महिला ने दी ससुराल वालों को धमकी कहा – पहले शौचालय बनाओ तब आऊंगी ससुराल

मध्य प्रदेश के भिंड जिला स्थित एक गांव में शौचालय न होने की वजह से नवविवाहिता ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. महिला की शादी इसी साल मई महीने में हुई थी. शादी के बाद वो अपने ससुराल में महज तीन दिन ही रही फिर वो मायके लौट आई. इसके बाद महिला अभी तक ससुराल नहीं गई. उसका कहना है कि जब तक वहां शौचालय नहीं बन जाता तब तक ससुराल नहीं जाउंगी. वहीं, महिला के ससुर का कहना है कि पहले अहमदाबाद जाकर पैसा कमाउंगा तब शौचालय बनवाउंगा.
मामला भिंड जिले के मेहगांव तहसील के ज्ञानेंद्रपुरा गांव का है, जहां एक नवविवाहिता ने घर में शौचालय न होने की वजह से ससुराल जाने से इनकार कर दिया. दरअसल, फूप कस्बे की रहने वाली ज्योति का विवाह धूमधाम से ज्ञानेंद्रपुरा निवासी विवेक पवैया के साथ इसी साल मई में हुआ था. शादी के बाद ज्योति खुशी-खुशी मायके से विदा होकर अपने ससुराल पहुंची. लेकिन पति के घर पहुंचने के बाद ज्योति को बड़ा धक्का लगा जब उसे पता चला कि ससुराल में शौचालय नहीं है. इतना ही नहीं पानी लाने के लिए भी दो किलोमीटर दूर से हाइवे की सड़क पार कर लाना पड़ता है.
ससुराल से विदा होकर ज्योति मायके आ गई
ऐसे में शादी के केवल तीन दिन बाद ही ज्योति ससुराल छोड़कर मायके आ गई और फिर अब तक ससुराल नहीं गई है. इस दौरान चार-पांच बार उसका पति उसे लेने के लिए आया, लेकिन वो नहीं गई. उसका स्पष्ट कहना है कि जब तक घर में शौचालय नहीं बन जाता तब तक वो ससुराल नहीं जाएगी. हालांकि, उसके पति ने ये कहकर उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की कि शहर में किराए का मकान लेकर रह लेंगे, लेकिन ज्योति का कहना है कि जब घर है तो वहां शौचालय क्यों नहीं बनवा सकते. शौचालय न बनने की स्थिति में ज्योति ने अपने पति को तलाक देने तक की बात कह दी है.
पहले शौचालय बनवाना होगा
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हितग्राही को पहले शौचालय बनवाना होगा. उसके बाद उसके बैंक खाते में इसका पैसा आएगा. ऐसे में अब ज्योति के ससुर का कहना है कि बहू के लिए शौचालय बनवाने भर उनके पास पैसे नहीं है. अब मैं अहमदाबाद जाकर पहले पैसे कमाउंगा, इसके बाद घर शौचालय बनवा पाउंगा.

व्यापर
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीखें बढ़ा दी गईं ,15 मार्च तक भर पाएंगे अब टैक्स रिटर्न दाखिल
यूपी
गैंगस्टर नाहिद हसन को कैराना से उम्मीदवार बनाकर , पार्टी के सामने बड़ा संकट
जॉब
अच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता


























You must be logged in to post a comment Login