांसपेशियों में दर्द, पैर हिलाने की बीमारी, थकान आदि।

Continue Reading

Lifestyle

Health Tips : क्या आप भी थक जाते है काम करते-करते तो,इस ट्रिक से 5 मिनट्स में करें थकान दूर…

Published

on

Teas for Stress : वैसे, तो दिन की शुरुआत हर कोई चाय से ही करता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी हर्बल चाय के बारे में, जिन्हें पीने से शरीर की थकान तो दूर होगी ही, साथ ही तनाव और सिरदर्द से भी मुक्ति मिलेगी और सबसे अच्छी बात चाय की ये है कि इनसे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। लगातार काम की वजह से थकान तो होती ही है, साथ ही कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में खान-पान पर खास ध्यान देना पड़ता है। वैसे, तो दिन की शुरुआत हर कोई चाय से ही करता है, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी हर्बल चाय के बारे में, जिन्हें पीने से शरीर की थकान तो दूर होगी ही, साथ ही तनाव और सिरदर्द से भी मुक्ति मिलेगी और सबसे अच्छी बात चाय की ये है कि इनसे सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता है, तो चलिए जानते हैं इन हर्बल चाय के बारे में-स्ट्रेस कम करने के लिए पिएं ये चाय

पुदीने की चाय
पुदीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसने की तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो थकान को दूर कर रिफ्रेश फील कराते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, पुदीने में शरीर और मन को शांत करने के भी गुण होते हैं। पुदीने की चाय बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में पुदीने के पत्तियों को डालकर उबाल लें। फिर छानकर इसे पी लें। पुदीने की खुशबू और टेस्ट से काफी तरोताजा महसूस होगा।

कैमोमाइल टी
कैमोमाइल के फूलों से बनाई जाने वाली चाय में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और हीलिंग जैसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो जख्म भरने, जोड़ों के दर्द और तनाव को दूर करने में असरदार होते हैं। साथ ही ये स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।

लैवेंडर टी
लैवेंडर एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जो दिमाग और शरीर को शांत करने का काम करती है। लैवेंडर से चाय बनाने के लिए इसके ताजा और सूखे फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। लैवेंडर की चाय बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में लैवेंडर के फूलों को उबाल लें और तैयार है आपकी हर्बल चाय।

Continue Reading

Lifestyle

Turmeric Face Pack : त्वचा की इन समस्या से है परेशान तो,अपनाये ये उपाये

Published

on

Turmeric Face Pack : तेज धूप में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा की इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हल्दी से बने फेसपैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो त्वचा की समस्याओं को तो दूर करने में कारगर है ही, साथ ही इससे त्वचा की रंगत में भी निखार आता है।गर्मी के मौसम में चेहरा सनटैन की वजह से काला पड़ जाता है, वहीं पसीने की वजह से त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे स्किन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

इसके साथ ही तेज धूप में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। त्वचा की इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हल्दी से बने फेसपैक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो त्वचा की समस्याओं को तो दूर करने में कारगर है ही, साथ ही इससे त्वचा की रंगत में भी निखार आता है। इसके साथ ही हल्दी पिंपल्स और झुर्रियों को दूर करने में भी असरदार होती है। तो चलिए आपको बताते हैं हल्दी से बने फेसपैक को बनाने की विधि और इससे होने वाले फायदों के बारे में हल्दी फेसपैक से चेहरे की बढ़ाएं खूबसूरती।

ऐसे बनाएं हल्दी का फेसपैक
हल्दी के फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच हल्दी लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध मिलाएं। अब सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। हल्दी से बना ये पेस्ट ऐसा होना चाहिए, ताकि पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लिया जाए।

चेहरे पर ऐसे लगाएं ये फेसपैक
फेसपैक को बनाने के बाद अब इसे चेहरे पर लगाएं। पर ध्यान रखें कि पेस्ट को लगाने से पहले चेहरा बिलकुल साफ होना चाहिए। अब हल्दी से बने इस फेसपैक को पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद अब चेहरे को अच्छे से धो लें। चेहरा धोने के बाद आपको फर्क साफ दिखेगा। इस फेसपैक को सप्ताह में दो बार लगाया जा सकता है।

हल्दी, दूध और शहद के गुण
हल्दी जहां चेहरे की डेड स्किन को निकालकर कई तरह की स्किन प्रॉब्लम जैसे-पिंपल्स, रिंकल्स और फाइन लाइंस को दूर कर रंग निखारती है, वहीं, शहद त्वचा को मुलायम बनाता है। इसके अलावा कई पोषक तत्वों से भरपूर दूध बेजान त्वचा में जान डालने का काम करता है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़2 days ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: आकाशीय बिजली गिरने से कोरिया में 2 बच्चों और 3 की हुई मौत…

    छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून बारिश के साथ ही आपदाएं भी आने लगी हैं। प्रदेश में कोरिया और बालोद में...

छत्तीसगढ़5 days ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़1 week ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून

  • जॉब6 days ago

    स्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • जॉब6 days ago

    पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..

  • Tech & Auto5 days ago

    SILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • Knowledge6 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश - दुनिया6 days ago

    असम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….

  • जॉब4 days ago

    यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • देश - दुनिया5 days ago

    नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

  • देश5 days ago

    PM Kisan Tractor Yojana : किसानों को सरकार दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर 50% तक की सब्सिडी,फटाफट ऐसे उठाये लाभ…